Dashmularishta Benefits In periods: महिलाओं के लिए दशमूलारिष्ट बहुत फायदेमंद होती है। ये महिलाओं की कई समस्याओं को आसानी से दूर करती है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसके पीने से माहवारी की अनियमितता, शरीर दर्द, पेट दर्द और भूख को बढ़ाने में मदद करती हैं। इसका उपयोग महिलाएं मां बनने के बाद भी आसानी से कर सकती हैं। ये उस समय के दर्द को दूर करके भूख को बढ़ाती भी है। इसके सेवन से पीरिडयड्स के समय आई शरीर की कमजोरी भी आसानी से दूर होती हैं। पीसीओडी की समस्या में भी इसे आसानी से सेवन किया जा सकता है। इसको पीने से शरीर का मेटाबॉलिम बेहतर होता है और शरीर लंबे समय तक हेल्दी भी रहता है। आइए जानते हैं पीरियड्स के समय दशमूलारिष्ट पीने के फायदे।
अनियमित पीरियड्स की समस्या को करे दूर
महिलाओं को दशमूलारिष्ट पीने से अनियमित पीरियड्स की समस्या आसानी से दूर होती हैं। कई महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की परेशानी काफी ज्यादा होती हैं। ऐसे में इसको पीने से पीरियड्स समय पर आते है और ब्लड का फ्लो भी ठीक होता है।
शरीर की कमजोरी को करे दूर
दशमूलारिष्ट पीने से महिलाओं में पीरियड्स के समय आई कमजोरी आसानी से दूर होती है। कई बार महिलाएं इस समय थकावट का काफी अनुभव करती है। जिस कारण उन्हें पूरा दिन थका हुआ फील होता है। ऐसे में दशमूलारिष्ट पीने से शरीर को ताकत मिलने के साथ कमजोरी दूर होती है।
पेट का दर्द करे दूर
दशमूलारिष्ट पीने से पेट का दर्द आसानी से दूर होता है। कई बार पीरियड्स के समय महिलाओं को पेट दर्द की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में पेट दर्द को दूर करने के लिए दशमूलारिष्ट को आसानी से पीया जा सकता है। इसमें दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं, जो पेट की सूजन दूर करती है।
इसे भी पढ़ें- इस तरह चुकंदर से साफ करें चेहरा, गालों पर आएगा गुलाबी निखार
पाचन को बनाए मजबूत
दशमूलारिष्ट पीने से पाचन संबंधी समस्याएं आसानी से दूर होती है। कई बार पीरियड्स के समय महिलाओं के पेट में गैस और अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे में दशमूलारिष्ट पीने से ये समस्याएं ठीक होती हैं और भूख भी खुलकर लगती है।
तनाव कम करता है
कई बार पीरियड्स के समय महिलाओं में तनाव काफी बढ़ जाता है। ऐसे में दशमूलारिष्ट पीने से तनाव कम होने के साथ उनको मानसिक शांति भी देता है। इसको पीने से शरीर हेल्दी रहता है और स्ट्रेस सम होता है।
पीरियड्स के समय दशमूलारिष्ट पीने से महिलाओं में कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version