Doctor Verified

क्या गर्म पानी पीने से शुगर लेवल कम होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Does Drinking Hot Water Reduce Blood Sugar: ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में गर्म पानी मदद कर सकता है या नहीं, इस लेख में डॉक्टर से जानें...
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्म पानी पीने से शुगर लेवल कम होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Does Drinking Hot Water Reduce Blood Sugar: संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए यह बहुत जरूरी है कि हरेक व्यक्ति पर्याप्त पानी का सेवन करे और हाइड्रेट रहे। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि बहुत से लोग ठंडा पानी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि फ्रिज या बर्फ का ठंडा पानी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। अगर आप ठंडा पानी पीना भी चाहते हैं, तो आपको घड़े में रखा प्राकृतिक रूप से ठंडा पानी पीना चाहिए। इसके अलावा, यह कोशिश करनी चाहिए कि आप या तो सादे पानी का सेवन करें या हल्का गुनगुना पानी पिएं। असल में गर्म या गुनगुने पानी का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। दिनभर गुनगुना पानी पीने से पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, शरीर की जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद करता है, साथ ही कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर बीपी कंट्रोल रखने और हृदय रोगों के खतरे को कम करने तक, रोज इसका गर्म पानी का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर या डायबिटीज की समस्या रहती है, वे यह सवाल अक्सर पूछते हैं कि क्या गर्म पानी पीने से हाई शुगर लेवल को कम या ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में भी मदद मिल सकती है? क्या गर्म पानी का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने मोहन डायबिटीज स्पेशलिटीज सेंटर, गोपालपुरम, चेन्नई के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर बिजेंद्र कुमार से बात की। गर्म पानी पीने से शुगर कम होता है या नहीं, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

Does Drinking Hot Water Reduce Blood Sugar

क्या गर्म पानी पीने से शुगर लेवल कम होता है- Does Drinking Hot Water Reduce Blood Sugar In Hindi

डॉ. बिजेंद्र कुमार के अनुसार, "इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि गर्म पानी पीने से डायबिटीज वाले लोगों में सीधे तौर पर ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है। जबकि हाइड्रेटेड रहना समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और अप्रत्यक्ष रूप से डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद कर सकता है। सिर्फ गर्म पानी पीने से आपका ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में कोई मदद मिल सकती है।"

इसे भी पढ़ें: पूरा दिन गुनगुना पानी पीने सेहत को मिलते हैं 10 जबरदस्त फायदे

इसे भी पढ़ें:क्या टाइप 2 डायबिटीज को जड़ से ठीक कर सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

डॉ. क्या सलाह देते हैं

डॉ. बिजेंद्र कुमार के अनुसार, "ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए आपको अपनी संपूर्ण जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत होती है, जिसमें संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार के साथ ही नियमित एक्सरसाइज करना शामिल होता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज की समस्या है, तो उसे एक स्वस्थ जीवनशैली पर जीने की आवश्यकता है।"

(With Inputs: Dr. Brijendra Kumar- Sr. Consultant, Dr. Mohan’s Diabetes Specialities Centre – Gopalapuram, Chennai)

Read Next

गर्म, गुनगुना और सादा: जानें किस समय कौन-सा पानी पीना होता है ज्यादा फायदेमंद

Disclaimer