Good Spices for Summer: आयुर्वेद के अनुसार किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन शरीर की प्रकृति और मौसम के अनुसार ही करना चाहिए, तभी उसका पूरा लाभ मिल पाता है। इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसे में आपको ठंड का तड़का लगाने वाले चीजों का ही सेवन करना चाहिए। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए शरबत, लस्सी, रायती, जूस आदि को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन कई लोग गर्मियों में खाने में गर्म मसालों का ही इस्तेमाल करते हैं, इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
इसलिए आपको गर्मी के मौसम में ठंडी तासीर के मसालों का उपयोग करना चाहिए। इससे शरीर का तापमान संतुलन में रहेगा, साथ ही शरीर को कई लाभ भी मिलेंगे। Onlymyhealth के इस महीने के Campaign ‘focus of the month’ पर हम Healthy Living पर आपको लेख के माध्यम से रोजाना एक खास जानकारी दे रहे हैं। आज के इस लेख में हम गर्मियों में फायदेमंद मसालों के बारे में बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक, द्वारका की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से बात की।
1. धनिया (Coriander)
धनिया का उपयोग सर्दी, गर्मी हर मौसम में किया जाता है। धनिया (coriander in hindi) का उपयोग सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। साथ ही धनिया सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में धनिया की तासीर को ठंडा बताया गया है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन करना अधिक लाभकारी होता है। धनिया का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है, इसमें धनिया के बीज, धनिया की पत्तियां और धनिया का पाउडर शामिल हैं। आप गर्मी में किसी भी तरह से धनिया को उपयोग में ला सकते हैं। धनिया के बीज (coriander seeds for summer) तड़का लगाने के काम आते हैं, तो धनिया की पत्तियां गार्निशिंग के लिए इस्तेमाल की जाती है। धनिया में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं।
इसे भी पढ़ें - गर्मियों में इन 4 आटे की रोटियां खाने से मिलेंगे कई फायदे, ठंडी होती है तासीर
टॉप स्टोरीज़
2. हरी इलायची (Green Cardamom)
अधिकतर लोग गर्मियों में इलायची (green cardamom in hindi) वाली चाय पीते हैं, यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। हरी इलायची का उपयोग स्वीट डिशेज में अधिक किया जाता है। हरी इलायची की तासीर ठंडी होती है, इसलिए आप गर्मियों की डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं। हरी इलायची में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इसके साथ ही इलायची में फाइबर भी अधिक होता है। हरी इलायची खाने से गर्मी में होने वाली एसिडिटी, सीने में जलन और पेट की समस्याओं में आराम मिलता है। हरी इलायची माउथ फ्रेशनर का भी काम करती है।
इलायची दो तरह की होती है, बड़ी इलायची और छोटी इलायची। बड़ी इलायची की तासीर गर्म होती है, जबकि छोटी इलायची यानी हरी इलायची की तासीर ठंडी होती है। इसलिए आपको गर्मियों में छोटी इलायची ही खानी चाहिए, बड़ी इलायची से परहेज करना चाहिए। छोटी इलायची गर्मी की वजह से होने वाली दिक्क्तों से बचाती है। साथ ही प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है।
3. पुदीना (Peppermint)
पुदीना भी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में पुदीने को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। पुदीने की तासीर काफी ठंडी होती है, ऐसे में आप इसे अपनी समर डाइट में आसानी से शामिल कर सकते हैं। पुदीना इम्यूनिटी को बढ़ाता है, साथ ही एसिडिटी, सीने में दर्द, अपच जैसे समस्याओं को भी दूर करता है। पुदीना पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार पुदीना वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को शांत करने में भी मदद करते हैं। आप पुदीने को अपने खाने, नींबू पानी या गन्ने के जूस में शामिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं पुदीने की चटनी भी काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है।
इसे भी पढ़ें - भीगे बादाम या कच्चे बादाम, क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जानें इनके पोषक तत्व और फायदे
4. सौंफ (Fennel Seeds)
सौंफ पाचन में सुधार करने के लिए जाना जाता है। Fennel Seeds (Fennel Seeds in Hindi) को हिंदी में सौंफ कहा जाता है। यही वजह है कि खाने के बाद अकसर सौंफ और मिश्री खाने को दिया जाता है। इसके अलावा सौंफ माउथ फ्रेशनर का भी काम करता है। सौंफ का उपयोग स्वीट डिशेज, नमकीन डिशेज को बनाने में भी किया जाता है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए आप गर्मी के मौसम में इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं। सौंफ खाने से शरीर को ठंडक महसूस होती है। पेट की जलन, एसिडिटी, सीने की जलन में भी आराम मिलता है। सौंफ विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। आप चाहें तो सौंफ का जूस भी पी सकते हैं। सौंफ की ड्रिंक पीने से शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है। सौंफ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आपको गर्मियों में सौंफ को यूज अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।