World Liver Day 2024: लिवर हमारे शरीर का खास अंग है। लिवर की मदद से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। लिवर की सेहत के प्रति सभी को जागरूक करने के लिए हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे (World Liver Day 2024) मनाया जाता है। इसी उद्देश्य के साथ हम आपको लिवर के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देंगे। लोगों में यह धारणा है कि लिवर की समस्याएं पुरुषों में ही होती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। लिवर संंबंधित समस्या महिलाओं में भी देखी जाती हैं। कई महिलाओं को लिवर डिजीज होने का खतरा ज्यादा होता है। इस लेख में हम जानेंगे कि किन महिलाओं को लिवर डिजीज से बचने की ज्यादा जरूरत है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के झलकारीबाई हॉस्पिटल की गाइनोकॉलोजिस्ट डॉ दीपा शर्मा से बात की।
किन महिलाओं को लिवर डिजीज का ज्यादा खतरा होता है?- Liver Disease Risk in Women
- जो महिलाएं एल्कोहल का ज्यादा सेवन करती हैं, अनहेल्दी डाइट फॉलो करती हैं और मोटापे का शिकार होती हैं, उनमें लिवर डिजीज के लक्षण नजर आ सकते हैं।
- ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस एक बीमारी है। यह बीमारी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम, लिवर सेल्स पर अटैक करने लगता है और इससे लिवर डैमेज हो सकता है।
- अगर आप हार्मोनल इंबैलेंस से गुजर रही हैं या हार्मोन्स के लिए दवाएं खा रही हैं, तो इससे लिवर फंक्शन पर बुरा असर पड़ता है और लिवर डैमेज हो सकता है।
- बर्थ कंट्रोल पिल्स या एंटीबायोटिक्स का ज्यादा सेवन करने वाली महिलाओं को भी लिवर की समस्याएं हो सकती हैं।
- प्रेग्नेंसी में महिलाओं को फैटी लिवर या लिवर से जुड़ी अन्य समस्याओं का खतरा रहता है।
- अगर आप एक महिला हैं और आपके परिवार में लिवर डिजीज की हिस्ट्री रही है, तो यह संभव है कि आपको भी लिवर संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
- जिन महिलाओं को टाइप 2 डायबिटीज या मेटाबॉलिक सिंड्रोम का खतरा ज्यादा होता है, उनमें लिवर की समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- World Liver Day 2024 युवाओं को अच्छी सेहत के लिए रखना चाहिए लिवर का ख्याल, डॉक्टर से जानें आसान टिप्स
महिलाएं लिवर को स्वस्थ कैसे रखें?- How to Keep Liver Healthy
महिलाओं के लिए लिवर की सेहत को स्वस्थ रखने के कुछ आसान उपाय हम शेयर कर रहे हैं-
- स्वस्थ आहार खाना लिवर के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, अदरक, लहसुन, दालें, अनाज, फैट-फ्री या लो-फैट दूध, ग्रीन टी आदि को शामिल करें।
- ज्यादा एल्कोहल और धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे महिलाओं को बचना चाहिए।
- लिवर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है। साइकिल चलाएं, डांस करें, एरोबिक्स करें और योग की प्रैक्टिस करें।
- किसी भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। कुछ दवाएं जैसे एंटीबायोटिक्स का ज्यादा सेवन करने से लिवर डैमेज हो सकता है।
- लिवर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित चेकअप करवाना जरूरी है। इससे किसी भी समस्या का पता जल्दी चल जाता है और इलाज में देरी नहीं होती।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version