Doctor Verified

रेट स‍िंड्रोम क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और इलाज 

Rett Syndrome: रेट सिंड्रोम एक दुर्लभ आनुवंशिक व‍िकार है। यह समस्‍या ज्‍यादातर लड़कियों को प्रभावित करता है। यह समस्‍या बचपन में ही व‍िकस‍ित होती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
रेट स‍िंड्रोम क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और इलाज 


Rett Syndrome In Hindi: वैसे तो रेट स‍िंड्रोम एक दुर्लभ समस्‍या है। इस व‍िकार का नाम एंड्रियास रेट के नाम पर रखा गया है।लेक‍िन यह गंभीर व‍िकलांगता का कारण बनता है। यह समस्‍या, बच्‍चे के बोलने, चलने, खाने और सांस लेने तक की क्षमता को प्रभाव‍ित करता है। रेट सिंड्रोम तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है, जिससे बौद्धिक और शारीरिक विकलांगता होती है। 1 से 4 वर्ष की उम्र के बीच इस स‍िंड्रोम से पीड़ि‍त बच्‍चों की स्थिति तेजी से बिगड़ सकती है, लेकिन फिर कुछ वर्षों के लिए उनके स्थिर होने की संभावना होती है। जैसे-जैसे बच्‍चे बड़े होते हैं, उनमें चिड़चिड़ापन, बहुत रोना और अन्‍य असामान्‍य आदतें नजर आने लगती हैं। इस लेख में जानेंगे रेट स‍िंड्रोम के लक्षण, कारण और इलाज। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में हॉस्‍प‍िटल मैनेजमेंट के एचओडी डॉ राजेश हर्षवर्धन से बात की। 

rett syndrome

रेट स‍िंड्रोम के लक्षण- Rett Syndrome Symptoms 

  • अचानक से व‍िकास में रुकावट आना। 
  • बोलने की क्षमता में नुकसान होना।
  • हाथों में अजीब हरकत महसूस होना। 
  • मानस‍िक व‍िकास में रुकावट महसूस होना।
  • म‍िर्गी के दौरे आना। 
  • सोने में परेशानी महसूस होना। 
  • अन‍ियम‍ित नींद की समस्‍या।    
  • श्वसन समस्याएं हो सकती हैं। 
  • रीढ़ की हड्डी में टेढ़ापन। 

रेट स‍िंड्रोम का कारण- Cause Of Rett Syndrome

रेट सिंड्रोम, MECP2 नामक जीन के म्‍यूटेशन के कारण होता है। MECP2 जीन पर 900 से ज्‍यादा प्रकार के क्रोमोजोम्‍स  पाए जाते हैं। लड़कों में यह समस्‍या ज्‍यादा देखने को नहीं म‍िलती। रेट स‍िंड्रोम को पूरी तरह से ठीक नहीं क‍िया जा सकता। इसके लक्षण सामान्‍य से लेकर गंभीर हो सकते हैं। बच्‍चे के शरीर में मौजूद पोषक तत्‍व, उसकी लाइफस्‍टाइल आद‍ि के आधार पर पता चलता है क‍ि रेट स‍िंड्रोम के लक्षण क‍ितना हावी होते हैं। 

रेट स‍िंड्रोम का इलाज- Rett Syndrome Treatment

  • रेट स‍िंड्रोम का कोई पक्‍का इलाज नहीं है। लाइफस्‍टाइल में हेल्‍दी बदलाव लाकर आप बच्‍चे में रेट स‍िंड्रोम के लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं।   
  • फ‍िजि‍कल थेरेपी की मदद से रेट स‍िंड्रोम के लक्षणों को कंट्रोल क‍िया जा सकता है। मांसपेश‍ियों की ताकत और मोटर स्‍क‍िल्‍स में सुधार के ल‍िए यह थेरेपी फायदेमंद होती है।
  • संचार और सामाज‍िक कौशल को सुधारने के ल‍िए ब‍िहेव‍ियरल थेरेपी की मदद ले सकते हैं। 
  • म‍िर्गी के दौरे को कंट्रोल करने के ल‍िए दवाओं की मदद ले सकते हैं। 
  • उच‍ित आहार और पोषण की मदद से रेट स‍िंड्रोम के लक्षणों को कंट्रोल क‍िया जा सकता है।   

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

क्या मां का दूध बच्चों में दस्त का कारण बन सकता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer