शरीर में लगे ये 5 दिक्कतें तो भूलकर भी न खाएं लहसुन, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

सुबह खाली पेट लहसुन खाने के बारे में तो आपने बहुत बार सुना होगा लेकिन क्या आपने सुना है कि लहसुन खाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। अगर नहीं तो जान लें कि जब शरीर में हों ये 5 दिक्कतें तो लहसुन का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। 

Jitendra Gupta
Written by: Jitendra GuptaUpdated at: Oct 23, 2019 15:16 IST
शरीर में लगे ये 5 दिक्कतें तो भूलकर भी न खाएं लहसुन, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

आपने कई बार अपने बड़े-बूढ़ों से लहसुन खाने के फायदों के बारे में सुना होगा। आयुर्वेद में भी लहसुन को औषधि का दर्जा दिया गया है। डॉक्टर भी लोगों से किसी न किसी रूप में लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। लोगों को अक्सर खाली पेट लहसुन खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह हमारे शरीर में रक्त प्रवाह को सही करने में फायदेमंद माना जाता है। लहसुन हमारी सेहत के लिए गुणकारी तो है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपके शरीर में किसी प्रकार की दिक्कत है तो इसका सेवन आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक सुना। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है और कौन सी स्वास्थ्य समस्याओं में लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए तो यह लेख जरूर पढ़ें। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन 5 में से अगर आपको कोई भी परेशानी है तो लहसुन के सेवन से जरूर परहेज करें। इन समस्याओं में लहसुन का सेवन स्थिति को और बिगाड़ सकता है।

इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं में न करें लहसुन का सेवन

पेट की समस्याओं में न खाएं लहसुन

अगर आपको एसिडिटी, सीने में जलन और पेट में अल्सर व डायरिया जैसी दिक्कत है तो भूलकर भी लहसुन न खाएं क्योंकि लहसुन में पाया जाने वाला एसिड इन्हें और बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं लहसुन की तासीन गर्म होती है इसलिए इन समस्याओं में लहसुन न खाएं।

इसे भी पढ़ेंः आपकी लंबाई बता देगी आप किस बीमारी का होने वाले हैं शिकार, जानें लंबाई के हिसाब से खतरे

खून की कमी हो तो न खाएं लहसुन

अगर आप खून की कमी या एनिमिया के शिकार हैं तो लहसुन का सेवन आपके लिए और मुश्किलें पैदा कर सकता है। दरअसल लहसुन का सेवन हीमोग्लोबिन के स्तर में कमी का कारण बन सकता है। इस स्थिति को हीमोलाइटिक एनिमिया भी कहते हैं, जो किसी भी मरीज के लिए घातक साबित हो सकती है।

लो ब्लड प्रेशर होने पर न खाएं लहसुन

अगर आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो भूलकर भी अपने खाने या फिर डाइट में लहसुन को शामिल न करें। लहसुन का सेवन आपके ब्लड प्रेशर को और कम करने का काम कर सकता है। वहीं हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों को हमेशा लहसुन का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें अपना ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः हाथ, पैर और बदन में हो रहा है तेज दर्द तो अपनाएं ये चाइनीज तकनीक, कुछ मिनट में दर्द होगा छूमंतर

गर्भवती होने पर न खाएं लहसुन

डॉक्टर भी इस बात की सलाह देते हैं कि गर्भवती होने या गर्भावस्था में लहसुन खाना उनकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल लहसुन की तासीर गर्म होती है, जो शिशु के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। यही कारण है कि गर्भवती महिलाओं को लहसुन के सेवन से बचना चाहिए।

सर्जरी करानी हो तो न खाएं लहसुन

अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं और आपको सर्जरी करानी है तो भूलकर भी लहसुन न खाएं। दरअसल लहसुन के सेवन से खून पतला होता है और अगर आप लहसुन का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो सर्जरी के वक्त अधकि ब्लीडिंग हो सकती है। यही कारण है कि सर्जरी वाले लोगों को लहसुन नहीं खाना चाहिए।

(Medically Reviewed: डॉ. निधि धवन, एचओडी डायटिक्स, सरोज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल)

Read More Articles On Miscellaneous in Hindi

Disclaimer