पंजाब के मोगा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मरीज के पेट में लॉकेट, ईयरफोन और स्क्रू जैसी 100 चीजें निकाली गई। दरअसल, यह मामला मोगा के स्पेशिलिटी अस्पताल का है। जहां 40 वर्षीय मरीज कुलदीप सिंह को मंगलवार को तेज बुखार के साथ ही उल्टी की समस्या हुई। जिसके बाद वह चिकित्सक के पास गया। एक्सरे और अन्य जाचों में पता लगा कि मरीज के पेट में कई चीजें पाई गईं।
क्या है मामला?
दरअसल, मरीज को कई साल से पेट में दर्द रहता था। हाल ही में अचानक पेट दर्द होने पर चिकित्सकों को इमरजेंसी में उसका ऑपरेशन करना पड़ा। जिसके बाद मरीज के पेट में से राखी, स्क्रू, नट-बोल्ट, सेफ्टी पिन, लॉकेट और ईयरफोन जैसी 100 चीजें पाई गईं। जिसे देख चिकित्सक भी हैरान रह गए। हालांकि, सर्जरी करने के बाद चिकित्सक मरीज के पेट से ये सभी चीजें निकालने में कामयाब रहे। जांच के बाद मरीज के पेट में मौजूद चीजें साफ दिखाई दे रही थीं। मरीज के पेट में मैग्नेट भी पाया गया था। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अजमेर कालरा के मुताबिक यह उनके प्रोफेश्नल करियर का पहला ऐसा मामला था।
इसे भी पढ़ें - पेट साफ करने के लिए रोज सुबह पिएं इन 5 चीजों से बना पानी, पाचन में होगा सुधार
परिजनों ने कही ये बात
मरीज कुलदीप सिंह के परिवार के मुताबिक उन्हें लंबे समय से पेट दर्द रहता था, हालत गंभीर होने के बाद वे उन्हें चिकित्सक के पास लेकर गए। यह काफी चौंकाने वाली बात है कि अब तक वे चीजों को निघलते रहे और शरीर पर इसका ऐसा कोई असर नहीं दिखा। उन्होंने यह भी बताया कि कुलदीप मानसिक रूप से भी थोड़ा परेशान थे।
पेट दर्द को न करें नजरअंदाज
- आमतौर पर लोग पेट दर्द को मामूली समस्या समझकर उसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।
- पेट दर्द को नजरअंदाज करना यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के साथ ही हर्निया का भी कारण हो सकता है।
- कई बार गैस, अपच होने पर भी पेट दर्द हो सकता है इसे नजरअंदाज करने से सीने में भी जलन हो सकती है।
- पेट दर्द होना ईरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम के साथ ही फूड पॉइजनिंग और पेट में मौजूद वायरस का भी संकेत हो सकता है।