Expert

रात के खाने में खाएं ये 10 चीजें, पेट के लिए नहीं होते भारी और पचाना है आसान

Dinner Options For Healthy Gut In Hindi : पेट को स्वस्थ रखने और डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए रात के खाने में गट फ्रेंडली फूड्स शामिल करना जरूरी है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
रात के खाने में खाएं ये 10 चीजें, पेट के लिए नहीं होते भारी और पचाना है आसान


रात के समय आपके पेट की सफाई होती है। यह वह समय होता है जब पेट की समस्याएं ठीक होती हैं। हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य की भलाई के लिए पेट का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। साथ ही शरीर में हार्मोन्स के संतुलन के लिए भी पेट का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। अगर आपका पेट स्वस्थ है तो सभी रोग आपसे दूर रहते हैं। लेकिन हम में से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि हमारे पेट को स्वस्थ रखने में हम रात के भोजन या डिनर में क्या खाते हैं इसकी अहम भूमिका होती है। रात को भोजन के समय फूड्स का चयन बहुत समझदारी से करने की जरूरत होती है। अगर आप रात में पेट के लिए स्वस्थ फूड्स का सेवन नहीं करते हैं तो यह आपकी पेट के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है और अगली सुबह पेट संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। यहां तक कि अगर कोई व्यक्ति पहले से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है तो गलत फूड्स के सेवन से उनकी समस्याएं बदतर हो सकती हैं। 

अब सवाल यह है कि पेट को स्वस्थ रखने पेट को स्वस्थ रखने, पेट की समस्याओं को दूर करने और पाचन को बेहतर बनाने के लिए क्या खाएं। डायटीशियन मनप्रीत की मानें तो कुछ फूड्स का कॉम्बिनेशन आपकी आंतों और पेट को स्वस्थ रखने में बेहद मददगार साबित हो सकता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। यह न सिर्फ आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, बल्कि पेट की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करते है। इस लेख में हम आपको गट हेल्दी 10 डिनर ऑप्शन (Dinner Options For Healthy Gut In Hindi) बता रहे हैं।

Dinner Options For healthy Gut

पेट स्वस्थ रखने के लिए डिनर में खाएं ये 10 चीजें, डाइजेशन रहेगा बेहतर (Dinner Options For Healthy Gut In Hindi)

1. फर्मेंटेड ग्रीन मूंग दाल डोसा और पुदीना की चटनी

2. रागी के आटे की रोटी के साथ स्प्राउट्स और वेजिटेबल

3. बेसन ढोकला और पुदीना की चटनी

4. चिया के बीज की पुडिंग

इसे भी पढें: डाइटिंग के कारण मसल्स और ताकत न हो जाएं कम? एक्सपर्ट से जानें वजन घटाने का सही तरीका

5. वेजिटेबल सूप के साथ एक बड़ा चम्मच चना और स्प्राउट्स

6. फर्मेंटेड ओट्स, बेसन डोसा और ग्रेटेड चुंकदर

7. कच्चा पपीता की सटफिंग के साथ रागी के आटे का परांठा। साथ में घर का बना अचार।

8. ओट्स की इडली, करी पत्ता और सरसों के तड़के के साथ।

9. दही समक राइस के साथ अनार।

10. समक राइस और मूंग दाल खिचड़ी के साथ अन्य सब्जियां।

पेट को स्वस्थ रखने और डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए कैसे फायदेमंद हैं ये फूड्स? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hormone Balance and Gut health Dietitian (@dietitian_manpreet)

ये सभी फूड्स पेट के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह आपकी आंतों के लिए बेहतरीन प्रोबायोटिक के रूप में काम करते हैं जो आंत के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। साथ ही इनमें एंटीबायोटिक गुण भी होते हैं जो आंत और पेट के स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है। साथ ही इनमें डाइट्री फाइबर भी मौजूद होते हैं। जो पाचन को बेहतर बनाने में सहायक है और सूजन से लड़ने में मददगार है। ये ब्लोटिंग, पेट में गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। शरीर में ब्लड शुगर लेवल को रेगुलेट रखते हैं और गट हेल्थ को बेहतर बनाते है।

इसे भी पढें: हार्मोन्स को बैलेंस रखना है, तो खाएं ये 5 ग्लूटेन फ्री अनाज

वहीं, ओट्स घुलनशील फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। यह आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद है और तृप्ति को बढ़ावा देता है। यह आंत के बैक्टीरिया को पोषण प्रदान करने और उन्हें बहाल करने में मदद करता है।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

शरीर में फॉस्फोरस की कमी पूरी करने के लिए खाएं ये 10 फूड्स

Disclaimer