दीपिका पादुकोण की तरह कच्ची कैरी के फायदे जानकर आपके मुंह में भी आ जाएगा पानी, मिलेगा विटामिन सी और ये फायदे

गर्मी का मौसम आते ही आम का सीजन शुरू हो जाता है और ज्यादातर लोगों को आम बहुत पसंद होता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
दीपिका पादुकोण की तरह कच्ची कैरी के फायदे जानकर आपके मुंह में भी आ जाएगा पानी, मिलेगा विटामिन सी और ये फायदे


गर्मी का मौसम अब पूरे तरीके से हम सभी को परेशान के लिए आ चुका है। घर से बाहर निकलते ही चटकती धूप और घर के अंदर घुसते ही ठंडा पानी पीने की आदत लोगों का पहला काम बन चुकी है। गर्मियों से बचने के लिए लोग शरीर को ठंडा रखते हैं, जिसके लिए वे तरबूज, खरबूज और खीरे खाना पसंद करते हैं। गर्मी से जहां आम लोग तो तंग हैं ही वहीं बॉलीवु़ड सिलेब्रटी भी गर्मी से खासे परेशान दिखाई दे रहे हैं और लॉकडाउन के बीच अपने घर में अपने पसंदीदा फलों का आनंद ले रहे हैं। बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण भी गर्मी में अपने पसंदीदा फल का मजा ले रही हैं। गर्मी का मौसम आते ही आम का सीजन शुरू हो जाता है और ज्यादातर लोगों को आम बहुत पसंद होता है। दीपिका को कच्चा आम बहुत पसंद है और उन्होंने कच्चे आम के प्रति अपने प्यार को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। 

 

 

 

View this post on Instagram

You're simply the best, better than all the rest Better than anyone, anyone I ever met...��

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) onMay 3, 2020 at 12:08am PDT

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कच्चे आम की कुछ कटी हुई फांकों पर नमक और मिर्च पाउडर डाला गया है। इस तस्वीर को देखकर किसी के भी मुंह से पानी आ सकता है। दीपिका ने फोटो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा है, '' ये चीज बेहद शानदार है और बाकी सभी से बेहतर हैं। उनसब में से बेहतर, जिनसे मैं अभी तर मिली हूं। ” 

दीपिका की आम के प्रति भावना को आम खाने का शौकीन भलीभांति जानते होंगे क्योंकि कच्चे आम का स्वाद किसी को भी दीवाना बना सकता है। इस गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप के साथ अगर आपका मन भी आम खाना के लिए तड़प रहा है तो बुरा न मानें इसमें आप अकेले नहीं हैं। भारत जैसे उष्णकटिबंधीय देश में रहने वाले लोगों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके पास दुनिया की सबसे अच्छी, स्वादिष्ट और ताज़ा चीजों में से एक का सेवन करने का मौका हमेशा रहता है। कच्चे आम से बना आम पन्ना गर्मी के मौसम में आपको राहत देने का काम करता है। लेकिन एक कारण ये भी है कि हमारी माताएं हमेशा यह सुनिश्चित करती हैं कि गर्मियों के दौरान अचार या पेय के रूप में हम पर्याप्त मात्रा में कच्ची कैरी का सेवन करें क्योंकि ये बहुत हेल्दी होती है। इस लेख में हम आपको कच्ची कैरी से होने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं इसके अनेक फायदे। 

इसे भी पढ़ेंः गर्मियों का सबसे स्वादिष्ट फल आम खाने के आप भी हैं शौकीन तो ध्यान दें, ऐसे पहचानें आम खट्टा है या मीठा?

aam

कच्ची कैरी के कुछ स्वास्थ्य लाभ, जो बढ़ा देंगे इस फल के प्रति आपका प्यार

  • कच्ची कैरी अपच, दस्त जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत दिलाने का काम करती है।
  • आम का रस पीने से तेज गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सकता है और डिहाइड्रेशन को रोका जा सकता है।
  • कच्चा आम आपके शरीर को ऊर्जा भी देता है, जो आपको उबासी से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। इसलिए भोजन के बाद जिन लोगों को नींद आती है उन्हें अक्सर कच्चे आम का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें नींद नहीं आती। 

इसे भी पढ़ेंः लो कैलोरी और 90 % पानी से भरपूर खरबूजा गर्मियों में रखेगा पेट को ठंडा और आपको हाइड्रेट, जानें 5 जबरदस्त फायदे

  • अमचूर या कच्चे आम का पाउडर विटामिन सी से भरपूर होता है, जो मसूड़ों से खून बहने, कमजोरी और थकान को दूर करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के विकास को भी बढ़ाता है।
  • इसमें नियासिन नाम का तत्व होता है, जो इसे दिल के लिए एक हेल्दी फल बनाता है। यह रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सुधारने में भी मदद करता है।
  • कच्चा आम में विटामिन सी होता है, जो कोलेजन बनाने के लिए आवश्यक विटामिन है। कोलेजन एक प्रोटीन है,  जो त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
  • कच्चा आम विटामिन ए से भी समृद्ध होता है, जो स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली यानी की इम्यून सिस्टम के लिए बेहद आवश्यक है। यह मजबूत प्रतिरक्षा संक्रमण को दूर करने में मदद करता है।

Read More Article On Healthy Diet In Hindi 

Read Next

सनस्क्रीन के गुणों से भरपूर इन 6 चीजों को करें अपने खाने में शामिल, गर्मी में भी हेल्दी रहेगी आपकी त्वचा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version