Diamond Blackfan Anemia: एनीमिया होने पर शरीर में खून की कमी हो जाती है। डायमंड ब्लैकफैन एनीमिया, एक प्रकार का एनीमिया है। डायमंड ब्लैकफैन एनीमिया (Diamond Blackfan Anemia) एक दुर्लभ आनुवंशिक रक्त विकार है जिसमें शरीर में पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बन पाती हैं। लाल रक्त कोशिकाएं शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन ले जाने का काम करती हैं, और इनकी कमी से एनीमिया हो जाता है। जब एनीमिया होता है, तब शरीर रेड ब्लड सेल्स नहीं बना पाता। रेड ब्लड सेल्स, ऑक्सीजन को शरीर तक लेकर जाते हैं। रेड ब्लड सेल्स के बिना, थकान और सांस की कमी महसूस होती है। वहीं डायमंड ब्लैकफैन एनीमिया तब होता है, जब बोन मैरो रेड ब्लड सेल्स का निर्माण नहीं कर पाती। डायमंड ब्लैकफैन एनीमिया के कारण, किडनी की समस्याएं, हार्ट की समस्याएं और आंखों से संबंधित रोग जैसे कि कैटरेक्ट हो जाते हैं। इस लेख में जानेंगे डायमंड ब्लैकफैन एनीमिया के लक्षण, कारण और इलाज। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
डायमंड ब्लैकफैन एनीमिया के लक्षण- Diamond Blackfan Anemia Symptoms
डायमंड ब्लैकफैन एनीमिया के कारण कई लक्षण नजर आ सकते हैं-
- ब्लैकफैन एनीमिया हो जाने के कारण थकान और कमजोरी का एहसास होता हे।
- ब्लैकफैन एनीमिया के कारण त्वचा पीली पड़ सकती है।
- इस टाइप की एनीमिया के कारण कुछ बच्चों में विकास दर कम हो सकती है।
- ब्लैकफैन एनीमिया के कारण चेहरे और अंगों में असामान्यताएं नजर आ सकती हैं जैसे कि उंगलियों का आकार या कद कम हो जाना।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं में एनीमिया के लक्षण नजर आने पर क्या करें और क्या नहीं, जानें डॉक्टर से जानें
डायमंड ब्लैकफैन एनीमिया के कारण- Diamond Blackfan Anemia Causes
ब्लैकफैन एनीमिया में जीन में म्यूटेशन के कारण होता है। यह रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को प्रभावित करता है। यह विकार, बचपन में ही हो जाता है और बच्चों के माता-पिता से आनुवंशिक रूप से हो सकता है। अगर माता-पिता में यह समस्या है, तो बच्चो में भी डायमंड ब्लैकफैन एनीमिया की समस्या हो सकती है। डायमंड ब्लैकफैन एनीमिया का पता लगाने के लिए डॉक्टर कंप्लीट ब्लड काउंट करते हैं। इस जांच से रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स का पता चलता है और डॉक्टर को यह जानकारी मिलती है कि एनीमिया कितना गंभीर है।
डायमंड ब्लैकफैन एनीमिया का इलाज- Diamond Blackfan Anemia Treatment
डायमंड ब्लैकफैन एनीमिया का इलाज कई प्रकार से किया जाता है। ब्लैकफैन एनीमिया के इलाज के लिए ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ती है। कुछ मामलों में, स्टेरॉयड दवाएं भी दी जा सकती हैं। गंभीर मामलों में, बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है। यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है इसलिए इसका सही समय पर इलाज करवाना जरूरी है। जिन लोगों को ब्लैकफैन एनीमिया होता है, वे मेडिकल ट्रीटमेंट के जरिए लंबा जी सकते हैं। ब्लैकफैन एनीमिया का इलाज समय पर न कराने के कारण ब्लड कैंसर और बोन मैरो की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। ब्लड टेस्ट, बायोप्सी, बोन मैरो टेस्ट आदि की मदद से इस बीमारी का पता लगाया जाता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version