
How to Lighten Dark Lips: होंठो पर टैनिंग चेहरे की सुंदरता को कम करती हैं। होंठो पर टैनिंग होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे लंबे समय तक धूप में रहना, खानपान में कमी और बढ़ती उम्र आदि के कारण होंठो पर टैनिंग बढ़ जाती हैं। कई बार होंठो पर टैनिंग इतनी बढ़ जाती है कि वह काले होने के साथ उन पर पपड़ी भी जम जाती है। लगातार धूप में रहने की वजह से पसीने में मौजूद एसिड होंठो का माश्चचर छिन लेता है और उन्हें टैन कर देता है। होंठो की टैनिंग हटवाने के लिए आप कई बार पार्लर भी जाते होंगे। लेकिन कई बार समय के अभाव की वजह से पार्लर जाना नहीं हो पाता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहें है, जो होठों की टैनिंग दूर करने के साथ उन्हें गुलाबी भी बनाएंगे। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
नींबू का रस
नींबू का रस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इससे टैनिंग होंठो का इलाज भी आसानी से किया जा सकता है। नींबू के रस को रात को सोने से पहले होंठो पर 5 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। उसके बाद होंठो को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा नियमित करने से होंठो की टैनिंग दूर होगी। ध्यान रखें होंठो पर नींबू का रस हटाने के बाद होंठो पर मॉइस्चराइजर का प्रयोग जरूर करें।
शहद
शहद शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। होंठो की टैनिंग को दूर करने के लिए होंठो पर सोने से पहले थोड़ा सा शहद लेकर होंठो पर मलें। रातभर शहद को होंठो पर ही लगा रहने दें। सुबह उठने के बाद होंठो को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा नियमित करने से होंठो का टैनिंग दूर होने के साथ होंठ सॉफ्ट भी बनेंगे।
चुकंदर और गाजर का रस
चुकंदर और गाजर का रस शरीर की कई समस्याओं को दूर करता हैं। इन दोनों का प्रयोग होंठो की टैनिंग दूर करने के लिए भी किया जा सकता हैं। चुकंदर और गाजर का रस का इस्तेमाल करने के लिए दोनों को कद्दूकस करके रस निकाल लें। इसमें विटामिन ई कैप्सूल को मिलाएं। अब इस मिश्रण को रात में सोने से पहले होंठो पर लगाकर सो जाएं और सुबह उठकर नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मिश्रण होंठो की टैनिंग दूर करने के साथ होंठो को गुलाबी बनाने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें- गले के छालों से निजात दिलाएंगे 5 घरेलू नुस्खे
एलोवेरा जेल और खस-खस
एलोवेरा जेल और खस-खस का इस्तेमाल करने के लिए दोनों को मिलाकर मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण से हल्के हाथों से होंठो को स्क्रब करने की कोशिश करें। उसके बाद होंठो को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इसके बाद होंठो पर अच्छे मॉइस्चर का प्रयोग करें। ये उपाय होंठो से डेड स्किन निकालने के साथ टैनिंग को दूर करने में मदद करेगा।
खीरे का जूस
खीरे का जूस होंठो की टैनिंग दूर करने के साथ होंठो को रूखेपन से भी बचाता है। खीरे का जूस का होंठो पर इस्तेमाल करने के लिए खीरे के जूस और नींबू का रस को लेकर मिश्रण बनाना हैं। अब इस मिश्रण को होंठो पर लगाएं और 5 मिनट बाद होंठो को नॉर्मल पानी से वॉश करें।
इसे भी पढ़ें- होने वाली है शादी तो ग्लोइंग स्किन के लिए आज से करें इन 5 फूड्स को डाइट में शामिल
ऊपर बताए गए सभी उपाय होंठो की टैनिंग दूर करने के साथ होंठो को गुलाबी और मुलायम भी बनाते हैं। लेकिन ध्यान रखें होंठो पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version