Doctor Verified

World Hemophilia Day 2024: हीमोफिलिया रोग हड्डियों को कैसे प्रभावित करता है? डॉक्‍टर से जानें

World Hemophilia Day 2024: हीमोफिलिया एक तरह का ब्‍लड ड‍िसआर्डर है। इस बीमारी का बुरा असर हड्ड‍ियों की सेहत को खराब कर सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
World Hemophilia Day 2024: हीमोफिलिया रोग हड्डियों को कैसे प्रभावित करता है? डॉक्‍टर से जानें

World Hemophilia Day 2024: वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया की ओर से हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस (World Hemophilia Day 2024) मनाया जाता है। यह हीमोफिलिया के प्रति जागरूकता फैलाने का दिन है। हीमोफील‍िया, शरीर में ब्‍लड क्‍लॉट की प्रक्र‍िया को बंद कर देता है। अगर पर‍िवार में क‍िसी को हीमोफ‍िल‍िया है, तो नई जनरेशन में भी इस बीमारी के मरीज म‍िल सकते हैं। हीमोफ‍िल‍िया के दो प्रकार है ए और बी। ज‍िन लोगों को दोनों तरह के हीमोफ‍िल‍िया होते हैं, उन्‍हें लंबे समय तक ब्‍लीड‍िंग का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर चोट लगने पर खून में मौजूद एक प्रोटीन सक्रिय हो जाता है। इससे खून में थक्के जमने की प्रक्रिया शुरू होती है और थोड़ी देर बाद खून बहना बंद हो जाता है, लेकिन जब शरीर खून जमने की प्रक्रिया नहीं हो पाती, वह इस स्थिति को हीमोफीलिया (Hemophilia) कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है क‍ि हीमोफील‍िया होने पर हड्ड‍ियों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इस लेख में जानेंगे हीमोफील‍िया होने पर हड्ड‍ियों पर क्‍या असर पड़ता है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

bone health in hindi

हीमोफिलिया हड्डियों को कैसे प्रभावित करता है?- How Hemophilia Affects Bone Health

  • हीमोफ‍िल‍िया के कारण जोड़ों से ब्‍लीड‍िंग की समस्‍या हो सकती है ज‍िसे हेमर्थ्रोसिस (Hemarthrosis) भी कहा जाता है। ब्‍लीड‍िंग के कारण जोड़ों में सूजन और दर्द महसूस हो सकता है। 
  • ज्‍यादा ब्‍लीडि‍ंग के कारण, हीमोफ‍िल‍िया के रोग‍ियों को जोड़ों की समस्‍या हो सकती है। इसे हम हीमोफिलिक आर्थ्रोपैथी (Hemophilic Arthropathy) के नाम से जानते हैं।
  • हीमोफ‍िल‍िया होने के कारण मसल्‍स में भी ब्‍लीड‍िंग हो सकती है। इससे हड्ड‍ियों पर दबाव पड़ता है और हड्ड‍ियां डैमेज हो सकती हैं।  
  • हीमोफ‍िल‍िया के कारण फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी कम हो जाती है। इस वजह से बोन डेन्‍स‍िटी भी कम हो जाती है और मसल्‍स की स्‍ट्रेंथ कमजोर होने लगती है। इस कारण फ्रैक्‍चर होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें- World Hemophilia Day 2024: हीमोफिलिया में फायदेमंद है एक्‍सरसाइज करना, एक्‍सपर्ट से जानें इसका सही तरीका

हीमोफ‍िल‍िया में हड्ड‍ियों को स्‍वस्‍थ कैसे रखें?- How to Keep Bones Healthy With Hemophilia

  • हीमोफिलिया रोगी को डॉक्‍टर के साथ संपर्क में रहना चाहिए और चिकित्सा सलाह का पालन करना चाहिए। नियमित रूप से ब्‍लड फैक्टर थैरेपी लेना, जॉइंट ब्लीडिंग को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है और हड्डियों को सुरक्षित रख सकता है।
  • हीमोफिलिया में हेल्‍दी डाइट पर फोकस करें। पोषक तत्‍वों से भरपूर भोजन खाएं। अपनी डाइट में पर्याप्त प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी को शाम‍िल करें। इस तरह हड्डियां मजबूत बनेंगी।
  • संतुलित व्यायाम करते रहने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है। 
  • हीमोफि‍ल‍िया रोग‍ियों को बोन हेल्‍थ मजबूत करने के ल‍िए उच‍ित नींद और पर्याप्‍त आराम की भी जरूरत होती है।  

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

Tingling In Legs: पैरों में हो रही झनझनाहट को लेकर कब चिंतिंत होना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer