Dill Seeds in Hindi: डिल को हिंदी में सोआ (dill seeds in hindi name) कहा जाता है। यह एक ऐसी जड़ी बूटी है, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही पौषक तत्वों से भरपूर भी है। आयुर्वेद में सोआ की पत्तियों और बीजों का उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। सोआ का वैज्ञानिक नाम एनाथुम ग्रेवोलेंस है। आज हम बात कर रहे हैं सोआ के बीजों के फायदे और नुकसान के बारे में। सोआ के बीज पाचन क्रिया में सुधार करने, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। डिल के फायदे जानें आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से-
सोआ के बीज के फायदे (Dill Seeds Benefits)
1. पाचन में सुधार करे सोआ (dill seeds for digestion)
आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान का पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में डिल या सोआ पाचन तंत्र में सुधार करता है। डिल के बीज गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी सामान्य समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। पेट दर्द होने पर भी डिल के बीज लाभकारी माने जाते हैं। सोआ के बीज में मौजूद तत्व मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाते हैं, कब्ज से राहत दिलाते हैं। सोआ आंतों की सफाई भी करता है।
2. हड्डियां मजबूत बनाए सोआ (Dill for Strong Bones)
बढ़ती उम्र में अधिकतर लोग जोड़ों, हड्डियों में दर्द की शिकायत करते हैं। ऐसे में वे दर्द से छुटकारा पाने के लिए पेनकिलर का सेवन करते हैं, लेकिन यह स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। डिल के बीज हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। डिल के बीजों में कैल्शियम भरपूर होता है, ऐसे में यह हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। डिल के बीज हड्डियों की हानि और हड्डी खनिज घनत्व के नुकसान को बचाते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी डाइट में सोआ के बीज जरूर शामिल करने चाहिए।
3. इम्यूनिटी बढ़ाए डिल के बीज (Dill Seeds for Immunity)
तरह-तरह के बैक्टीरिया, वायरस से बचने के लिए हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए हम कई खाद्य पदार्थों का सेवन भी करते हैं, लेकिन डिल के बीज इन्यूमिटी बढ़ाने में काफी लाभकारी होते हैं।
इसे भी पढ़ें - पपीता खाने से महिलाओं को मिलते हैं ये 5 फायदे, कई समस्याएं होती हैं दूर
4. डायरिया की समस्या में फायदेमंद डिल
डिल या सोआ के बीजों में फ्लेवोनोइड्स और मोनोटेरपीन होते हैं, ये दोनों शक्तिशाली एंटी बैक्टीरियल एजेंट के रूप में कार्य करते हैं। सोआ के बीजों में पाचन के गुण होते हैं, ये पाचन में सुधार करता है। कब्ज की समस्या के साथ ही यह डायरिया से भी निजात दिलाता है। डिल के बीज प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाकर डायरिया से छुटकारा दिलाता है।
5. अनिद्रा की समस्या दूर करे
आजकल अधिकतर लोग अनिद्रा की समस्या का सामना कर रहे हैं। तनाव अनिद्रा का एक मुख्य कारण होता है। अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए आप डिल के बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको रात को अच्छी नींद आएगी। साथ ही डिल के बीजों में विटामिन बी होता है, जो शरीर को आराम देता है और नींद में मदद करता है। अगर आपको देर रात तक नींद नहीं आती है, तो आप सोआ के बीजों का उपयोग कर सकते हैं।
6. मुंह की दुर्गंध दूर करे
डिल के बीज सांसों की बदबू या दुर्गंध को दूर करने का एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। यह पाचन को बेहतर बनाकर सांसों की बदबू को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। डिल के बीज खट्टी डकार, मतली, उल्टी की समस्याओं से भी निजात दिलाता है।
7. हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद डिल के बीज (dill seeds and blood pressure)
हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) आजकल की एक सामान्य समस्या बन गई है। अधिकतर लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए दवाइयों का सेवन भी किया जाता है, लेकिन आप चाहें तो डिल के बीजों से भी अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप डिल और मेथी के बीजों (dill and fenugreek water) का पाउडर बना लें। इसे दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ डॉक्टर की सलाह पर लें। इससे आपको ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत मिलेगी।
8. महिलाओं के लिए लाभकारी डिल के बीज
सोआ या डिल के बीज महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। डिल के बीज महिलाओं से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है। सोआ के बीज प्रारंभिक ओव्यूलेशन को रोकने में मदद करता है। इतना ही नहीं स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी डिल के बीज फायदेमंद होते हैं। डिल के बीज स्तनों में दूध का उत्पादन बढ़ाते हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं को डिल के बीजों का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
सोआ का उपयोग (Dill seeds uses)
सोआ या डिल के बीजों का उपयोग आप कई तरीकों से कर सकते हैं। इनका इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के तौर पर किया जा सकता है। आप डिल के कुछ बीज लें, इन्हें मुंह में डाल लें और माउथ फ्रेशनर की तरह चबा लें।
- आप एक गिलास पानी में सोआ के बीज अच्छी तरह से उबाल लें। बाद में इस पानी को पी लें।
- आप सोआ के बीजों को बेकरी प्रोडक्ट में भी उपयोग कर सकते हैं।
- सोडा के बीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। तभी आपको इसका सही लाभ मिलेगा।
सोआ के बीजों के नुकसान (Dill Side Effects)
सोआ के बीजों की तासीर बहुत गर्म होती है, इसलिए पित्त प्रकृति के लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे त्वचा, पेट में जलन पैदा हो सकती है। साथ ही गैस्ट्राइटिस की समस्या भी बढ़ सकती है। अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही डिल के बीजों का सेवन करें।
- गर्भधारण की कोशिश करने वाली महिलाओं को डिल के बीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
- डिल के बीजों के सेवन से त्वचा में जलन पैदा हो सकती है। ये एलर्जिक रिएक्शन का कारण भी बन सकते हैं।
- अगर आप डायबिटीज की दवाइयां ले रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही डिल के बीजों का सेवन करें। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव होता है, यह निम्न रक्त शुगर का कारण बन सकता है।
आप भी डिल के बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन डिल के बीजों की तासीर बहुत गर्म होती है, इसलिए वात और कफ प्रकृति के लोगों के लिए ये बीज फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन पित्त प्रकृति के लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही अगर आप किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो भी डिल के बीजों का सेवन करने से बचें।