वीकेंड पर उठायें चना दाल के साथ कोकोनट ग्रेवी का मजा

वीकेंड पर अगर चने की दाल और चावल खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है, ये मजा दोगुना हो जाएगा अगर चने की दाल में नारियल की ग्रेवी हो, अगर आपको भी इस डिश का मजा लेना है तो ये रेसिपी पढ़िए।
  • SHARE
  • FOLLOW
वीकेंड पर उठायें चना दाल के साथ कोकोनट ग्रेवी का मजा


मसालेदार चने की दाल खाना ज्यादातर लोगों को पंसद होता है। चने की दाल थोड़ी भारी होती है और पकने में भी थोड़ा समय लेती, इसलिए ज्यादातर लोग छुट्टी वाले दिन इसे पकाना पंसद करते है। अगर इस वीकेंड आपका भी चने की दाल खाने का प्लान हो तो हम आपको चने की दाल बनाने का नया तरीका बता रहे है। जहां दाल सिंपल तरीके से ही बनती है पर तड़का साउथ का लगेगा। जी हां, चना दाल विद नारियल ग्रेवी। ये आपके स्वाद को दोगुना कर देगी।


yellow-daal

सामग्री

1 कप- चने की दाल
1 छोटा चम्मच-उड़द की दाल
2 बड़े चम्मच 1 छोटा चम्मच
2 सूखी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच राई
कड़ी पत्ते
चुटकी भर हींग
नमक स्वादानुसार


बनाने का तरीका

  • चने की दाल को एक दो घंटे पहले भिगोकर रख दे। इससे दाल को पकने में आसानी होती है। उसके बाद एक बर्तन मे नमक डालकर उबाल लें। जब तक दाल में उबाल आयें तड़के की तैयारी कर लें।
  • एक दूसरा बर्तन लें। उसमें थोड़ा से तेल डाले और सूखी लाल मिर्च तोड़ कर डालें। उसके बाद उसमें धुली उड़द दाल और राई डालकर चलाएं।जब उड़द दाल और राई चटकने लगे तब हींग, कड़ी पत्‍ते डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ।
  • तडके को चना दाल में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब दाल को ढंक कर 2 मिनट तक अच्‍छी तरह से पकाएं। फिर दाल में घिसा हुआ नारियल डाल कर मिलाएं और धीमी आंच पर एक मिनट पका कर सर्व करें।



इस तरह की चने की दाल केरल में बनाई जाती है। इस दाल का क्रीमी स्‍वाद हर किसी को पसंद आता है। आप चाहें तो इसे गरमा गरम फुल्‍के के साथ या फिर जीरा राइस के साथ सर्व कर सकती हैं।

 Image Source-Getty

Read More Article on Healthy Recipes in Hindi

Read Next

घर पर ऐसे बनायें काजू खोया बेसन लड्डू

Disclaimer