मौजूदा वक्त में अनचाहे गर्भ से बचने के लिए महिलाएं गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं। वहीं पुरुषों के लिए कंडोम बर्थ कंट्रोल करने का एक आसान तरीका है। महिलाओं के लिए अनचाहे गर्भ धारण से बचने के लिए गर्भनिरोधक गोलियां एक आसान उपाय हैं लेकिन इनके साइड इफेक्ट से ज्यादातर लोग भलीभांति वाकिफ हैं। इसके साथ ही इनका समय पर सेवन का बहुत ही ज्यादा जरूरी भी होता है। इनका समय पर सेवन नहीं करने से आप गर्भवती भी हो सकती हैं। इतनी ही नहीं अगर गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन सही समय पर न किया जाए तो उन्हें कई प्रकार की समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती हैं। लेकिन अब महिलाओं और पुरुषों को अनचाहे गर्भ की समस्या से छुटकारा दिलाते हुए वैज्ञानिकों ने एक नया तरीका ढूंढ निकाला है, जिसके जरिए आप बड़ी आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं या पा सकती हैं।
जी हां वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसा कॉन्ट्रासेप्टिव पैच निकाला है, जो गर्भनिरोधक गोलियों की तरह काम करता है और अनचाहे गर्भ से छुटकारा दिलाता है। ये पैच आपकी त्वचा पर अच्छी तरह से चिपक जाता है। उसके बाद यह पैच अगले 30 दिनों तक महिलाओं के खून में एक प्रकार का कॉन्ट्रासेप्टिव ड्रग छोड़ता रहता है। इस छोटे से पैच में कुछ सुईयां लगी हुई होती है, जो हमारी त्वचा पर चिपकते ही ये ड्रग निकालना शुरू कर देती है।
इसे भी पढ़ेंः शोरगुल भरे माहौल में रहने से बढ़ जाता है लोगों का ब्लड प्रेशर, शोधकर्ताओं ने बताई वजह
जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने इस पैच का इस्तेमाल चूहों पर किया। वैज्ञानिकों ने इस पैच को बिल्कुल सुरक्षित पाया गया है। हालांकि बाद में इस पैच का परीक्षण महिलाओं पर भी किया गया, जिसे पूरी तरह से सुरक्षित भी पाया गया और इसके सकरात्मक परिणाम भी देखने को मिले। शोध में शामिल 10 महिलाओं पर इस पैच का प्रयोग किया गया और उन्हें इस पैच लगाने से किसी प्रकार की किसी परेशानी का भी सामना नहीं करना पड़ा।
इसे भी पढ़ेंः पुरुषों के खून में यह 2 चीजें बढ़ा देती हैं प्रोस्टेट कैंसर का खतरा, जानें कितना बढ़ जाता है खतरा
जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के केमिकल और बायोमॉलीक्यूलर इंजीनियरिंग के प्रोफेसर मार्क प्रुस्निटुज का कहना है कि यह कॉन्ट्रासेप्टिव पैच उन महिलाओं को राहत प्रदान करेगा, जो बार-बार गर्भनिरोधक दवाईयां लेने की आदि हो चुकी हैं और इनके सेवन से ऊब चुकी हैं। इसके अलावा ज्यादातर महिलाएं समय पर गोलियां नहीं ले पातीं, जिसके कारण गोलियों का असर भी कम हो जाता है। यही कारण ही ज्यादातर महिला रोग विशेषज्ञों ने इस पैच को अपनी मंजूरी दी है।
शोधकर्तां के कहना है कि ये पैच विशेष रूप से उन गरीब या कम आय वाले देशों की महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित होगा, जहां महिलाओं को आसानी से गर्भनिरोधक उपलब्ध नहीं हो पाता है।
Read more articles on Health News in Hindi