Dark Lips Treatment: गुलाबी होंठों के लिए घर पर बनाएं ये 3 होममेड लिप मास्क

Lip Masks To Get Bright Pink Lips: होंठों को गुलाबी करने के लिए घर पर आसानी से इस लिप मास्क को बनाया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Dark Lips Treatment: गुलाबी होंठों के लिए घर पर बनाएं ये 3 होममेड लिप मास्क


Lip Masks To Get Bright Pink Lips: गुलाबी होंठ अधिकतर लोगों को काफी पसंद होते हैं। गुलाबी होंठ चेहरे की सुंदरता को बढ़ाते है। होंठों को छूना से, बार-बार जीभ फेरना, उंगलियों से छूना, डिहाइड्रेशन और ज्यादा प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से होंठों पर कालापन काफी बढ़ जाते हैं। कई लोग होंठों का कालापन दूर करने के लिए कई तरह की बाजार में मिलने वाली लिप बाम का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। ये लिप बाम कई बार मन मुताबिक रिजल्ट नहीं देते। जिस कारण होंठों पर कालापन काफी बढ़ जाता है। ऐसे में होंठों पर गुलाबी ग्लो लाने के लिए घर पर बनाएं इन लिप मास्क का उपयोग किया जा सकता है। ये लिप मास्क होंठों को गुलाबी करने के साथ होंठों को पोषण भी देते हैं और सॉफ्ट भी बनाते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं घर पर लिप मास्क।

1. ग्लिसरीन और शहद का लिप मास्क

सामग्री

  • 1 चम्मच- शहद
  • 2-3 बूंद- ग्लिसरीन
  • 1/2 नींबू का रस

बनाने की विधि

ग्लिसरीन और शहद का लिप मास्क बनाने के लिए सभी सामग्री को मिला लें। अब इस लिप मास्क को होंठों पर लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। ये लिप मास्क होंठों से टैनिंग को हटाकर उन्हें गुलाबी बनाने में मदद करता है। ये लिप मास्क होंठों को पोषण भी देता है।

lip mask

2. एलोवेरा जेल लिप मास्क

सामग्री

  • 1 चम्मच- एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच- शहद

बनाने की विधि

एलोवेरा जेल लिप मास्क को बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को होंठों पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद होंठों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस लिप बाम को 3 से 4 दिन के लिए स्टोर भी करके रख सकते हैं। ये लिप बाम होंठों को पोषण देकर टैनिंग हटाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं ये ड्रिंक, डायटीशियन से जानें रेसिपी

3. अनार का लिप मास्क

सामग्री

  • 2 से 3 चम्मच- अनार का जूस
  • 1 चम्मच- मलाई
  • 1- विटामिन ई कैप्सूल

बनाने की विधि

अनार का लिप मास्क बनाने के लिए सभी सामग्री को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को होंठों पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद होंठों को गुनगुने पानी से वॉश करें। इस मास्क को लगाने से होंठ गुलाबी होने के साथ होंठों की नमी भी बरकरार रहती है। 

होंठों को गुलाबी बनाने के लिए इन लिप मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको होंठों पर कोई समस्या है, तो इन लिप मास्क का उपयोग न करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

चेहरे पर इस तरह से लगाएं अनार का तेल, स्किन बनेगी ग्लोइंग और खूबसूरत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version