भोजन हमारे शरीर को दिन-प्रतिदिन की गतिविधि करने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। हमारे शरीर को ठीक से काम करने के लिए कैलोरी और पोषक तत्वों की लगातार जरूरत पड़ती है। ऐसे में हमारे शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भोजन करना बेहद जरूरी है। लेकिन कभी-कभार ऐसा भी होता है कि हम अपनी मनपसंदीदा चीज भी खा लेते हैं और हमें अच्छा नहीं लगता। हमें कुछ भी खाकर खुशी नहीं मिलती या अच्छा नहीं लगता। इसके बजाए हम अच्छा पौष्टिक और स्वस्थ भोजन करने के बाद भी बीमार महसूस करते हैं। साथ ही पेट में आप गैस, सूजन और दर्द का अनुभव करते हैं और समझ नहीं पाते कि यह आपके साथ क्यों हो रहा है। तो आइए हम आपको 4 आश्चर्यजनक कारण बताएंगे कि क्यों आप अपना भोजन करने के बाद बुरा महसूस करते हैं।
खाने के बाद भी आप बुरा महसूस क्यों करते हैं-
तनाव
आपको इस बात पर भरोसा नहीं होगा पर तनाव सच में आपके खाने के स्वाद को खराब कर सकता है। आप मन से परेशान हों या दिमाग में कुछ और चल रहा हो, ऐसे में आपने क्या और कैसा खाया आपको पता नहीं चलेगा। तनाव के कारण आप वास्तव में भोजन के बाद बीमार महसूस कर सकते हैं। दरअसल टेंशन आपके पाचन क्रिया पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। जब आप तनावग्रस्त होते हैं, तो आपका शरीर एक ऑफ मोड में चला जाता है। इससे आपके हृदय गति यानी की हर्टबीट बढ़ जाता है और आपकी मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं। यह आपके आंत में सूजन, गैस और बॉउल सिंड्रोम जैसी बीमारियों से पीड़ित कर सकता है।
इसे भी पढ़ें : मीठी चीजों का शौक है तो नजरअंदाज न करें शरीर के ये 5 संकेत, वर्ना हो सकते हैं गंभीर बीमारियों का शिकार
टॉप स्टोरीज़
स्टमक-फ्लू
पेट में इंफेक्शन के कारण भी लोग खाना खाने के बाद बीमार महसूस करते हैं। यह एक सामान्य बग है और इसे स्टमक-फ्लू के रूप में भी जाना जाता है। यह आंत को संक्रमित करता है और मतली, उल्टी और दस्त जैसे लक्षणों को ट्रिगर करता है। यह एक फैलने वाला इंफेक्शन है इसलिए आपको अगर थोड़ा सा भी ऐसा लगे तो आप डॉक्टर से संपर्क करें। स्टमक-फ्लू अक्सर दूषित भोजन या पानी के सेवन से होता है। इसका तुरंत उपचार नहीं किया गया तो आप किसी गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं।
खाना ठीक से चबाना कर न खाना
भोजन को नीचे गिराना, इसे बिना रुचि के ठीक से चबाए बिना खाना पाचन संबंधी समस्याएं को पैदा कर सकती है। दरअसल खाना खाने के बाद वास्तिव पाचन प्रक्रिया हमारे मुंह में ही शुरू होती है। हमारे भोजन के काटने से पहले ही हमारी लार ग्रंथियां कुछ एंजाइमों को रिलीज करती हैं। जब हम भोजन चबाते हैं, तो लार उसे नरम कर देती है, ताकि हमारे पेट तक पहुंचने पर वह आसानी से टूट जाए। यदि आप अपने भोजन को ठीक से नहीं चबाते हैं, तो आपके पाचन तंत्र को पाचन प्रक्रिया के लिए बहुत काम करना पड़ता है, जिसके कारण ब्लोटिंग और आईबीएस (Irritable bowel syndrome)हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : क्या आपको भी रोजाना फेंकना पड़ता है खाना? इन 5 टिप्स से रोकें खाने की बर्बादी
आप फूड-सेंसटिव तो नहीं ?
यदि आप अपने भोजन के बाद असहज महसूस कर रहे हैं और आपका पेट दर्द कर रहा है, तो हो सकता है कि आप फूड-सेंसटिव हों। खाद्य संवेदनशीलता यानी कि फूड-सेंसटिव होने के कारण आप भारी-भारी सा और ग्रेस महसूस कर सकते हैं। हर बार ऐसा होने पर, आप अपने खाए गए भोजन का एक लॉग रखें। ध्यान दें कि क्या इसमें कोई पैटर्न है। यदि ऐसा है, तो अपने डॉक्टर से परामर्श लें कि कहीं आप किसी विशेष खाने की चीजों के लिए सेंसटिव तो नहीं। फूट सेंसटिव होने के कारण आपको पेट में इंफेक्शन भी हो सकता है।
Read more articles on Miscellaneous in Hindi