Doctor Verified

क्या महिलाओं की याददाश्त पुरुषों से बेहतर होती है? जानें क्या कहता है साइंस

Do Women Have Better Memory Than Men In Hindi: कई अध्ययन से इस बात की पुष्टि होती है कि महिलाओं की याददाश्त पुरुषों की तुलना में बेहतर होती है। जानें, इसके पीछे क्या कारण है-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या महिलाओं की याददाश्त पुरुषों से बेहतर होती है? जानें क्या कहता है साइंस


Do Women Have Better Memory Than Men In Hindi: याददाश्त का सही होना बहुत जरूरी होता है। जब आपको चीजें याद रहती हैं, तो जीवनशैली से जुड़े तमाम काम मरने में सुविधा होता है। आपको बता दें कि याददाश्त का मतलब चीजों को याद करने की क्षमत को कहा जाता है। हर व्यक्ति की याद करने की क्षमता अलग-अलग हो सकती है। कुछ लोगों को लंबे समय तक चीजें याद रहती हैं, वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जिन्हें कुछ भी याद नहीं रहता है। बहरहाल, एक बहस यह भी अक्सर छिड़ी रहती है कि पुरुषों की याददाश्त ज्यादा बेहतर होती है या महिलाओं की? कुछ लोगों का मानना है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं की याददाश्त बेहतर होती है। तो सवाल ये उठता है कि क्या वाकई ऐसा है? क्या वाइर्क महिलाओं की याददाश्त पुरुषों की तुलना में बेहतर होती है या यह महज एक मिथक है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से। इस बारे में हमने क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और सुकून साइकोथैरेपी सेंटर की फाउंडर दीपाली बेदी से बात की।

क्या महिलाओं की याददाश्त बेहतर होती है?- Does Women Have Better Memory Than Men In Hindi

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन की मानें, तो महिलाओं की याददाश्त को पुरुषों की तुलना में बेहतर माना जाता है। वहीं, कुछ अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि पुरुष और महिला, दोनों की याददाश्त एक जैसी होती है। इसमें कोई विशेष फर्क नहीं होता है।‘ अध्ययन में यह आगे यह स्पष्ट किया जाता है कि कुछ क्षेत्र में महिलाओं की याददाश्त बेहतर तरीके से काम करती है। वहीं, पुरुषों की विशेषज्ञता किसी अन्य चीजों में हो सकती है। इसे विस्तार से समझें-

  • महिलाएं शब्द, कहानी, स्मृतिया, चेहरे को पहचानने जैसी चीजों में बेहतर होत हैं। उन्हें ये चीजों याद रहती हैं।
  • इसके अलावा, महिलाओं की ऑटोबायोग्राफिकल मेमोरी भी बेहतर हो सकती है, खासकर जब कोई चीज मुंह जुबानी सुनी गई हो।
  • अध्ययन में यह भी बताया है कि महिलाएं किस चीज को कहां रखा गया है, इसे भी याद रखने में पुरुषों की तुलना में बेहतर होती हैं।

इसका मतलब यह नहीं है कि महिलाओं की याददाश्त पुरुषों की तुलना में बेहतर होती है। असल बात ये है कि पुरुष और महिलाओं का दिमाग अलग-अलग कामों में बेहतर होता है। महिलाएं किसी काम में बेहतर होती हैं, पुरुष किसी अन्य काम में बेहतर हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः मह‍िलाओं को बढ़ानी है द‍िमाग की कार्यक्षमता, तो रोज फॉलो करें साइकोलॉज‍िस्‍ट के बताए ये 5 ट‍िप्‍स

ब्रेन हेल्थ में सुधार कैसे करें

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि बढ़ती उम्र में अक्सर लोगों की याददाश्त कमजोर हो जाती है। विशेषकर, महिलाओं की बात करें तो मेनोपॉज के बाद महिलाओं को ब्रेन फॉग हो जाता है। इसलिए, उन्हें रोजमर्रा की चीजों को याद रखने में भी दिक्कत आती है। कुछ अध्ययनों में इस बात की पुष्टि हुई है कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन के स्तर में कमी आ जाती है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि एस्ट्रोजन और मेमोरी का आपस में कनेक्शन है। एस्ट्रोजन के स्तर में कमी आने की वजह से ब्रेन हेल्थ में गिरावट आ सकती है, जिससे याददाश्त कमजोर हो जाती है। यही कारण है कि 5 महिलाओं में से 1 महिला को अल्झाइमर की शिकायत हो जाती है। बहरहाल, ब्रेन हेल्थ में सुधार कैसे कर सकते हैं, जानें इस बारे में-

ब्रेन हेल्थ फूड खाएंः जिस तरह आपकी बॉडी को न्यूट्रिशियस फूड की जरूरत होती है, उसी तरह आपकी ब्रेन हेल्थ में सुधार के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। डाइट में नट्स, विटामिन-सी और फलों को शामिल करें। इसके अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियां भी ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद मानी जाती है।

स्ट्रेस का स्तर कम करेंः स्ट्रेस भी याददाश्त को कमजोर करता है। यह सही नहीं है। जितना संभव हो, तनाव कम लें। तनाव जितना कम लेंगे, ब्रेन हेल्थ में उतना ही सुधार होगा। स्ट्रेस का स्तर कम करने के लिए मेडिटेशन और योगा करें।

बीमारी को मैनेज करेंः कई बार बीमारियां भी लोगों याददाश्त पर नेगेटिव असर डालती है। इसे कंट्रोल करना है, तो बेहतर है कि अपने स्वास्थ्य में सुधार करें। इसके लिए डॉक्टर से मिलें। अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाएं। जैसे-जैसे फिजिकल हेल्थ में सुधार होगी, ब्रेन हेल्थ भी इंप्रूव होने लगेगी।


Read Next

क्या वजन कम करने से किडनी फंक्शन सुधर सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version