साइनस और एलर्जी दोनों स्थिति में आपको काफी परशेनी हो सकती है। हालांकि, दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं। एलर्जी जब होती है, जब आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली पराग, धूल, पालतू जानवरों के बाल या रूसी के प्रति प्रतिक्रिया करते हैं। वहीं, साइनस तब होता है, जब आपके नाक का मार्ग संक्रमित हो जाता है। इन दोनों ही स्थितियों में आपके नाक में सूजन हो सकती है, साथ ही कई अन्य लक्षण एक समान होते हैं। इन दोनों स्थितियों के कारण और कुछ लक्षण अलग-अलग होते हैं। नोएडा स्थित हीलिंग केयर के डॉक्टर अंकुर गुप्ता बताते हैं कि एलर्जी और साइनस संक्रमण के बीच अंतर को समझने के लिए आपको इनके लक्षणों ( allergy vs sinus ) पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। साथ ही इन दोनों स्थितियों से राहत पाने के लिए इसके कारणों का पता लगाना बहुत ही जरूरी होता है। आज हम इस लेख में एलर्जी और साइनस ( Allergies or sinus infection ) के बारे में विस्तार से जानेंगे।
एलर्जी और साइनस में अंतर ( difference between allergy sinus Infection )
एलर्जी की समस्या आपको जीवन में कभी भी हो सकती है। जब आपको बचपन से किसी चीज से एलर्जी की समस्या होती है, तो यह धीरे-धीरे वयस्क के रूप में नए पदार्थों से एलर्जी विकसित हो सकता है। एलर्जी की प्रतिक्रिया ( is it allergies or sinus infection ) किसी पदार्थ की नकारात्मक प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप होता है। दरअसल, जब आपको किसी चीज से एलर्जी होती है, तो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली हिस्टामाइन ( histamine ) नामक एक रसायन रिलीज करके प्रतिक्रिया करती है, जिसकी वजह से आपको सिरदर्द, छींक और नाक में भारीपन महसूस हो सकता है। इसके अलावा आपकी स्किन पर चकत्ते और खुजली भी हो सकती है। कुछ चीजों से लोगों में गंभीर रूप से एलर्जी की प्रतिक्रिया दिखती है, जिसे एलर्जिक राइनाइटिस ( allergic rhinitis ) कहा जाता है। एलर्जिक राइनाइटिस में आपको उपरोक्त लक्षणों के साथ-साथ आंखों में खुजली भी हो सकती है।
वहीं, किसी व्यक्ति को साइनस की समस्या तब होती है, जब आपके नाक के मार्ग में सूजन हो जाती है। साइनसाइटिस सबसे अधिक वायरस के कारण होता है। जिसकी वजह से नाक के मार्ग में सूजन आ जाती है, जिसकी वजह से बलगम बनता है और आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। साइनस बढ़ने पर नाक बंद और सिरदर्द के साथ- गालों और आंखों के आसपास दर्द हो सकता है। इसके अलावा साइनस की वजह से गाढ़ा, फीका बलगम हो सकता है, जिसकी वजह से आपकी सांसों से बदबू आ सकती है।
साइनस और एलर्जी के लक्षण ( Allergies and Sinus Infection Symptom comparison )
- साइनस और एलर्जी दोनों में सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
- नाक बंद की समस्या आपको दोनों ही स्थितियों में हो सकती है।
- साइनस इंफेक्शन ( sinus infection symptoms ) में गाल और आंखों के आसपास दर्द हो सकता है। लेकिन एलर्जी होने पर इस तरह की समस्या नहीं होती है।
- एलर्जी की शिकायत होने पर आपको छींक हो सकता है। लेकिन साइनस में इस तरह की समस्या नहीं हो सकती है।
- एलर्जी होने पर आंखों में पानी और खुजली हो सकती है। लेकिन साइनस में इस तरह के लक्षण नहीं दिखते हैं।
- साइनस इंफेक्शन में गाढ़ा, पीला और हरा बलगम आता है। लेकिन एलर्जी में इस तरह की परेशानी नहीं दिखती है।
