Expert

स्वस्थ रहने के लिए इन 5 खराब आदतों से बनाएं दूरी, बीमारियां भी रहेंगी दूर

Habits To Kick For Well Being: गलत आदतें शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए इन आदतों से दूरी बनाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वस्थ रहने के लिए इन 5 खराब आदतों से बनाएं दूरी, बीमारियां भी रहेंगी दूर

Five Habits To Kick For Well Being: हमारी गलत आदतें हमारे शरीर को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। कई बार अनजाने में रोजमर्रा में कई गलतियां करते रहते है, जो पाचन-तंत्र में समस्याओं के साथ इम्यूनिटी को भी कमजोर बनाती हैं। इन आदतों के कारण कई बार हमें  मौसमी बीमारियां जल्दी होने के साथ आसानी से ठीक भी नहीं होती है। गलत आदतों के कारण स्किन के साथ बाल भी प्रभावित होते हैं। बालों का झड़ना और स्किन पर कोई निखार न रहना। इन आदतों के कारण हो सकता है। बहुत सी आदतें हमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी होती है और कई बार हमें पता भी नहीं लगता कि यह आदत शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। हेल्दी आदतों को डेली लाइफ में शामिल करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और आप बीमारी भी कम पड़ते है। हेल्दी आदतों की वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती। हेल्दी आदतें स्किन और बालों को भी सेहतमंद रखती है। हेल्दी रहने के लिए किन आदतों से दूरी बनाएं रखनी चाहिए। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से। 

अलार्म से जागना

आप सोच रहे होगे कि अलार्म से जागना गलत आदत कैसे हो सकती है। लेकिन आपको बता दें, सुबह में रोज तेज आवाज के अलार्म से जागने की वजह से आप पेनिक मोड में आ सकते हैं। इसका प्रभाव मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। नियमित ऐसे अलार्म से जागने के कारण हृदय गति और रक्तचाप बढ़ जाता है। ऐसे में इस अलार्म से जागने के बजाए रात को हल्का भोजन करके सोएं और समय पर सोने से जल्दी उठने में मदद मिलेगी।

खाली पेट चाय या कॉफी

उठने के तुरंत बाद एक गर्म कप चाय या कॉफी पीकर दिन की अच्छी शुरुआत करना अच्छा लग सकता है। लेकिन ऐसा नियमित करने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने से आंते खराब होने के साथ पेट में अल्सर और एसिडिटी की समस्या भी बढ़ सकती हैं। सुबह की शुरुआत करने के लिए हल्का गुनगुना पानी शरीर के लिए सही रहता है।

बिना कुल्ला किए कुछ सेवन करना

कई बार लोग जल्दबाजी में बिना ब्रश किए या कुल्ला किए बिना ही कुछ खा लेते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होता है। ऐसा करने से रात भर पनपने वाले कीटाणु आंतों में फैल जाएंगे और आंत को प्रभावित करेंगे, जिससे आंतों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसा करने से  कैविटी और सांसों में दुर्गंध आ सकती है। 

इसे भी पढ़ें- मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये 4 गंभीर बीमारियां, मानसून में बरतें पूरी सावधानी

बिना भीगे नट्स का सेवन 

बहुत से लोग जल्दबाजी में बिना भीगे हुए नट्स का सेवन कर लेते हैं। इस तरह से नट्स का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है क्योंकि नट्स को भिगोने से वह हल्के और सुपाच्य हो जाते हैं। सीधे तौर पर नट्स का सेवन पाचन संबंधी परेशानी को बढ़ा सकता है। बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट को भिगाने के बाद ही सेवन करें।

नकरात्मक सोच

नकरात्मक विचार मेंटल हेल्थ को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। बार-बार इस तरह के विचार आने से काम की क्षमता पर असर होने के साथ तनाव की समस्या भी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए सकरात्मक सोच रखें। ऐसा कोई काम करें, जो आपकी मेंटल हेल्थ को शांति दें।

हेल्दी रहने के लिए इन आदतों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। साथ ही शरीर को हेल्दी रहने के लिए स्वस्थ आदतों को अपनाएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

डेंगू में प्लेटलेट काउंट कम होने पर क्या दिक्कतें होती हैं? जानें इसके खतरे

Disclaimer