
Monsoon Health Tips For Office Workers: क्या आपको भी आए दिन बीमार होने के कारण मॉनसून के दिनों में ऑफिस से छुट्टी लेनी पड़ती है? अगर हां, तो यह लेख आपके लिए है। ऑफिस जाने वाले लोग टार्गेट पूरा करने के चक्कर में सेहत को पीछे छोड़ देते हैं। काम के प्रेशर में बरती गई लापरवाही के कारण सेहत खराब हो जाती है। यह समस्या ऑफिस जाने वाले लोगों को अक्सर मॉनसून में होती है। मॉनसून में शरीर बीमारियों की चपेट में जल्दी आता है। अगर आप जरूरी सावधानियों का ख्याल नहीं रखेंगे, तो मॉनसून में सर्दी-जुकाम, फ्लू, खांसी, गले में संक्रमण जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कुछ टिप्स जो मॉनसून में आपको सुरक्षित रख सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
1. ज्यादा कैफीन पीने से बचें
मॉनसून में चाय-कॉफी पीना हर किसी को पसंद है लेकिन आपको बता दें कि चाय-कॉफी में कैफीन पाया जाता है। कैफीन की ज्यादा मात्रा लेने से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। कैफीन का ज्यादा सेवन करने से तनाव बढ़ता है और इससे हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई शुगर की समस्या हो सकती है। कैफीन की जगह जीरा वॉटर, सूप, ग्रीन टी और हल्दी वॉटर का सेवन कर सकते हैं।
2. स्ट्रीट फूड खाने से बचें
ऑफिस जाने वाले लोग अक्सर स्ट्रीट फूड पर निर्भर होते हैं। लेकिन मॉनसून के दिनों में बाहर कुछ भी खाने से बचें। खासकर तला हुआ खाना या गोलगप्पे। गोलगप्पे के लिए इस्तेमाल किया गया पानी अगर ताजा नहीं होगा, तो आपको फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। लोग सड़क किनारे बिकने वाले मोमोज, समोसा, चाट आदि को चटकारे लेकर खाते हैं। लेकिन मॉनसून में खुले में बिक रहे खाने पर कीड़े और मच्छर आकर बैठते हैं और खाना दूषित हो जाता है इसलिए बाहर बिकने वाली चीजों से बचें।
3. मॉनसून में एक्सरसाइज करें
ऑफिस जाने वाले लोगों को मॉनसून सीजन में हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। इससे आपके शरीर में लचीलापन रहेगा और वजन नहीं बढ़ेगा। एक्सरसाइज करने से इम्यूनिटी भी मजबूत रहती है और बीमारियों से भी बचाव होता है। मॉनसून सीजन में हर दिन कम से कम 45 मिनट एक्सरसाइज करें। शरीर को एक्टिव रखने के लिए वॉक, जॉगिंग, कार्डियो, रस्सी कूदना, जंपिंग जैक जैसे व्यायाम कर सकते हैं।
4. मॉनसून में काढ़ा पिएं
बदलते मौसम में तबीयत खराब होने का डर रहता है। जो लोग ऑफिस जाते हैं वह ठंडे और गर्म तापमान का अनुभव करते हैं। इस वजह से उनकी तबीयत खराब होने का डर ज्यादा रहता है। मॉनसून में हेल्दी रहने के लिए काढ़ा पीना चाहिए। काढ़ा पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। धनिया, जीरा, सौंफ, अदरक, मुलेठी, काली मिर्च को पीसकर पानी के साथ उबालें। इस पानी को छानकर, शहद और नींबू का रस मिलाकर पिएं। गर्म काढ़ा पीने से सर्दी-जुकाम से बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें- वर्किंग महिलाएं कैसे मैनेज करें ऑफिस और घर का स्ट्रेस? जानें 4 तरीके
5. मॉनसून में आराम जरूरी है
मॉनसून में बीमार होने से बचना चाहते हैं, तो आराम करें। ऑफिस जाने वाले लोगों को आराम का समय नहीं मिलता। लेकिन नींद पूरी न करने का बुरा असर सेहत पर पड़ता है। कम सोएंगे, तो पूरे दिन शरीर में थकान और दिमाग अशांत रहेगा। इसलिए हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करें। घर लौटकर टीवी देखने या फोन चलाने के समय में कटौती करें और नींद को पूरा समय दें। इससे आप फ्रेश महसूस करेंगे और मॉनसून में बीमार भी नहीं होंगे।
इन 5 उपायों को फॉलो करेंगे, तो मॉनसून में बीमार होने से बच सकते हैं। यह जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version