किसी को घर का खाना तो किसी को चॉकलेट बहुत पसंद, जानें अपने पसंदीदा राजनेता का डाइट प्लान

आप भी जानना चाहते हैं नेताओं के डाइट प्लान के बारे में? तो जानें सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव का डाइट चार्ट। 

 
Vishal Singh
Written by: Vishal SinghUpdated at: Jan 20, 2020 18:56 IST
किसी को घर का खाना तो किसी को चॉकलेट बहुत पसंद, जानें अपने पसंदीदा राजनेता का डाइट प्लान

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

हम और आप अपने खानपान के तरीके के बारे में तो अक्सर बात करते हैं। लेकिन राजनीति के दिग्गजों की डाइट को लेकर चर्चा काफी कम ही हो पाती है। राजनीति में व्यस्त होने के बाद भी अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए हर राजनेता अपनी डाइट पर तो ध्यान देता ही है जिससे की वो हमेशा स्वस्थ रह सके। 

नेताओं के जीवन के बारे में तो हर कोई जानता होगा लेकिन आज हम आपको देश की सबसे पुरानी पार्टी के नेता सोनिया गांधी, दिल्ली की सत्ता पर विराजमान केजरीवाल और यूपी में अपना नाम कमाने वाले पूर्व सीएम अखिलेश यादव के खानपान के बारे में बताएंगे। 

politician diet chart

घर का खाना पसंद करती हैं सोनिया गांधी

देश की राजनीति में सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी के आम जीवन से सभी अच्छी तरह परिचित हैं। इसके साथ ही कई लोग उनके निजी जीवन के बारे में भी जानते हैं। लेकिन उनकी रोजाना खाने वाली डाइट के बारे में किसी को नहीं पता होगा। 72 साल की उम्र में सोनिया गांधी आज भी एक युवा नेता की तरह एनर्जेटिक नजर आती हैं। 

सोनिया गांधी का लाइफस्टाइल एक आम शख्स की तरह ही हैं वो रोजाना वॉक करती हैं। इसके साथ ही फिट और अपने आपको एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए वह योग और मेडिटेशन की भी मदद लेती हैं। सोनिया गांधी को सबसे ज्यादा अपने घर का खाना ही पसंद आता है। न्यूज क्रैब की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया गांधी अपने घर का बना खाना ही पसंद करती हैं। 

इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए ये है सबसे बेस्‍ट डाइट चार्ट, 7 दिन में दिखेगा फर्क

सोनिया गांधी के साथ ज्यादातर समय उनका घर का बना टिफिन रहता है। सोनिया गांधी को दोपहर के खाने में मिक्स दाल, हरी सब्जियां, चपाती और दही पसंद है। वहीं रात में वह हल्का खाना ही पसंद करती हैं। इसके साथ ही सोनिया को गुजराती खाना भी काफी पसंद है। 

politician diet chart

CM केजरीवाल को कम मिर्च वाला खाना पसंद है

मुख्यमंत्री केजरीवाल की डाइट में उन्हें कम मिर्च का खाना ज्यादा पसंद है। केजरीवाल को डाइबिटीज है जिसकी वजह से वो अपने खाने पीने को लेकर काफी ज्यादा ध्यान रखते हैं। केजरीवाल को बाहर के खाने से ज्यादा घर का बना खाना ज्यादा पसंद आता हैं। केजरीवाल अपनी पत्नी के हाथ का बना घर का खाना ही खाते हैं। अरविंद केजरीवाल को मूंग दाल की खिचड़ी काफी पसंद है। इसके अलावा उन्हें हेल्दी रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स, एनर्जी ड्रिंक्स और लो शुगर वाली चीजें पसंद है। 

politician diet chart

इसे भी पढ़ें: वेजिटेरियन लोगों को बॉडी बिल्डिंग के लिए अपनाना चाहिए ये डाइट प्लान

चॉकलेट के शौकीन हैं अखिलेश यादव 

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव दिखने में काफी फिट हैं, युवा अखिलेश यादव को काफी पसंद करते हैं। अखिलेश यादव भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस हैं। अखिलेश यादव ब्रेकफास्ट में सिर्फ हरी सब्जियां या फिर सेंडविच जैसी हल्की चीजें ही खाते हैं। इसके साथ अखिलेश दूध और चने भी खाना पसंद करते हैं। बच्चों की तरह अखिलेश यादव को चॉकलेट से काफी लगाव है। यही वजह है कि अखिलेश यादव हमेशा अपने साथ चॉकलेट रखते हैं। थकान को दूर करने के लिए अदरक की चाय वो ज्यादा बेहतर समझते हैं। रात के खाने में अखिलेश को मसूर की दाल, चपाती और हरी सब्जियां खाना ही पसंद है। वह फास्ट फूड से दूर ही रहना पसंद करते हैं। डाइट के अलावा अपने आपको हमेशा फिट रखने के लिए अखिलेश यादव रोजाना जॉगिंग करते हैं और उन्हें साइकलिंग करना भी काफी पसंद है। जिससे वो अपने आपको हमेशा ताजा महसूस करते हैं। 

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Disclaimer