डायबिटीज में आंखों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, कम होगा जोखिम

Tips To Prevent Vision Loss Due To Diabetes: डायबिटीज में आंखों से जुड़ी समस्या कम करने के लिए टिप्स। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज में आंखों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स, कम होगा जोखिम


Tips To Prevent Vision Loss Due To Diabetes:  डायबिटीज की समस्या इन दिनों तेजी से अपने पैर पसार रही हैं। आज के समय में बहुत से लोग इस समस्या से पीडि़त हैं। डायबिटीज होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल, ज्यादा मीठा का सेवन और तनाव। डायबिटीज होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं जैसे बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगना और अधिक भूख लगना आदि। डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखना चाहिए। जब इसे अनियंत्रित छोड़ दिया जाता है, तो यह आंखों सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों को प्रभावित करती हैं। डायबिटीज से पीड़ित लोगों में अधिकतर रेटिना संबंधित समस्याएं होती है। अगर समय पर आंखों का ध्यान न दिया जाएं, तो आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो सकती हैं। आइए जानते हैं डायबिटीज में आंखों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

घर पर ब्लड शुगर की जांच करें

डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर को ज्यादा बढ़ने न दें। ऐसे में घर पर ही किट से नियमित ब्लड शुगर की जांच करते रहे। centre for sight में छपी खबर के अनुसार, जांच करने से आप आसानी से अपने ब्लड शुगर का पता लगा पाएंगे। ज्यादा ब्लड शुगर ज्यादा होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

ब्लड शुगर में सुधार

डायबिटीज में आंखों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए ब्लड शुगर का लेवल कम होना चाहिए। कम ब्लड शुगर लेवल होने से रेटिनोपैथी का खतरा कम होता है। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है या कम हो होता है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

blood sugar

हेल्दी डाइट 

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन करना जरूरी होता है। हेल्दी डाइट में साबुत अनाज, हरी सब्जियां और नट्स का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होगा। साथ ही रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को भी नियंत्रित करें।

इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटीज के मरीज रोजाना ब्राउन राइस खा सकते हैं? जानें न्यूट्रिशनिस्ट से

सीधी धूप से दूर रहें

डायबिटीज में आंखों की देखभाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आंखों पर सीधी धूप न पड़ें। धूप में जाने से पहले सनग्लास जरूर पहनें। साथ ही धूप को नंगी आंखों से न देखें। गंदे हाथों से बार-बार आंखों को न छुएं। हाइजीन का ख्याल रखें।

आंखों की नियमित जांच करवाएं

डायबिटीज में आंखों को समस्याओं से बचाने के लिए आंखों की नियमित डॉक्टर से जांच करवायें। ऐसा करने से आप समय से पहले आंखों से जुड़ी समस्या का पता लगा पाएंगे जिससे कई तरह की गंभीर समस्याओं से बचाव होगा। 

 डायबिटीज में आंखों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें। हालांकि, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

डायबिटीज रोगी के लिए खतरनाक हो सकता है एक भी समय का खाना छोड़ना, एक्सपर्ट से जानें जोखिम

Disclaimer