
अगर आप भी 41 की उम्र में आकर सोच रहे हैं की अब एक्सरसाइज नहीं कर पाएंगे तो आप गलत सोच रहे हैं, आप किसी भी उम्र में एक्सरसाइज कर सकते हैं।
क्या आपको भी लगता है की आपकी उम्र ज्यादा हो गई है तो अब आप एक्सरसाइज नहीं कर पाएंगे? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आप गलत हो क्योंकि एक्सरसाइज की कोई उम्र नहीं होती। बल्कि एक्सरसाइज करने से आप स्वस्थ तो रहेंगे ही साथ ही यह आपके लिए कई तरह से फायदेमंद है।
लोग अक्सर सोचते हैं की उनकी उम्र कुछ ज्यादा हो गई है इसलिए वह एक्सरसाइज करना छोड़ देते हैं या फिर चाह कर भी कर नहीं पाते। हाल ही में यूएस में एक सर्वे किया गया जिसमें करीब 2 हजार लोग शामिल थे। जिसमें पाया गया की लोग महसूस कर रहे थे की उनकी उम्र ज्यादा हो गई है इसलिए वह एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे।
रनगन चटर्जी जो कि फील बैटर के लेखक है उनके मुताबिक 40 साल की उम्र में एक्सरसाइज करना बहुत बड़ी चीज है। चटर्जी के मुताबिक, एक्सरसाइज करने की कोई उम्र नहीं होती आप जब चाहे तब एक्सरसाइज करना शुरू कर सकते हैं। इससे आप स्वस्थ भी रहेंगे और आपको ताजगी भी महसूस होगी।
सबसे ज्यादा 40 की उम्र के बाद लोग कई कारणों से एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं। जो लोग 40 की उम्र में होते हैं या फिर 40 की उम्र को पार कर लेते हैं वो समय नहीं होने के कारण एक्सरसाइज नहीं कर पाते। अक्सर लोग अपनी नौकरी या फिर परिवार को संभालने में इतना व्यस्त हो जाते हैं की वह अपने लिए किसी भी चीज के लिए समय नहीं निकाल पाते। जिसकी वजह से वह एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं।
इसे भी पढ़े: एक्सरसाइज करना फायदेमंद है, मगर शरीर दिखाए ये 5 संकेत तो कुछ दिन के लिए रोक दें वर्कआउट
रनगन के मुताबिक, आपको किसी भी उम्र में एक्सरसाइज के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है आप एक्सरसाइज कभी कर सकते हैं। अगर आप अकेले एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपने किसी साथी को लेकर एक्सरसाइज शुरू करें।
लोग अपनी आदतों में बंध जाते हैं, इसलिए उन्हें अपनी रोजाना के रूटीन में एक्सरसाइज को भी शामिल कर लेना चाहिए। यह हम सब जानते हैं की एक्सरसाइज से मूड बदलता है, मेमोरी पावर मजबूत होती है साथ ही दिन अच्छा जाता है। इसके साथ ही एक्सरसाइज हमे स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। एक्सरसाइज के लिए उम्र का किसी तरह का असर नहीं होता चाहे आप 21 के हो या फिर 41 के, आप किसी भी उम्र में एक्सरसाइज को अपना सकते हैं।
इसे भी पढ़े: अगर आपको एक्सरसाइज करने में बोरियत महसूस होती है, तो ये 4 उपाय करेंगे आपकी मदद
ताकत को बनाए रखने और लंबे समय तक बीमारियों से दूर रहने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है। लेकिन आपके शरीर की जरूरत बढ़ती उम्र के साथ बदलती रहती है। ऐसे में आप हर उम्र के पड़ाव पर अलग तरह के व्यायाम कर खुद को सेहतमंद रख सकते हैं। कई बड़ी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस उम्र में हैं।
Read More Article On Exercise and Fitness In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।