Common Spine Problems And Preventive Measures: लंबे समय तक गलत तरीके से बैठने और पोषक तत्वों की कमी के कारण स्पाइन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। स्पाइन में होने वाला दर्द कमर, पीठ से होते हुए हिप्स तक आ जाता है। कई बार इस दर्द के साथ स्पाइन में ऐंठन की समस्या भी हो जाती है। महिलाओं में स्पाइन की अधिक समस्या होती है। पोषक तत्वों की कमी और फिजिकली एक्टिविटी कम होने के कारण स्पाइन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। अक्सर महिलाएं शुरुआत में इन समस्याओं को अवॉयड करती हैं, जिस कारण बाद में ये समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना स्पाइन से जुड़ी समस्याओं के बारे में और दर्द से उबरने की टिप्स के बारे में।
ऑस्टियोपोरोसिस
हड्डियों में कैल्शियम की कमी के कारण ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है। ऑस्टियोपोरोसिस होने पर हड्डियों में दर्द के साथ अचानक से कई बार झटका भी आ सकता है। ऑस्टियोपोरोसिस होने पर ऐंठन और सूजन की समस्या भी हो जाती है। साथ ही कई बार ऑस्टियोपोरोसिस के कारण फ्रैक्चर का खतरा भी कई गुना बढ़ता है।
साइटिका
स्पाइन से जुड़ी एक और परेशानी साइटिका होने पर व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। साइटिका की समस्या होने पर व्यक्ति के बैक से पैन होता हुआ पैरों तक जाता है। यह दर्द असहनीय होने के साथ कई बार पीठ के निचले हिस्से में सुत्रता की समस्या भी आ जाती है।
मसल स्ट्रेन
लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने की वजह से मसल स्ट्रेन की समस्या हो सकती है। मसल स्ट्रेन का दर्द कमर के साथ पैरों तक पहुंच जाता है। मसल स्ट्रेन के दर्द को कम करने के लिए फिजिकल एक्सरसाइज करने के साथ ब्रेक लेकर काम करें।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में सिरदर्द की समस्या क्यों बढ़ जाती है? जानें इसके 5 कारण
स्कोलियोसिस
स्कोलियोसिस समस्या होने पर रीढ़ की हड्डी नीचे की ओर झुकने लगती है। इसकी शुरुआत बचपन या किशोरावस्था से होने लगती है। अक्सर इसकी शुरुआत में काफी कम लक्षण नजर आते हैं। स्कोलियोसिस की समस्या होने पर कंधों में असमानता, हाइट में अंतर और हिप्स थोड़े ज्यादा उठे हुए दिखते हैं।
स्पाइन से जुड़ी समस्या को कम करने के लिए टिप्स
- स्पाइन से जुड़ी समस्या को कम करने के लिए दिन भर में कम से कम रोज 40 मिनट एक्सरसाइज अवश्य करें।
- शरीर में कैल्शियम और आयरन युक्त आहार को शामिल करें।
- कमर या आसपास दर्द को कम करने के लिए हल्का गुनगुना तेल लेकर मसाज करें। ऐसा करने से दर्द कम होने के साथ ऐंठन भी कम होगी।
स्पाइन से जुड़ी समस्या से राहत पाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें। हालांकि, समस्या बढ़ने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
All Image Credit- Freepik