
Common Walking Mistakes: वॉक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। नियमित रूप से इसको करने से वजन कम होने के साथ कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता हैं। वॉक शरीर को हेल्दी रखने के साथ पाचन-तंत्र को दुरुस्त रखती है, डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करती है, हार्ट को हेल्दी रखती है और हड्डियों को भी मजबूत बनाती है। कई बार नियमित वॉक करने के बाद भी शरीर को ठीक से फायदे नहीं मिल पाते हैं। इस कारण कई लोग परेशान होकर वॉक करना भी छोड़ देते हैं। कई बार अनजाने में गलत तरीके और वॉक के दौरान कुछ गलतियां करने से वॉक ठीक से नहीं हो पाती। वॉक के दौरान ये छोटी गलतियों के कारण कई बार शरीर को भी नुकसान हो सकता हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे। जिनको आप वॉक करने के दौरान करते हैं। इन गलतियों के कारण शरीर को नुकसान हो सकता है।
गलत शूज
वॉक करने के लिए सही शूज को होना बहुत जरूरी होता है। गलत माप और हाई हील शूज के कारण वॉक करने के दौरान पैरों को नुकसान हो सकता है। वॉक करने के लिए सही माप के साथ गद्देदार एड़ी वाले जूते को प्राथमिकता दें। इस तरह के जूते चलने में कंफर्टेबल होने के साथ वॉक करने से भी आपको थकावट महसूस नहीं होगी।

नए रास्ते चुनें
कई बार लगातार एक रास्ते से ही वॉक करने से बोरियत महसूस हो सकती है। शायद इस कारण आपको वॉक करने का मन भी न करें। इस समस्या से निजात पाने के लिए घर के आसपास के नए रास्तों को तलाशें। ऐसा करने से मेंटल हेल्थ में सुधार होगा और वॉक में भी दिलचस्पी बढ़ेगी। वॉक के दौरान नए रास्तों के कारण आपका मूड भी अच्छा होगा।
इसे भी पढ़ें- स्वस्थ रहने के लिए इन 5 खराब आदतों से बनाएं दूरी, बीमारियां भी रहेंगी दूर
फोन चलाना
कई लोग वॉक के दौरान केवल फोन की स्क्रीन पर ही नजरें गड़ाए रहते है। जिस कारण कई बार आसपास क्या हो रहा है। इस बात का भी ध्यान नहीं रहता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपको यह आदत बदल लेनी चाहिए क्योंकि यह आदत हादसे की वजह बन सकती है।
तेज आवाज में म्यूजिक सुनना
कई बार वॉक करने के दौरान तेज म्यूजिक सुनने की आदत हो जाती है। लगातार ऐसा करने से कानों को नुकसान होने के साथ सुनने की क्षमता भी प्रभावित होती है। इस आदत के कारण सिरदर्द होने के साथ तनाव की भी हो सकता है। वॉक करने के दौरान इस गलती से बचना चाहिए।
गिनती याद रखें
वॉक करने के दौरान ये बहुत जरूरी है कि आपको पता हो कि आपको कितने किलोमीटर या कितने कदम चलना है। इसके लिए अपने साथ स्मार्टवॉच या फोन पर किसी ऐप के माध्यम से इसकी जानकारी रखें। ऐसा करने से आप ज्यादा चलने के लिए प्रेरित होगे।
वॉक के दौरान इन गलतियों से बचना चाहिए। वॉक के बारे में सही जानकारी लेने के लिए फिटनेस कोच से भी संपर्क कर सकते है।
All Images Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version