पुदीना की चटनी: इन 4 चीजों के साथ बनाएं पुदीने की चटनी, प्रेग्नेंसी से लेकर बदहमी तक में है फायदेमंद

पुदीना की चटनी के फायदे : मौसम बदल रहा है और तापमान के बढ़ने के साथ पेट की समस्या बढ़े उससे पहले डाइट में शामिल करें चटनी।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुदीना की चटनी: इन 4 चीजों के साथ बनाएं पुदीने की चटनी, प्रेग्नेंसी से लेकर बदहमी तक में है फायदेमंद

पुदीना की चटनी (Pudina Chutney) गर्मियों में खूब खाई जाती है। पुदीने की खास बात ये है कि ये एंटाएसिड की तरह काम करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा पुदीने में एंटीइंफ्लेमेटी और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होता है जो कि सूजन को कम करता है और शरीर को इंफेक्शन से बचाव में मदद करता है। पुदीने की चटनी खाने की एक खास बात ये है कि ये पेट का पीएच बैलेंस करता है और पेट को ठंडा करता है। इसके अलावा इसे आप मतली, उल्टी और पेट में इंफेक्शन होने पर भी खा सकते हैं। तो, आइए आज हम आपको कुछ अन्य चीजों के साथ पुदीने की चटनी बनाने का तरीका बताते हैं और साथ ही आपको हम इसके फायदे से भी अवगत करवाएंगे। 


इस पेज पर:-


inside_pudina 

1. पुदीना टमाटर की चटनी

पुदीने के स्वाद और टमाटर के खट्टेपन से बनी चटनी को आप नाश्ते में खा सकते हैं।  आप इसे चावल और रोटी के साथ दोपहर में खा सकते हैं। इस दोनों की खास बात ये है कि टमाटर में विटामिन सी होता है जो कि शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। वहीं पुदीने का एंटीबैक्टीरियल गुण इंफेक्शन से बचाव में मदद करता है। इस तरह ये दोनों मिल कर सेहत के लिए लाभदायक हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है। बस आपको 

  • -पुदीने को टमाटर के साथ पीस कर रख लेना है। फिर एक चम्मच तेल गर्म करना है और उसमें सरसों के बीज डालने हैं। अब जब सरसों के बीज पकने लगे तो तो इससे चटनी में तड़का लगाएं। 
  • -अब ऊपर से चटनी में नमक मिलाएं और इसका सेवन करें।

इसे भी पढ़ें : थायराइड है तो पिएं ये 3 तरह के जूस, बीमारी कंट्रोल करने के साथ मिलेंगे कई फायदे

2. पुदीना प्याज की चटनी

पुदीना और प्याज का कॉम्बिनेशन भले ही सुनने में आपको अजीब लगे पर ये स्वाद में काफी टेस्टी होता है। पर इससे भी ज्यादा इसे खाने के फायदे हैं। दरअसल, ये पुदीना प्याज की चटनी प्रेग्नेंसी में मुंह का स्वाद बदल देती है। ये प्रेग्नेंसी में मतली और उल्टी की समस्याओं को कम करती है। इसके अलावा प्याज डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को तेज करते हैं जिससे आपका खाना तेजी से पचता है। तो, वहीं पुदीना पेट को ठंडा रखता है और पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए 

  • -एक प्याज, हल्का सा सरसों तेल, नमक और पुदीने को एक साथ पीस लें।
  • -अब इसमें ऊपर से हींग और हरी मिर्च का तड़का लगाएं।
  • -अब इसे सर्व करें

3. पुदीना लहसुन की चटनी

पुदीना लहसुन की चटनी यूरिक के बढ़ने और गाउट से पीड़ित लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल, लहसुन वजन नहीं बढ़ने देते यूरिक एसिड को भी कंट्रोल में रखता है। साथ ही साथ इसमें पोटैसियम,कैल्शियम, क्लोरीन,तांबा जैसे तत्त्व पाए जाते हैं जो कि शरीर के ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है। इसके अलावा पुदीना और लहसुन दोनों का एंटीइंफ्लेमेटी गुण गठिया में सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में मददगार है। इसे बनाने के लिए आप

  • -पुदीना, अजवाइन और लहसुन को एक साथ पीस लें।
  • -फिर इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं। 
  • -अब इसका सेवन करें।

inside_pudinachutneybenefits

इसे भी पढ़ें : सुबह खाली पेट डालें गुड़ खाने की आदत, शरीर की इन 6 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

4. दही पुदीना चटनी

दही और पुदीने से बनी चटनी को हर कोई पसंद करता है। इसकी खास बाय ये है कि इसका स्वाद काफी बेहतर होता है। आप इसे चावल में डाल कर खा सकते हैं। दही गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। तो पुदीना पेट के पीएच को बैलेंस करता है और एसिडिटी को दूर करने में मददगार है। ये दोनों मिल कर मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं और पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए आपको

  • -सबसे पहले एक कटोरी ताजी दही लें।
  • -अब इसमें पुदीने की कुछ पत्तियों को धो कर मिलाएं।
  • -ऊपर से 2 हरी मिर्च डालें।
  • -छोटा चम्मच नमक डालें।
  • -भूनी हुई काली मिर्च और चीरा डालें।
  • -अब सबको एक साथ पीस लें और तैयार हो गई आपकी पुदीने की चटनी। 

इस तरह आप इन चार चटनी को बना कर खा सकते हैं। ये ना सिर्फ आपका स्वाद बदलेगी पर आपके मूड को भी बेहतर बनाने में आपकी मदद करेगी। तो, अगर आपने कभी पुदीने से बनने वाली इन चटनियों का सेवन नहीं किया है तो आपको इन्हें एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

all images credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

एक कप चाय में कितनी कैलोरीज होती हैं? एक्सपर्ट से जानें कम कैलोरी वाली चाय बनाने के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version