Doctor Verified

क्या आप भी पीते हैं प्लास्टिक या पेपर कप में चाय? तो पहले जान लें इसके नुकसान

कई अध्ययनों में पाया गया है कि प्लास्टिक या पेपर कप में कुछ गर्म पीना सेहत के नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी पीते हैं प्लास्टिक या पेपर कप में चाय? तो पहले जान लें इसके नुकसान


Side Effects of Plastic And Paper Cups: अगर आप बाहर के खाने पीने के शौकीन हैं, तो आपने पेपर या प्लास्टिक कप में कई चीजों का सेवन जरूर किया होगा। कैफेज हो या सड़क किनारे लगने वाला टी स्टॉल, सभी जगह पेपर या प्लास्टिक कप का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इन कप में चाय पीना आसान होता है, जिसके कारण इनका बड़ी संख्या में रोज इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है आसानी से इस्तेमाल होने वाली ये चीजे आपकी सेहत को कैसे प्रभावित कर सकती हैं? क्या लंबे समय तक इनका इस्तेमाैल करना आपके लिए सुरक्षित है? ऐसे ही कई प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए हमने बात की उजाला सिग्नस ग्रूप ऑफ हास्पिटल्स के फाउंडर और डायरेक्टर डॉ शुचिन बजाज से, जिन्होनें इस विषय पर हमसे खास जानकारी साझा की। तो चलिए ओनलीमायहेल्थ के माध्यम से जाने प्लास्टिक या पेपर कप में चाय पीना सेहत को किस तरह प्रभावित करता है।

plastic and paper side effects

क्या प्लास्टिक कप में चाय पीना नुकसानदायक है- Is Drinking Tea In Plastic Cups Harmful?

प्लास्टिक कप में चाय या किसी भी गर्म चीज का सेवन करने से प्लास्टिक के कण चाय में घुलने लगते हैं। कुछ प्लास्टिक कपों को तैयार करने के लिए बिस्फेनॉल ए (बीपीए) या फेथलेट्स जैसे हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल किये जाते हैं, जो पिघलकर चाय में घुलने लगते हैं और सीधा शरीर में जा सकते हैं।  बिस्फेनॉल ए (बीपीए) या फेथलेट्स शरीर में जाकर कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके कारण शरीर के कई हिस्सों में भारी असर देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़े- Single Use Plastic Ban: पर्यावरण के साथ आपकी सेहत के लिए भी खतरनाक है 'सिंगल यूज प्‍लास्टिक', जानें क्‍यों

क्या पेपर कप में चाय पीना नुकसानदायक है- Is Drinking Tea In Paper Cups Harmful?

ज्यादातर लोग प्लास्टिक से होने वाले नुकसानों से बचने के लिए पेपर कप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन पेपर कप का इस्तेमाल करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। पेपर कप को तैयार करने के लिए प्लास्टिक या मोम से कोटिंग की जाती है। अगर इन पेपर कप में गर्म चीजें डाली जाए, तो इससे केमिकल्स पदार्थ इसमें मिल सकता है। जिससे इसका सेवन करने से ये टॉक्सिन सीधा शरीर में जा सकते हैं।

प्लास्टिक और पेपर कप के इस्तेमाल से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं - Disadvantages of Plastic And Paper Cups?

प्लास्टिक या पेपर कप में गर्म चीजों का सेवन करने से केमिकल पीघलकर सीधा पेट में जा सकता है, जिससे डायरिया या अपज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

प्लास्टिक और पेपर कप के केमिकल्स शरीर में टॉक्सिन जमा होने का कारण बन सकते हैं, जो शरीर में धीमें जहर की तरह असर कर सकते हैं। 

इन पदार्थों में गर्म चीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र और किडनी पर भी प्रभाव पड़ सकता है। यह बॉडी में टॉक्सिन जमा होने और शरीर को नुकसान करने का कारण बन सकते हैं। 

पेपर और प्लास्टिक कप में मौजूद केमिकल्स हार्मोन असंतुलन होने और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने का कारण भी बन सकता है। 

इसे भी पढ़े- इंसान के फेफड़ों में पहली बार मिले माइक्रोप्लास्टिक्स, जानें लंग्स तक कैसे पहुंच रहे हैं प्लास्टिक के कण

किस तरह सुरक्षित विकल्प चुनें - Which Cup Is Safe For Tea?

प्लास्टिक से होने वाले खतरे को कम करने के लिए, बीपीए-मुक्त और पॉलीप्रोपाइलीन या पॉलीइथाइलीन जैसी चीजों से बने कपों का इस्तेमाल करना सुरक्षित हो सकता है। इसके साथ ही उन पेपर कप का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित माना गया है, जिन्हें फूड ग्रेड के अंतगर्त खास गर्म चीजों के सेवन के लिए बनाया जाए।

 

Read Next

World Population Day: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस? जानें इस दिन का महत्व

Disclaimer