'बनू मैं तेरी दुल्हन' से लेकर 'ये है मोहब्बतें' और 'नच बलिए 7' से लेकर 'द वॉयस 3' तक, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने एक अभिनेत्री, एक डांसर और एंकर के रूप में ही नहीं बल्कि फिटनेस के मामले में भी लंबा सफर तय किया है। दिव्यांका की रियल लाइफ स्टोरी, रील लाइफ स्टोरी ये थोड़ी भी कम नहीं है। दिव्यांका टेलीविज़न की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर का तय किया है। ये सिर्फ इनके करियर की ही बात नहीं है, बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी ऐसी ही है। मासूम और खूबसूरत सूरत वाली दिव्यांका पहले मोटापे की शिकार थीं। वहीं जिस तरीके से उन्होंने वजन घटाया उसने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। उनकी वजन घटाने की इस यात्रा की कहानी ने हाल ही में सुर्खियां बटोरी हैं। आइए हम जानते हैं इस वेटलॉस स्टोरी के बारे में।
दिव्यांका की वेटलॉस स्टोरी और डाइट
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने एक साक्षात्कार में अपनी फिटनेस यात्रा के बारे में बताया है। उन्होंने यहां खुलासा किया कि वह एक दिन में क्या खाती हैं, जिसके कारण उन्हें यह शानदार शरीर मिला और इतने कैलोरीज को बर्न कर लिया। अपनी सुबह की डाइट को साझा करते हुए, दिव्यांका ने कहा कि वे अपने दिन की शुरुआत नारियल पानी से करती है और वह सुबह 10-11 बजे के आसपास अपना नाश्ता कर लेती हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वे खुद को हाइड्रेट रखने के लिए कई प्रकार के हेल्दी जूस का सेवन करती हैं। इन सबके के बीच वो इस बात का ख्याल रखती हैं कि उनकी डाइट में शुगर की मात्रा अधिक न हो। वहीं वो नाश्ते के लिए, फल और बिना तेल के हेल्दी पेनकेक्स लेना भी पसंद करती हैं।
टॉप स्टोरीज़
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें : 47 की उम्र में भी मंदिरा की 'करिश्माई फिटनेस' का क्या है राज, जानें उनका फिटनेस मंत्र
यह बताने से पहले कि दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने कितने पाउंड बहाए हैं, उनकी नवीनतम तस्वीरों ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है और अभिनेत्री के वजन में भारी गिरावट से प्रशंसक हैरान हैं। अपने वजन घटाने के रहस्यों पर वापस आते हुए, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने साझा किया कि ''वह वो लकी हैं कि वो कुछ भी खा सकती हैं और उसके बाद भी वजन घटा सकती हैं। दिव्यांका ने कहा, "मुझे वास्तव में अपने आहार पर नियंत्रण रखना आता है। हालांकि मेरा मेटाबॉलिज्म ज्यादा अच्छा नहीं है इसलिए मुझे अपने डाइट पर थोड़ा कंट्रोल रखना पड़ता है। इसके लिए मैं कार्ब्स से मुख्य रूप से दूर रहती है क्योंकि शरीर उन्हें आसानी से पचा नहीं पाता है। चावल और चीनी को मैं लगभग मना कर चुकी हूं।
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को उनके घर का बना हुआ खाना मिलता है और अपने व्यस्त कार्यक्रम में भी वे बाहर का खाना खाने से बचती हैं। दिव्यांका एक शाकाहारी हैं, इसलिए वह पनीर और सब्जियों को अपने डाइट में शामिल करती हैं। स्नैक के लिए, दिव्यांका बिना तेल के एककटलेट का चयन करती हैं। अपने भोजन के बीच, दिव्यांका सूप पीती हैं, जो शुगर-फ्री होता है। वहीं दिन भर खुद को चालू रखने के लिए, दिव्यांका अपने पास पनीर का एक डिब्बा रखती हैं और दिन के दौरान उसे थोड़ा-थोड़ा खाती हैं। दिव्यांका के डिनर की बात करें, तो वो शाम 7:30 बजे तक अपना भोजन कर लेती हैं।
दिव्यांका की वर्कआउट स्टोरी
दिव्यांका से जब कसरत करने का सबसे अच्छा समय के बारे में पूछा गया तो वो कहती हैं कि ऐसा कोई निश्चिक वक्त नहीं है। व्यस्त रूटीन में जब भी आपको वक्त मिले आप एक्सरसाइज कर सकती हैं। लेकिन आदर्श समय की बात करें तो, सुबह का समय सबसे उपयुक्त वक्त होता है इसके लिए। वहीं वर्कआउट के बाद खाने के बारे में बताते हुए दिव्यांका कहती हैं कि वो हमेशा नियमित डाइट पर ही चलती हैं। वहीं दिव्यंका अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए रेगुलर जिम जाती हैं और सूर्य नमस्कार जैसे योगासन भी करती हैं।
इसे भी पढ़ें : करीना कपूर की खूबसूरती का राज है सूर्य नमस्कार! जानें किस तरह ये सिंपल योगासन त्वचा के लिए है फायदेमंद
दिव्यांका की चमकती त्वचा का राज
वहीं दिव्यांका की चमकती त्वचा का राज अपने घर वालों को बताती हैं। दिव्यांका कहती हैं कि ''आपको मेरी मां से ये पूछना चाहिए। मेरी मां की त्वचा बहुत अच्छी है, मेरी बहन की त्वचा अच्छी है, इसलिए मुझे लगता है कि यह उनके कारण है। इसके अलावा अभी अपने वेट को लेकर वो कहती हैं कि अब मैं जितना हो सके उतना कार्ब्स से दूर रहने की कोशिश करती हूं। वहीं अपनी पसंद के एक्सरसाइज के बारे में बताते हुए वो कहती हैं कि कार्डियो या वेट ट्रेनिंग उन्हें ज्यादा पसंद है। वहीं वो रेगुलर अपने ब्यूटी रूटीन को फॉलो करती हैं और खुश रहती हैं।
Read more articles On Weight Management in Hindi