Doctor Verified

Fact check: क्या वाकई खाली पेट गर्म पानी पीने से वजन कम होता है? डाइटिशियन से जानें सच्चाई

Does Drinking Warm Water Reduce Weight: वजन कम करने के लिए लोग खाली पेट गर्म पानी पीते हैं, जानें क्या वाकई गर्म पानी पीने से वजन कम होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Fact check: क्या वाकई खाली पेट गर्म पानी पीने से वजन कम होता है? डाइटिशियन से जानें सच्चाई


Does Drinking Warm Water Reduce Weight: असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। वजन बढ़ने के साथ शरीर में कई परेशानियां भी बढ़ती हैं। वजन कम करने या मोटापे से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के डाइट प्लान, एक्सरसाइज आदि को अपनाते हैं। आज के समय कई ऐसे स्पेशल डाइट प्लान आपको मिल जाएंगे, जो वजन कम करने में मदद करने का दावा करते हैं। वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खों को भी अपनाते हैं। खाली पेट विशेष तरह की ड्रिंक का सेवन हो या रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी (Kya Garam Pani Peene Se Wajan Kam Hota Hai), इन सभी चीजों का इस्तेमाल लोग वजन कम करने के लिए करते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वाकई सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से वजन कम होता है?

सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या सच में सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से वजन कम होता है?

क्या खाली पेट गर्म पानी पीने से वजन कम होता है?- Does Drinking Warm Water Reduce Weight in Hindi

सुबह की शुरुआत गुनगुने या गर्म पानी से करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी या पानी पीने से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ दूर होते हैं। नियमित रूप से गर्म पानी पीने से आपको कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलती है। तमाम लोग वजन कम करने के लिए खाली पेट गर्म पानी का सेवन करते हैं। कहा जाता है कि रोजाना खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर की चर्बी कम होती है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

Does Drinking Warm Water Reduce Weight

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या सच में माइक्रोप्लास्टिक्स दिमाग तक जाकर इसे डैमेज कर सकते हैं? डॉक्टर से जानें जवाब

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन यह कहना कि गर्म पानी पीने से वजन कम होता है गलत होगा। दरअसल गर्म पानी आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय ठीक करने में मदद करता है। इससे शरीर में फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज हो सकती है।" गर्म पानी खुद वजन कम नहीं करता है और इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से कई नुकसान भी हो सकते हैं। 

गर्म पानी वजन कम करने में कैसे करता है मदद?

रोजाना सुबह गर्म या गुनगुने पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म को ठीक करने के लिए भी नियमित रूप से इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। दरअसल, मेटाबॉलिज्म शरीर में होने वाली एक प्रक्रिया है, जिसके ठीक होने से फैट बर्निंग तेजी से होता है। खराब डाइट और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर में मौजूद फैट मॉलिक्यूल्स को ब्रेक करने में मदद मिलती है और इससे आपकी पाचन शक्ति भी बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या कैंसर छूने से फैलता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

नियमित रूप से गर्म या गुनगुना पानी पीने से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर की पाचन क्षमता बढ़ती है और आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। अगर आप वजन कम करने के लिए गर्म पानी का सेवन करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले इसकी मात्रा और पीने के सही तरीके के बारे में एक्सपर्ट से जान लें। ज्यादा गर्म पानी पीना भी सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद है देसी घी, जानें कैसे और कितनी मात्रा में करें सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version