Doctor Verified

बच्चों का दिमाग हो जाएगा कमजोर, भूलकर भी न खिलाएं ये 5 चीजें, डॉक्टर से जानें

आजकल गलत खानपान आपके बच्चे की सेहत को प्रभावित कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों का दिमाग कमजोर न हो, तो उन्हें ये 5 चीजें खिलाना बंद कर दें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों का दिमाग हो जाएगा कमजोर, भूलकर भी न खिलाएं ये 5 चीजें, डॉक्टर से जानें


These 5 foods are harmful for the brain health of children: आजकल खानपान काफी बदल चुका है। बड़े तो गलत खानपान को अपना ही रहे हैं, लेकिन बच्चों के आहार में भी बहुत बदलाव आ चुका है। बच्चे घर के खाने से ज्यादा बाहर का खाना पसंद करते हैं, जिससे उनके दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। बच्चों के दिमाग कमजोर हो रहे हैं, बच्चे चीजों को याद नहीं रख पाते और उनका एक जगह मन भी नहीं लगता है। अगर साफतौर पर कहा जाए तो गलत खाना बच्चों के दिमाग को कमजोर कर रहा है, इसलिए जरूरी है कि आप यह जानें कि आप अपने बच्चों को क्या खिला रहे हैं और किन चीजों को नहीं खिलाना है। हमने इस विषय पर बैंगलोर के एस्टर व्हाइटफील्ड अस्पताल की बाल चिकित्सा गहन देखभाल और बाल चिकित्सा की लीड और एचओडी डॉ. सुजाता त्यागराजन (Dr. Sujatha Thyagarajan, Lead & HOD - Pediatric Intensive Care and Pediatric Emergency, Aster Whitefield Hospital) से विस्तार में बात की। उन्होंने बताया कि फूड्स को बच्चों की डाइट में शामिल न करें।

बच्चों के दिमाग की सेहत के लिए हानिकारक हैं ये 5 फूड्स-These 5 foods are harmful for the brain health of children

बाजार में कई तरह की चीजें दिखती हैं, बच्चे डिमांड करते हैं और माता-पिता दिला देते हैं। लेकिन जब बात खाने की आती है, तो बच्चों की हेल्थ भी खराब हो सकती है। अब अपने बच्चों को इन 5 फूड्स को न खिलाएं।

1. रिफाइंड चीनी स्नैक्स

बच्चों के सही विकास के लिए उन्हें ज्यादा मीठा न खिलाएं। मीठा अगर नेचुरल है, तो आप दे सकते हैं, लेकिन रिफाइंड शुगर बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। खासतौर पर बाजार में मिलने वाले जूस या ड्रिंक्स तो बच्चों को बिल्कुल न दें क्योंकि इनमें आर्टिफिशियल शुगर ऐड की जाती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ सकता है। यह बच्चों के मूड पर भी नेगेटिव असर डालता है। इसके अलावा, थकान और ध्यान केंद्रित करने में कमी होती है। समय के साथ, यह इंसुलिन प्रतिरोध के जोखिम को भी बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें- बच्चों के दिमागी विकास को प्रभावित कर सकता है Hurried Child Syndrome, जानें इसके लक्षण और कारण

2. पैकेट फूड को न खिलाएं

आजकल पैकेट वाले फूड बहुत चलन में हैं। इसे सभी लोग खाना पसंद करते हैं। बच्चों को यही सब ज्यादा पसंद होता है। पैकेट फूड में चिप्स, नूडल्स, ड्रिंक्स, कुकीज और स्नैक्स जैसी कई चीजें शामिल हैं। इनमें वसा की ज्यादा मात्रा होती है, जबकि जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है। बच्चों के दिमाग के सही विकास के लिए पोषक तत्व बहुत जरूरी हैं। ये फूड्स खाने से बच्चों के व्यवहार में बदलाव आते हैं, जिसका असर क्षमता और याददाश्त पर पड़ता है। यहां तक कि मानसिक बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।

3. रंग-बिरंगी खाने की चीजें

बच्चों को रंग बिरंगी चीजें जैसे कैंडी, जेली और नाश्ते में रंगीन चीजें खाना बहुत पसंद होता है। इससे बच्चों के दिमाग पर नेगेटिव असर पड़ता है। दरअसल, इन आहारों में आर्टिफिशियल रंग होता है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। ये बच्चों में एंग्जाइटी, हाइपरएक्टिविटी और ADHD जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।

1

4. बच्चों को न खिलाएं वसा वाली चीजें

बच्चों को बाहर की तली भुनी चीजें न खिलाएं, क्योंकि उनमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इससे बच्चों के न्यूरॉन्स के बीच बाधा पड़ती है। इससे याददाश्त पर असर पड़ता है। हालांकि, ओमेगा-3 जैसे स्वस्थ वसा दिमाग के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

5. कैफीन वाली चीजों से बच्चों को रखें दूर

कम उम्र में बच्चों को कैफीन वाली चीजें खिलाना नुकसानदेह हो सकता है। हालांकि यह बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी प्रभावित करता है। कैफीन वाली ड्रिंक्स पीने से बच्चों को बैचेनी, नींद में खलल और चिंता जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड क्यों है जरूरी? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, स्रोत और जरूरी मात्रा

इन फूड्स की जगह माता-पिता को क्या खिलाना चाहिए?

बच्चों के दिमाग के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्हें स्वस्थ आहार दें, क्योंकि स्वस्थ भोजन खाने से बच्चे के दिमाग का बेहतर विकास हो सकता है।

  • साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियां
  • मेवे और सेहतमंद बीज खिलाएं।
  • ओमेगा-3 से भरपूर आहार जैसे अलसी के बीज, अखरोट, या वसायुक्त मछली खिलाएं।
  • इसके अलावा, बच्चों को एक्सरसाइज करने के लिए कहें।

निष्कर्ष
पैरेंट्स के तौर पर आपको अपने बच्चों की थाली का खास ध्यान रखना पड़ेगा कि उस थाली में क्या है। न सिर्फ उसके शारीरिक विकास के लिए, बल्कि उसके दिमाग और भावनात्मक विकास के लिए भी। कभी-कभार बाहर की कुछ खाने की चीजें देना ठीक है, लेकिन नियमित रूप से इसका सेवन करने से बच्चों के दिमाग पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इससे बच्चों के दिमाग का विकास धीमा हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि बच्चों को सही आहार खिलाएं, जिसमें पोषक तत्व मौजूद हों।

FAQ

  • बच्चों की याददाश्त तेज करने के लिए क्या खिलाना चाहिए?

    बच्चों की याददाश्त तेज करने के लिए उन्हें स्वस्थ आहार खिलाएं, जैसे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां और साबुत अनाज आदि। 
  • बच्चों को कौन से फूड्स न खिलाएं?

    बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से अलग-अलग खाना खिलाना चाहिए, जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन जैसे पोषक तत्व होने चाहिए। 

 

 

 

Read Next

नहीं खाते आपके बच्चे स्प्राउट्स? सूप से लेकर टिक्की तक, मां-पिता अपनाएं ये 5 टेस्टी तरीके

Disclaimer

TAGS