Fri Sep 11, 2026 | 08:48 PM IST

Doctor Verified

क्या गैस बनने से बीपी बढ़ने की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें

मसालेदार भोजन तो कभी जंक फूड खाने की वजह से पेट में गैस होना एक आम समस्या मानी जाती है। लेकिन, यह स्थिति आपके अन्य समस्याओं को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में आगे जानते हैं कि क्या गैस बनने पर ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हो सकती है।

Does Having Gas Increase Blood Pressure?: लोगों की खानपान की आदतों में कई तरह के बदलाव आए हैं। आज के दौर में ज्यादातर लोगों को बाहर का जंक फूड खाना पसंद होता है। युवा हों या बुजुर्ग हर आयुवर्ग के लोग, मैगी, चौमीन, बर्गर, पिज्जा और मोमोज खाना पंसद करते हैं। हालांकि, यह भोजन आपको जबरदस्त टेस्ट दे सकता है लेकिन इसकी वजह से पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। लगातार जंक फूड का सेवन करना और खानपान की गलत आदतों के कारण पेट में गैस, अपच, बदहजमी और पेट में ऐंठन, कब्ज की समस्या हो सकती है। कई लोग महसूस करते हैं कि जब उनके पेट में गैस होती है, तो उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या वाकई पेट की गैस हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है? इस लेख में जाइनोवा शैल्बी की इंटरनल मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ उर्वी महेश्वरी से जानते हैं कि क्या गैस की वजह से ब्लड प्रेशर में बढ़ोतरी हो सकती है। 

क्या पेट की गैस हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है? - Can Stomach Gas Cause High Blood Pressure In Hindi 

पेट की गैस सीधे तौर पर ब्लड प्रेशर को प्रभावित करने का कारण नहीं होती है। लेकिन, गैस की वजह से उत्पन्न कई स्थितियां ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकती है। गैस होने पर पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जो ब्लड प्रेशर, हृदय एवं ब्लड सर्कुलेशन में बदलाव का कारण बन सकत है। गैस होने पर किन स्थितियों से ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है उनको आगे बताया गया है।

तनाव और बेचैनी

जब भी पेट में गैस बनती है तो ऐसे में व्यक्ति को घबराहट, बेचैनी महसूस होना शुरु हो जाती है। यह स्थिति एंग्जाइटी और तनाव को बढ़ाने में मदद कर सकती है। इस स्थिति में शरीर में एड्रेनाइल और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं, जो अस्थायी रूप से ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इस तरह गैस से पूर्ण रूप से तो नहीं बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का कारण बन सकती है। 

can stomach gas cause high blood pressure in

सीने में जलन 

कई बार गैस होने पर व्यक्ति को सीने में जलन महसूस होती है। दरअसल, गैस होने पर एसिडिटी होती है। इस स्थिति में व्यक्ति को सीने में दबाव महसूस होता है। इस स्थिति में व्यक्ति घबरा जाता है, यह घबराहट ब्लड प्रेशर में अस्थायी रूप से बदलाव कर सकती है। 

कैसे पहचानें कि ब्लड प्रेशर वास्तव में बढ़ा है?

गैस की वजह से सीने में दर्द या बेचैनी को अक्सर लोग हाई बीपी का लक्षण मान लेते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार ब्लड प्रेशर बढ़ा ही हो। हाई ब्लड प्रेशर की पुष्टि केवल ब्लड प्रेशर मॉनिटर से की जा सकती है। इसलिए अगर आप बार-बार ऐसी स्थिति का अनुभव करते हैं, तो नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करवाना जरूरी है।

गैस की समस्या से बचने के लिए क्या करें? - Prevention Tips Of Stomach Gas In Hindi

अगर आपको लगता है कि पेट की गैस बनने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है, तो ऐसे में आप आगे बताए उपायों को अपना सकते हैं। 

  • बाहर का जंक फूड खाने से बचें। 
  • तैलीय और ज्यादा मसालेदार खाना न खाएं। 
  • सुपाच्य भोजन को डाइट का हिस्सा बनाएं। 
  • शारीरिक गतिविधियों को लाइफस्टाइल में शामिल करें। 
  • रात का खाना सोने से पहले करीब 2 से 3 घंटे पहले खाएं। 
  • रात का खाना खाने के बाद अवश्य टहलें। 

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद में हाई ब्लड प्रेशर का इलाज कैसे किया जाता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

पेट की गैस और हाई ब्लड प्रेशर के बीच सीधा वैज्ञानिक संबंध नहीं है, लेकिन गैस के कारण पैदा होने वाली बेचैनी या तनाव अस्थायी रूप से ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती या प्रभावित कर सकती है। यदि आपको बार-बार ऐसा अनुभव हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार निर्धारित जांच करें।

FAQ

  • कौन सा भोजन बीपी को नियंत्रित करता है?

    साबुत अनाज, फल, सब्जियां और कम फैट वाले डेयरी उत्पादों से भरपूर डाइट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखती है। इसके अलावा, प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं और कम कोलेस्ट्रॉल वाली चीजों को खाने से ब्लड प्रेशर ज्यादा बदलाव नहीं होता है।
  • बीपी बढ़ने की क्या वजह हो सकती है?

    खराब डाइट, व्यायाम की कमी, अत्यधिक शराब का सेवन, धूम्रपान और तनाव सभी हाई बीपी में योगदान कर सकते हैं। साथ ही डाइट में बहुत अधिक नमक का सेवन भी बीपी को बढ़ा सकता है। 
  • बीपी बढ़ने पर क्या होता है?

    ब्लड प्रेशर बढ़ने पर आपको बेचैनी, घबराहट, दिल की धड़कने तेज होना, चक्कर आना, और कई मामलों में खड़े होने पर भी परेशानी होती है।

Read Next

क्या ठंडा पानी पीने से बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कम होता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 13, 2025 18:56 IST

    Published By : Vikas Arya

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content