म्यूजिक सुनने से होते हैं इतने फायदे, जानिए हमारी जिंदगी में कब-कब साथ देता है म्यूजिक

अगर आप भी बढ़ते तनाव के बीच हैं तो आप भी म्यूजिक सुनकर अपना तनाव दूर कर सकते हैं। साथ ही अपने दिमाग को पहले से ज्यादा शार्प महसूस करेंगे   
  • SHARE
  • FOLLOW
म्यूजिक सुनने से होते हैं इतने फायदे, जानिए हमारी जिंदगी में कब-कब साथ देता है म्यूजिक


कई बार हम एक ऐसी परिस्थितियों में होते हैं, जहां हमे कुछ भी करने का मन नहीं करता औऱ हमारे दिमाग में तनाव बढ़ता रहता है। ऐसे समय में जब हम म्यूजिक सुनते हैं तो इससे हमारा बढ़ता तनाव भी कम होता है। कई बार ऐसा भी होता है की तनाव के बीच म्यूजिक से ही हमें सॉल्यूशन मिल जाता है। लोगों का म्यूजिक सुनने का अलग अलग शौक होता है। लोग म्यूजिक को कभी अपने दोस्तों के साथ सुनना पसंद करते हैं, कभी म्यूजिक को अपने पार्टनर के साथ सुनना पसंद करते हैं और कभी लोग अकेले में जाकर म्यूजिक का आनंद लेने की कोशिश करते हैं। 

म्यूजिक-न्यूरोसाइंस पर रिसर्च कर रहे साइकोलॉजिस्ट डेनियल जे. लेविटिन यह बताते है कि मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के मामले में म्यूजिक सुनने के नतीजे काफी अच्छे और बेहद हैं। रिसर्च से सामने आया की इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता पर पॉज़िटिव असर पड़ता हैं। तनाव वाले हार्मोन कम होते है। संगीत सुनने की आदत आत्मा और शरीर के लिए एक दवा का काम करता हैं। कई रोगों में जहाँ दवा काम नहीं करती वहां संगीत अपना जादुई असर दिखाता हैं। 

आजकल लोगों ने म्यूजिक को अपनी रोजाना की जिंदगी का एक हिस्सा मान लिया है। म्यूजिक के साथ लोगों को काम करना बेहद ही अच्छा लगता है। म्यूजिक सुनने के बाद तनाव तो दूर होता ही है, साथ ही इसके लोग अपने आप को पहले से ज्यादा स्वस्थ महसूस करते हैं। 

इसे भी पढ़े: महज 15 मिनट में आपके पूरे दिन का तनाव दूर कर देगा ध्यान लगाने का ये तरीका, जानें इसे करने का तरीका

कई बार ऐसा भी हुआ है की म्यूजिक सुनने से एकदम हमारा मूड ठीक हो जाता है। इस बात की पुष्टि रिसर्च से भी पता चली है। म्यूजिक सुनने के बाद हमारे सोचने की ताकत भी बढ़ जाती है साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य में भी काफी सुधार हो जाता है। म्यूजिक सुनने से हमारे दिमाग की कसरत हो जाती है और बुढ़ापे में भी दिमाग तेज रहता है। 

पहले से ज्यादा अच्छा हो जाता है मूड। म्यूजिक सुनने के बाद शरीर में डोफामाइन हार्मोन्स रिलीज होते है जिससे की हमारा मूड पहले से कई ज्यादा बेहतर हो जाता है। इसलिए हमारे अंदर काम करने की शक्ति बढ़ जाती है। 

म्यूजिक सुनने से दौड़ में भी आने लगती है तेजी। ऐसा अक्सर होता है की जब हम दौड़ते हैं तो दौड़ते समय दौड़ने की शक्तियां बढ़ जाती है। दौड़ते समय कई बार मोटिवेशनल म्यूजिक सुनने से शरीर में मोटिवेशन आती है जिससे की हम दौड़ने में अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं और तेज दौड़ने लगते हैं। 

इसे भी पढ़े: गुस्से और तनाव में क्या करें? जानिए स्ट्रेस और एंगर मैनेजमेंट के लिए कुछ खास टिप्स 

ड्राइव करते समय अगर आप म्यूजिक सुननेंगे तो यह आपके लिए सही रहेगा। इससे आपके दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता। कई लोगों की आदत होती है की ड्राइव करते समय म्यूजिक सुनना। लोगों को ड्राइव करते समय ऐसा करने से शरीर में थकावट नहीं महसूस होती। साथ ही एक म्यूजिक सुनते समय दिमाग पर पॉजिटिव असर भी होता है। 

शरीर में किसी भी तरह का दर्द होता है, तो दर्द को भी कम करने में कारगर है म्यूजिक। दर्द होते समय आप अपनी पसंद का म्यूजिक सुनना शुरू कर दें। आपका दर्द आपको महसूस होना कम हो जाएगा। जो आपके लिए आपके दर्द को भूला कर आपको उस म्यूजिक में खोने पर मजबूर कर देगा। 

म्यूजिक तनाव के लिए एक बहुत ही जरूरी और अच्छा माना जाता है। म्यूजिक सुनने पर डिप्रेशन जैसी बीमारी भी दूर होने लगती है। जो कि डिप्रेशन से पीड़ित लोगों के लिए काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। और इससे आपके अंदर कुछ करने की क्षमता भी आएगी। क्लासिकल म्यूजिक सुन आप जल्द से जल्द ठीक होने में कामयाब होंगे।    

इसके साथ ही अगर आप तनाव के कारण चीजें भूल रहें हैं तो आप म्यूजिक सुनना शुरू कर दें। म्यूजिक तनाव कम करने के साथ ही आपके दिमाग को भी ऊर्जा प्रदान करता है। जिससे आप के अंदर याद रखने की क्षमता बढ़ेगी। म्यूजिक सुनने से अल्जाइमर जैसी बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा साथ ही आपका दिमाग भी पहले से ज्यादा शार्प होगा। जो आपको काम करने में काफी फायदेमंद रहेगा। 

कई बार ऐसा भी होता है की हमारे दिमाग में आईडिया आने बंद हो जाते हैं। लेकिन उस समय भी म्यूजिक कई तरह के हमें आईडिया देने का काम करता है। म्यूजिक सुनकर आप को कई तरह के और भी अच्छे आईडिया आ सकते हैं। साथ ही इसके आपमें क्रिएटिविटी भी बढ़ेगी और आप सोच से ज्यादा अच्छा काम करेंगे। 

Read more articles on Mind Body in Hindi

 

Read Next

इन 3 कारणों से रात में खाली पेट सोना हो सकता है खतरनाक, जानें क्यों जरूरी है रात का खाना

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version