चेहरे पर इस तरह से लगाएं अनार का तेल, स्किन बनेगी ग्लोइंग और खूबसूरत

Beauty Benefits of Pomegranate Seed Oil:अनार का तेल स्किन की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Feb 04, 2023 17:00 IST
चेहरे पर इस तरह से लगाएं अनार का तेल, स्किन बनेगी ग्लोइंग और खूबसूरत

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Beauty Benefits of Pomegranate Seed Oil: अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, जिंक और फाइबर आदि पाए जाते हैं। अनार खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है और शरीर का दर्द भी आसानी से दूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अनार का तेल सेहत के साथ चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अनार का तेल चेहरे पर लगाने से कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। अनार का तेल चेहरे पर लगाने से झुर्रियां, एक्ने और पिंपल्स की परेशानियां दूर होती हैं। इसको लगाने से बेदाग और निखरी त्वचा मिलती है। आइए जानते हैं अनार का तेल लगाने के अन्य फायदों के बारे में।

झुर्रियों को करे कम

चेहरे पर अनार का तेल लगाने से झुर्रियों की समस्या आसानी से दूर होती हैं। क्योंकि इसमें पाए जाने वाला ओमेगा-5 फैटी एसिड और फाइटोस्टेरॉल स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। जिससे बढ़ती उम्र के निशान चेहरे पर कम होते हैं। ये तेल फाइन लाइन्स को भी कम करने में मदद करता है।

मुहांसो से छुटकारा

चेहरे पर अनार का तेल लगाने से मुहांसों की समस्या आसानी से दूर होती हैं। इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और रिस्टोरेटिव गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने के साथ मुहांसों को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। ये तेल स्किन में आसानी से मिल जाता है। जिससे स्किन ऑयली भी नहीं बनती।

GLOWING SKIN

स्किन को रखे हाइड्रेट

अनार का तेल चेहरे पर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है और त्वचा मॉइस्चराइज भी रहती है। ये तेल स्किन को पोषण देकर स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये तेल स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- इन 3 तरीकों से करें असली और नकली शिलाजीत की पहचान, जानें शुद्ध शिलाजीत खाने के फायदे

जलन को करे कम

अनार का तेल लगाने से स्किन की जलन आसानी से कम होती है और स्किन हेल्दी भी होती हैं। इसमें ओमेगा 5, ओमेगा 9 और ओमेगा 6 आदि पाए जाते हैं। इसमें  एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों भी पाए जाते है, जो जलन कम करने के साथ खुजली की समस्या को भी आसानी से कम करते हैं।

स्किन ग्लोइंग बनती है

अनार का तेल लगाने से स्किन ग्लोइंग बनती है और चेहरे की कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। अनार के तेल को चेहरे पर  मॉइस्चराइजर की जगह आसानी से लगा सकते हैं। नियमित इस तेल को लगाने से त्वचा चमकदार बनती है।

अनार का तेल चेहरे की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। लेकिन ध्यान रखें इसको लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Disclaimer