World Population Day 2023 in Hindi: दुनियाभर के देशों में तेजी से बढ़ती जनसंख्या एक बड़ा मुद्दा है। हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत दुनिया का सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश बन गया है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड की द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023 के मुताबिक भारत अब चीन को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश बन गया है। दुनियाभर में गलोबल पॉपुलेशन ईशूज के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day in Hindi) मनाया जाता है। बढ़ती जनसंख्या न सिर्फ पर्यावरण को प्रभावित कर रही है बल्कि इसकी वजह से रोजगार से जुड़ी समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। जनसंख्या नियंत्रित करने के लिए भारत समेत कई देशों में कानून बनाने की कवायद भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में आइये जानते हैं विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व क्या है?
क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस?- Significance Of World Population Day in Hindi?
विश्व जनसंख्या दिवस मानाने का उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या के कारण पैदा हो रहे खतरे और इसे कंट्रोल करने के उपायों पर चर्चा करने और जागरूकता बढ़ाना है। दुनियाभर में हर साल 11 जुलाई को वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाया जाता है। इस दिन को वैश्विक स्तर पर बढ़ती आबादी के मुद्दों का समाधान और इस चुनौती से निपटने के उपायों पर जागरूकता बढ़ाई जाती है। विश्व जनसंख्या दिवस को मानाने की शुरुआत साल 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Programme) द्वारा की गयी थी। तब से हर साल दुनियाभर में यह दिन मनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: NHFS की रिपोर्ट: भारत में प्रजनन दर में आई गिरावट, जनसंख्या नियंत्रण के लिए अच्छी खबर
टॉप स्टोरीज़
विश्व जनसंख्या दिवस 2023 की थीम- World Population Day 2023 Theme in Hindi
विश्व जनसंख्या दिवस की थीम हर साल अलग-अलग होती है। साल 2023 के विश्व जनसंख्या दिवस की थीम- 'एक ऐसी दुनिया बनाने को है जो हम सभी से 8 अरब लोगों का भविष्य आशाओं और संभावनाओं से भरपूर हो'। पृथ्वी और पर्यावरण को बढ़ती आबादी के खतरे से बचाने और जागरूकता फैलाने के लिए इस साल नए थीम पर काम किया जाएगा।
बढ़ती जनसंख्या के खतरे
तेजी से बढ़ रही जनसंख्या दुनियाभर में पर्यावरण समेत कई बड़े खतरे पैदा कर रही है। तेजी से बढ़ रही जनसंख्या के कारण लोगों की आय में गिरावट, भुखमरी के हालात और पर्यावरण से जुड़े बदलाव हो रहे हैं। इसकी वजह से कृषि योग्य जमीनों की कमी हो रही है, जिससे अनाज उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। जनसंख्या वृद्धि के कारण चीजों की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं और आपूर्ति के अनुसार चीजों की सप्लाई नहीं हो पा रही है। आने वाले दिनों में इसकी वजह से कई गंभीर चुनौतियां पैदा हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: लगातार बढ़ती जनसंख्या और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव कितना खतरनाक साबित होगा?
विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश भारत बन चुका है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड की द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023 के मुताबिक भारत की जनसंख्या कुल मिलाकर 1,42.86 करोड़ (1.428 अरब ) तक हो गयी है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में भारत में भी कई संकट खड़े हो सकते हैं।
(Image Courtesy: Freepik.com)