Expert

Side Effect Of Eating Guava: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए अमरूद, फायदे की जगह होगा नुकसान

Disadvantages Of Eating Guava Fruit: बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें अमरूद खाने से बचना चाहिए। जानें किन लोगों को नहीं खाना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
Side Effect Of Eating Guava: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाने चाहिए अमरूद, फायदे की जगह होगा नुकसान

Disadvantages Of Eating Guava Fruit: अमरूद मानसून और सर्दियों में काफी मात्रा में बाजार में मिलते हैं। अमरूद अधिकतर लोगों को काफी पंसद होते हैं। अमरूद का स्वाद मीठा और कसैला होता है। यह बच्चों से लेकर घर के बुजुर्गों को काफी पंसद होते हैं। इसको काला नमक लगाकर खाने से इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्या ठीक होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को अमरूद के सेवन से बचना भी चाहिए। कई ऐसी स्थितियां होती है, जब अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए। अमरूद का सेवन किन लोगों को नहीं करना चाहिए। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।


इस पेज पर:-


हाइपोग्लाइसेमिया की समस्या में

जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम रहता है। उन लोगों को अमरूद का सेवन करने से बचना चाहिए। अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, इसलिए इसे शुगर पेशेंट के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं, जो लोग शुगर लेवल कम करने की दवाई लें रहे हैं। उन लोगों को अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए।

डायरिया की समस्या में

अगर आपको डायरिया की समस्या हैं, तो उस समय अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अमरूद में मौजूद फाइबर डायरिया की समस्या को बढ़ा सकता है। वहीं अगर आपको कब्ज की परेशानी है, तो इसे बेझिझक इसे खा सकते हैं।

दांत दर्द होने पर

अमरूद में बीज होने के चलते ये चबाने में काफी सख्त होता है। इस कारण इसको खाने से दांत में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। वहीं इसके बीज साइज में छोटे होते हैं, जो दांत में फस जाते हैं। ऐसे में इनको निकालने के चक्कर में दांत में दर्द की समस्या शुरू हो सकती है।

stomach ptoblem

पेट फूलने की समस्या में

जिन लोगों को पेट फूलने की समस्या या फिर खाना देर से पचता है। इन लोगों को अमरूद का सेवन हरगिज नहीं करना चाहिए। अमरूद में विटामिन सी और फ्रुक्टोज की मात्रा पाई जाती है। इस कारण इसे पचाने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में इस तरह के लोग यह खाने से बचें।

इसे भी पढ़ें- क्या खाने से खून बनता है? जानें 10 फूड्स, जो शरीर में बढ़ाते हैं खून

सर्जरी 

अमरूद खाने से शरीर का शुगर लेवल कम होता है। इस कारण इसको सर्जरी कराने के बाद नहीं खाना चाहिए। सर्जरी कराने के बाद इसको खाने से घाव भरने में दिक्कत आती है। वहीं सर्जरी से पहले भी अमरूद खाना बंद करना देना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।

इन लोगों को अमरूद खाने से बचना चाहिए। हालांकि, डॉक्टर से पूछकर आप इसका सेवन कर सकते हैं।

All Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

दही खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही समय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version