Doctor Verified

प्री-डायबिटिक लोगों को फॉलो करनी चाहिए ये 4 डाइट टिप्स, डायबिटीज का नहीं होगा खतरा

Diet Tips For People With Prediabetes: प्री-डायबिटीक लोगों को हेल्दी रहने के लिए ये डाइट टिप्स फॉलो करनी चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्री-डायबिटिक लोगों को फॉलो करनी चाहिए ये 4 डाइट टिप्स, डायबिटीज का नहीं होगा खतरा


Diet Tips For People With Prediabetes: आज के समय में डायबिटीज के समस्या काफी बढ़ गई है। पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल, तनाव और फिजिकली एक्टिविटी न होने की वजह से डायबिटीज की समस्या हो जाती हैं। डायबिटीज होने पर व्यक्ति को कई तरह के लक्षण नजर आते हैं जैसे वजन कम होना, मुंह सूखना, पेशाब ज्यादा आना और भूख ज्यादा लगना आदि। शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर डायबिटीज की समस्या हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं डायबिटीज होने से पहले व्यक्ति प्री- डायबिटिक और इंसुलिन रेजिस्टेंस की श्रेणी में आता हैं। प्री-डायबिटीक होने पर अगर व्यक्ति अपनी डाइट के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को भी फॉलो करें, तो कई गंभीर समस्याओं से बच सकता हैं। एमडी मेडिसिन डीएम न्यरोलॉजी (एम्स दिल्ली) डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्री-डयाबिटीक लोगों के लिए डाइट टिप्स के बारे में बता रही हैं।

1. आम का सेवन कम करे

गर्मियों का सीजन में अधिकतर लोग आम का सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में कर लेते है, जिस कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जो शरीर के नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में गर्मी में प्री-डायबिटीक लोगों को आम के साथ पपीते का भी कम सेवन करना चाहिए।

 

2. अखरोट और बादाम का सेवन करे

प्री-डायबिटीक लोगों को डाइट में अखरोट और बादाम का सेवन अवश्य करना चाहिए। इन चीजों में हेल्दी फैट होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में कोशिश करें कि रात को इन चीजों को भिगो कर रखें और सुबह उठकर इन चीजों का सेवन करें।

diabetes

3. कीवी और सेब का सेवन करे

प्र-डायबिटीक लोगों को डाइट में कीवी और सेब को अवश्य शामिल करना चाहिए। इन दोनों फलों का ग्लाइसेमिक इंजेक्स काफी कम होता है, जिस कारण इनके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होने के साथ शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं।

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में आंखों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, कम होगा जोखिम

4. बैलेंस मील का सेवन करे

प्री-डायबिटीक लोगों को ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से रोकने के लिए बैलेंस मील का सेवन अवश्य करना चाहिए। डाइट में कार्बेहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजों का एक बैलेंस मील का सेवन करें। ऐसा करने से शरीर को ताकत मिलने के साथ हेल्दी भी रहेगा।

 प्री-डायबिटीक लोगों को ये डाइट टिप्स फॉलो करनी चाहिए। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन डाइट टिप्स को फॉलो करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

बच्चों और युवाओं में क्यों बढ़ रही है डायबिटीज की समस्या? डॉक्टर से जानें कारण

Disclaimer