बाजारों में आसानी से उपलब्ध होने वाले खजूर आपकी त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर में थकान कम होती है और आप पहले की तरह एक्टिव होने लगते हैं। इसके साथ ही आपकी त्वचा खूबसूरत और चमकदार बनती है। इससे चेहरे में रौनक आती है और पिंपल्स व डार्क सर्कल्स तेजी से दूर होते हैं। खजूर पुरुषों की कई तरह की समस्याओं को भी दूर करने का काम करते हैं। आपको बता दें कि खूजर खाने के कई फायदे हैं। जिसमें त्वचा का स्वस्थ बनाना प्रमुख है। इसके पोषक तत्व आपके लिए बेहद आवश्यक होते हैं, जो स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इस लेख में आपको बताया गया है कि आप खजूर से आपकी त्वचा को फायदे मिलते हैं और इसे कैसे खाना चाहिए।
खजूर से त्वचा को बनाए ग्लोइंग त्वचा
खजूर में विटामिन ए, विटामिन बी, कार्बोहाइटड्रेट, प्रोटीन, और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन व अन्य मिनिरल्स भी होते है। ये सभी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में सहायक होते हैं।
- खजूर खाने से चेहरे से झुर्रियां कम होती है। इसमें मौजूद विटामिन डी, विटामिन सी और कोलेजन त्वचा के कसाव को बरकरार रखती है।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की सुरक्षा करते हैं।
- खजूर में विटामिन बी 5 और पैंटोथेनिक एसिड होता है, जिसकी वजह से त्वचा की गहराई से सफाई होती है।
- खजूर के नियमित सेवन से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं और झाइयों की समस्या भी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें : खजूर करेगा शरीर में खून की कमी को दूर, जानें कैसे करना है सेवन
ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए कैसे खाएं खजूर - how to eat dates for glowing skin in hindi
खजूर खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है और ये बाजार में आसानी से उपलब्ध भी होता है। साथ ही ये ज्यादा महंगे भी नहीं होते हैं। इसको आप डाइट में शामिल कर त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बना सकते हैं।
शेक बनाकर नाश्ते में शामिल करें
खजूर को आप नाश्ते में खा सकते हैं। जरूरी नहीं कि आप खजूर को किसी के साथ खाएं। ये बेहद मीठा होता है। जिसकी वजह से इसे खाना बेहद आसानी होता है। वैसे आप अपनी पसंद से इसे ब्रेड के साथ या जूस के साथ भी खा सकते हैं। कुछ लोगों को इसका शेक बनाकर लेना पसंद करते हैं।
दूध और खजूर
खजूर को दूध मिलाकर सालों से खाया जा रहा है। इससे दूध का टेस्ट बढ़ जाता है। साथ ही दूध की पौष्टिकता भी बढ़ जाती है। आप दूध को गर्म करते समय उसमें खजूर डाल दें। इसके बाद गुनगुना दूध पीएं। यकिन मानिए ये आपको बेहद पसंद आएगा।
खजूर का लड्डू बनाकर खाएं
आप खजूर को लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप थोड़े से घी में खजूर को भून लें। इसके बाद इसमें अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स को डालें। इसके बाद आंच में थोड़े में इन सभी को मिलाएं। इसके बाद ठंडा होने पर इसके लड्डू बना लें और जब मन करे तब आप खजूर के लड्डू खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए करें आलू के जूस का उपयोग, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका
मिठाई की जगह खजूर खाएं
कई लोग मीठे से परहेज करते हैं। मिठाई आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में आप खजूर को मिठाई के स्थान पर खा सकते हैं। ये बेहद ही पौष्टक और स्वादिष्ट होते हैं। इससे आपको किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता है।
इसके अलावा आप खजूर को फलों के साथ भी खा सकते हैं। इसे मिलाने से आपकी फ्रूट चाट की पौष्टिकता बढ़ जाती है। खजूर को इस तरह खाने से आपकी त्वचा चमकदार और बेदाग बनती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version