लो कैलोरी और 90 % पानी से भरपूर खरबूजा गर्मियों में रखेगा पेट को ठंडा और आपको हाइड्रेट, जानें 5 जबरदस्त फायदे

गर्मियों में खरबूजा आपको ठंडक और हाइड्रेट रखने में मदद करता है लेकिन बहुत से लोग इसके स्वास्थ्य लाभ के बारे में नहीं जानते हैं। जानें इसके फायदे।  
  • SHARE
  • FOLLOW
लो कैलोरी और 90 % पानी से भरपूर खरबूजा गर्मियों में रखेगा पेट को ठंडा और आपको हाइड्रेट, जानें 5 जबरदस्त फायदे

गर्मियां आते ही हम आम, तरबूज और खीरे जैसे पानी से भरे फलों का सेवन शुरू कर देते हैं क्योंकि ये फल न हमें स्वाद देते हैं बल्कि हमारे शरीर की हाइड्रेट रखने का भी काम करते हैं। गर्मियों में एक और फल, जिसे खूब खाया जाता है वो है खरबूजा। अपने मीठे स्वाद के साथ खरबूजा गर्मियों के शानदार फ्रूट में से एक है। इस फल में पानी की अच्छी मात्रा के साथ कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचना बहुत ही जरूरी होता है और इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आवश्यता होती है। लेकिन सिर्फ पानी पीने से नहीं बल्कि कई फलों में भी पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है,  जो डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद कर सकते हैं। खरबूजा को मीठे तरबूज के रूप में भी जाना जाता है। यह एक ताज़ा फल है और बहुत से लोग इसके संभावित लाभों के बारे में नहीं जानते हैं। गर्मियों के मौसम के दौरान, आपको विभिन्न पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए रोजाना ताजे फलों का सेवन करना चाहिए। इन फलों में मौजूद अधिक मात्रा में जल सामग्री आपको डिहाइड्रेशन से निपटने में मदद करती है। इस लेख में हम आपको खरबूजे के कुछ उल्लेखनीय स्वास्थ्य लाभ बता रहे हैं, जो गर्मी में आपको ताजगी और ठंडक का अहसास देंगे। तो आइए जानते हैं कि आप खरबूजे के साथ कौन-कौन से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

melon

गर्मियों में खरबूजे से होने वाले स्वास्थ्य लाभ

आपके ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा होता है खरबूजा

खरबूजे में पोटेशियम नाम का पोषक तत्व होता है,  जो इसे आपके ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद बनाता है। खरबूजे में मौजूद उच्च फाइबर की मात्रा और पानी भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में योगदान देते हैं। आप खरबूजे को टुकड़ों में काट सकते हैं और शाम के नाश्ते या दिन के किसी भी समय इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः रात में नींबू, संतरा जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से बढ़ता है वात दोष और सड़ते हैं दांत, जानें नुकसान

पाचन को दुरुस्त करता है खरबूजा 

खरबूजे में मौजूद पानी और फाइबर की मात्रा आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छी होती है। यह आपको कब्ज से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है। खरबूजा खाने से मल त्याग को विनियमित करने में मदद मिल सकती है और यह आपके पेट पर ठंडा प्रभाव भी छोड़ सकता है।

muskmelon

हाइडड्रेशन में मदद करता है खरबूजा

 खरबूजे में लगभग 90 प्रतिशत तक पानी होता है। डिहाइड्रेशन की स्थिति से निजात पाने के लिए आपको पर्याप्त पानी पीने और पानी से भरे फलों और सब्जियों का सेवन करने की आवश्यकता होती है। आप तरबूज, आम, कीवी, जामुन और खरबूजे सहित विभिन्न प्रकार के फलों का सेवन कर सकते हैं। हर दिन एक ताजे फल का आनंद लें।

इसे भी पढ़ेंः गर्मियों का सबसे स्वादिष्ट फल आम खाने के आप भी हैं शौकीन तो ध्यान दें, ऐसे पहचानें आम खट्टा है या मीठा?

आपकी स्किन के सेहत को दुरुस्त रखता है खरबूजा 

खरबूजा आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। एंटीऑक्सिडेंट की उच्च मात्रा त्वचा की शुद्धि में मदद कर सकती है। यह त्वचा के अनुकूल कोलेजन के साथ भी भरा हुआ होता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करना आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका उपयोग फेस पैक तैयार करने के लिए भी किया जा सकता है।

विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरा होता है खरबूज

अपनी डाइट में खरबूजे को शामिल करने से आपको विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व मिल सकते हैं। गर्मियों के इस फल में बहुत कम कैलोरी होती है और यह फाइबर, विटामिन ए, फोलेट, पोटेशियम, प्रोटीन और विटामिन सी से भरपूर होता है। 

Read More Article On Healthy Diet In Hindi 

Read Next

Summer Breakfast: इन 5 हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट के सेवन से आपका डाइजेशन रहेगा बढ़िया, बॉडी रहेगी दिनभर कूल

Disclaimer