
Side Effects of Skipping Breakfast: सुबह उठने के बाद नाश्ता जरूर करना चाहिए यह बात आपने लोगों से जरूर सुनी होगी। लेकिन आज के समय में भागदौड़ और टाइम की कमी के कारण तमाम लोग सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि सुबह का नाश्ता स्किप करना शरीर को बीमारी की चपेट में लाना है। बीमारियों से बचने के लिए और शरीर को हेल्दी रखने के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है। दिन की शुरुआत करने के लिए शरीर को पर्याप्त पोषण और एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं, तो शरीर को जरूरी पोषण और एनर्जी नहीं मिलती है। लगातार ऐसा करने से आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं और आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं सुबह नाश्ता ना करने के नुकसान।
सुबह नाश्ता ना करने के नुकसान- Side Effects of Skipping Breakfast in Hindi
सुबह के समय शरीर को पर्याप्त पोषण न मिलने से आप कमजोरी की समस्या का शिकार हो सकते हैं। सुबह नाश्ता ना करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। सुबह का नाश्ता स्किप करने से आपको ये समस्याएं हो सकती हैं-
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद में बताया गया है भोजन करने का सही तरीका, ये नियम आपको रखेंगे स्वस्थ
1. बढ़ता है डायबिटीज का खतरा
सुबह का नाश्ता स्किप करने से आपको डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि सुबह का नाश्ता स्किप करने से आपको टाइप 2 डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है।
2. शरीर में पोषक तत्वों की कमी
सुबह नाश्ता ना करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है। रात में लगभग 6 से 7 घंटे नींद लेने के बाद आपका पेट एकदम से खाली हो जाता है। ऐसे में सुबह के समय हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता जरूर करना चाहिए। सुबह नाश्ता ना करने से शरीर में जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन, मिनरल्स आदि की कमी हो सकती है।
3. वजन अनियंत्रित होता है
सुबह का नाश्ता स्किप करने से या तो आपका वजन बहुत ज्यादा बढ़ सकता है या आप अंडरवेट हो सकते हैं। ज्यादा देर तक भूखे रहने के बाद जब आप भोजन करते हैं, तो ऐसे में आप बहुत ज्यादा मात्रा में खाना खाते हैं। इसकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है और कई बीमारियों के शिकार हो हैं।
4. इम्यूनिटी कमजोर होती है
सुबह का नाश्ता स्किप करने से आपके शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इम्यूनिटी घटने से आपका शरीर कई तरह के इन्फेक्शन और बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।
5. कार्टिसोल हॉर्मोन बढ़ता है
सुबह का नाश्ता ना करने से आपके शरीर में कार्टिसोल हॉर्मोन का स्तर बढ़ जाता है। दरअसल सुबह के समय नाश्ता न करने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल गड़बड़ हो जाता है और इसकी वजह से कार्टिसोल हॉर्मोन का स्तर बढ़ जाता है।
6. मेटाबॉलिज्म स्लो होता है
सुबह का नाश्ता स्किप करने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। सुबह नाश्ता ना करने से आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट नहीं मिलता है और इसकी वजह से आप कई बीमारियों और परेशानियों का शिकार हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: शरीर में सभी पोषक तत्वों को पूरा करते हैं ये 7 हेल्दी ब्रेकफास्ट, इन्हें बनाना भी है आसान
सुबह के समय नाश्ता ना करने से इन समस्याओं के अलावा कई दूसरी परेशानियों का भी खतरा रहता है। इसकी वजह से आपकी भूख भी अनियंत्रित हो सकती है और कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सुबह के समय हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता करने की सलाह दी जाती है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version