What is Pre Diabetes in Hindi: डायबिटीज एक आम समस्या है। आजकल अधिकतर लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल, खान-पान और तनाव डायबिटीज के मुख्य कारण माने जाते हैं। डायबिटीज कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है। हालांकि, डायबिटीज की स्टेज पर पहुंचने से पहले व्यक्ति को प्री-डायबिटीज के लक्षणों का अनुभव होता है। अगर प्री-डायबिटीज पर ही ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर लिया जाए, तो डायबिटीज से बचा सकता है। प्री-डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से ज्यादा होता है, लेकिन डायबिटीज के स्तर तक नहीं पहुंचता है। कुछ लोग प्री-डायबिटीज में ही ब्लड शुगर को कंट्रोल कर लेते हैं और डायबिटीज के स्तर तक नहीं पहुंचते हैं। हालांकि, अधिकतर लोग प्री-डायबिटीज से डायबिटीज के स्तर तक पहुंच जाते हैं। इस स्थिति में किडनी, हृदय और नसों की सेहत को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है।
आपको बता दें कि साल 2023 में मेरी मम्मी (ममता रावत) को हाथ और पैरों में जलन की समस्या हो रही थी। ऐसे में जब ब्लड शुगर के स्तर की जांच की गई तो मम्मी को प्री-डायबिटीज निकला। इस स्थिति में डॉक्टर ने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी थी। मेरी मम्मी ने अपने खान-पान का विशेष ध्यान दिया। साथ ही, कुछ आयुर्वेदिक उपाय भी आजमाएं, जिससे वह प्री-डायबिटीज को रिवर्स करने के लिए कारगर रहीं। आइए, आरोग्य विद आयुर्वेद सीरिज में आज हम मेरी मम्मी ने प्री-डायबिटीज को कैसे रिवर्स किया, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
प्री-डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अपनाए ये उपाय
1. जामुन का पाउडर
जामुन का पाउडर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मेरी मम्मी ने प्री-डायबिटीज को रिवर्स करने के लिए जामुन के बीजों के पाउडर का सेवन किया था। मम्मी ने कुछ दिनों तक रोजाना जामुन के पाउडर का सेवन किया। इससे उन्हें काफी आराम मिला। वह रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ जामुन के बीजों का पाउडर लेती थी। आयुर्वेद में भी जामुन के पाउडर को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया था।
इसे भी पढ़ें- Prediabetes Symptoms: प्री-डायबिटीज होने पर पुरुषों में नजर आते हैं ये 3 लक्षण, सही नहीं है अनदेखी
2. करेला-आंवला जूस
प्री-डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए करेला और आंवले का जूस पीना भी फायदेमंद होता है। मेरी मम्मी ने भी लगभग एक महीने तक रोजाना खाली पेट करेले और आंवले का जूस पिया था। वह घर पर ही करेले और आंवले का जूस बनाता थी। रोज एक गिलास करेला और आंवले का जूस पीने से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रण में आता है। इससे प्री-डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इससे डायबिटीज के स्तर तक पहुंचने से बचा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- प्री-डायबिटीज रोगी हैं तो घबराएं नहीं, एक्सपर्ट से जानें इसे रिवर्स करने के कुछ आसान उपाय
3. मेथी के बीजों का पानी
मेरी मम्मी ने प्री-डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए मेथी के बीजों का पानी भी खूब पिया है। इसके लिए वह मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगो देती थी। फिर सुबह इस पानी को छानकर पीती थी। मेथी के बीजों का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा ने मेथी के बीजों का पानी पीने की सलाह दी थी। अध्ययन में भी साबित हुआ है कि मेथी के बीज डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं। मेथी के बीज ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
प्री-डायबिटीज को रिवर्स करने और डायबिटीज से बचने के लिए खान-पान का सही होना बहुत जरूरी होता है।