Expert

क्या अंडे का सफेद हिस्सा खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट की राय

अंडे की सफेदी से क्या बीपी प्रभावित होता है? आगे जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अंडे का सफेद हिस्सा खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट की राय


शरीर को विटामिन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है। शरीर की दैनिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए डाइट में कई तरह के बदलाव करने की सलाह दी जाती है। सालों से लोग अंडे का सेवन कर रहे हैं। बच्चे, युवा व बुजुर्ग हर उम्र के लोगों को अंडा खाना बेहद पसंद होता है। दरअसल, अंडे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, शरीर के दैनिक आवश्यकता को पूरा करने में महत्वपूर्ण होते हैं। कुछ लोगों कहते हैं कि अंडा खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। जबकि, एक बड़ा समूह इस बात को नकारता है। इस लेख में डायटीशियन और फिटनेस एक्सपर्ट विनीत कुमार से जानते हैं कि अंडे के सेवन से क्या   हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है? 

अंडे की सफेदी में हाई ब्लड प्रेशर के बीच संबंध 

दरअसल, कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने से शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। नसों में प्लाक के निर्माण में कोलेस्ट्रॉल मुख्य भूमिका अदा करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और आपको हाई बीपी व हृदय संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन, डायटीशियन की मानें तो अंडे की सफेदी में कोलेस्ट्रॉल कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। अंडे के पीले भाग में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, जो बीपी की समस्या में परेशानी का एक कारण बन सकता है। वैसे, अंडा खाने से ब्लड प्रेशर पर किसी भी तरह का सीधा प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन, यदि आप एक से अधिक अंडों का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद कैल्शियम और पोटेशियम आपके ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है। 

white egg impacts blood pressure

अंडे की सफेदी में मौजूद पोषक तत्व

अंडे की सफेदी प्रोटीन और लो फैट से बना होता है। इसमें अमीनो एसिड और प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए आवश्यक होता है। जिम जानें वाले अधिकतर लोगों को अंडे की सफेदी खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें कैलोरी बेहद कम होती है। इसके साथ ही अंडे की सफेदी में कोलेस्ट्रॉल बेहद कम मात्रा में होता है, जो कई तरह की समस्याओं से आपको सुरक्षित रखता है। आगे जानते हैं अंडा खाने से आपको क्या फायदे मिलते हैं। 

हड्डियां को मजबूत बनाएं 

अंडा हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। इसक नियमित सेवन करने से आप हड्डियों को टूटने और कमजोर होने से बचा सकते हैं। 

पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद 

कुछ लोगों को अक्सर पाचन किया की समस्या होती है। जिसकी वजह से उन्हें कब्ज, गैस, अपच और पेट फूलने संबंधी समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन, नियमित रूप से अंडों का सेवन करने से आपकी पाचन किया बेहतर होती है। जिससे आपको पेट संबंधी समस्या कम होती है। अंडा आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे आपके शरीर की कैलोरी बर्न होती है और आपका मोटापा कम होता है। 

जोड़ों के दर्द को करें दूर 

अंडों के सेवन से शरीर की एनर्जी का लेवल बढ़ता है। जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए आप अंडे का सेवन कर सकते है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी हड्डियों की समस्याओं को दूर करते हैं। जिससे जोड़ों में दर्द होने की संभावना कम होती है। 

इसे भी पढ़ें : अंडा खाने के फायदे: 40 की उम्र के बाद रोज जरूर खाएं एक अंडा, सेहत को मिलेंगे ये 7 फायदे

अंडों का सेवन आपकी ब्लड प्रेशर को सीधे रूप से प्रभावित नहीं करता है। इसलिए आप अंडे का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं। इससे शरीर की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। 

Read Next

शरीर में क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने द‍िखते हैं ये 5 लक्षण, किडनी खराब होने का है संकेत

Disclaimer