- साइनस और एलर्जी दोनों स्थिति में नाक से सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
- साइनस इंफेक्शन होने पर आपको दांतों में दर्द, बुखार जैसी परेशानी होती है एलर्जी में इस तरह की परेशानी काफी कम स्थितियों में देखा गया है।
इसे भी पढ़ें -फूड एलर्जी और फूड इंटॉलेरेंस में क्या अंतर होता है? एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचाव के उपाय
साइनस और एलर्जी के बचाव ( How to Prevent sinus and Allergies )
- साइनस में होने वाली समस्याओं को सर्दी और फ्लू वायरस की तरह रोका जा सकता है। इसके लिए आपको भरपूर नींद लें और शरीर का हाइड्रेट रखने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा डॉक्टर की सलाह पर विटामिन सी सप्लीमेंट्स लेने पर आप अपनी इम्यून पावर को बढ़ा सकते हैं। जिससे साइनस बढ़ने पर होने वाली परेशानी को कंट्रोल किया जा सकता है।
- वहीं, एलर्जी को आप पूरी तरह-तरह से खत्म नहीं कर सकते। हालांकि, जिन चीजों से आपको एलर्जी है, उन पदार्थों से दूर रहकर आप एलर्जी में होने वाली समस्याओं को रोक सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको धूल-मिट्टी या पराग से मौसमी एलर्जी होती है, जो बाहर जाने से बचें या फिर धूल-मिट्टी से बचने के लिए अपने नाक को ढककर निकलें। वहीं, बाहर जाने के बाद सोने से पहले अपने बालों को धोएं। ताकि किसी तरह का पराग नाक में प्रवेश न करें। घर में धूल-मिट्टी से बचने के लिए अपने घर के दरवाजों और खिड़कियों को बंद करके रखें।
- एलर्जी की समस्याओं से बचने के लिए घर और बेड वॉश हर सप्ताह करें। वहीं, अगर आपको पालतू जानवरों से एलर्जी है, तो उन्हें अपने घर पर न रखें। वहीं, अगर आपके घर में पालतू जानवर है, तो उन्हें बिस्तर या अपने बैठने वाले स्थान पर न लाएं। जानवरों को छूने के बाद अपने हाथों को अच्छे से साफ करें।
- एलर्जी के लक्षणों का जल्द से जल्द खत्म करने के लिए आप उन चीजों से दूर रहें, जिससे आपको एलर्जी है। एलर्जी की समस्याओं को कम करने के लिए एंटीहिस्टामाइन (antihistamine) की खुराक लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
- साइनस या फिर एलर्जी होने पर डॉक्टर के बिना सलाह लिए किसी भी दवा का सेवन न करें।
एलर्जी और साइनस इंफेक्शन के लक्षणों को कम करने के घरेलू उपाय
एलर्जी और साइनस के लक्षणों को कम करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 कटोरी में नारियल तेल लें। अब इस तेल को हल्का सा गुनगुना कर लें। इसके बाद आपको जहां-जहा परेशानी हो रही है, वहां-वहां नारियल तेल लगा लें। इसके बाद इसे करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें। इसी तरह पूरे दिन में 2 से 3 घंटे के अंतराल में बार-बार नारियल तेल लगाएं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
एलर्जी में कई लोगों को स्किन पर खुजली होती है। इस स्थिति में खुजली से बचाव के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है। हालांकि, साइनस की समस्याओं को कम करने में प्रभावी नहीं है।
एलर्जी और साइनस की परेशानी एक-दूसरे से काफी अलग है। हालांकि, इसके कुछ लक्षण एक समान जैसे- सिरदर्द, नाक बंद होना होते हैं। इसलिए इन दोनों के बीच कंफ्यूज न हों। अगर आपको साइनस और एलर्जी के लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि किसी तरह की गंभीर परेशानी का जल्द से जल्द इलाज शुरू किया जा सके।