Fri Sep 11, 2026 | 09:55 PM IST

Doctor Verified

रीढ़ की हड्डी में गैप क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण और इलाज

Gap in Spine Treatment In Hindi: रीढ़ की हड्डी में गैप का इलाज समय रहते कराना बहुत जरूरी है, नहीं तो इसकी वजह से आपको गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

Gap in Spine Treatment In Hindi: हमारी रीढ़ की हड्डी पूरे ऊपरी शरीर साधने में बहुत अहम भूमिका निभाती है। रीढ़ की हमारे शरीर की संरचना में भी भूमिका निभाती है और शरीर को स्ट्रक्चरल स्टैबिलिटी प्रदान करती है। साथ ही ऊपर शरीर को सपोर्ट प्रदान करती है। रीढ़ की हड्डी में गैप, यानी कि रीढ़ की हड्डी की पट्टियों के बीच की दूरी की कमी एक सामान्य प्रॉब्लम हो सकती है, जिसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर रीढ़ की हड्डी में गैप की समस्या आखिर होती क्यों है? और इसका इलाज क्या है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने सनर हॉस्पिटल के बोन ज्वाइंट एंड रिप्लेस्टेमंट के कंस्लटेंंट  डॉक्टर सौरभ चंद्र से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

रीढ़ की हड्डी में गैप क्या होता है?- Causes Of Gain In Spinal Cord

रीढ़ की हड्डी में गैप की समस्या तब होती है, जब हमारी रीढ़ हड्डी की पट्टियों के बीच की दूरी या स्पेसिंग में कम हो जाती है। इसकी वजह से रीढ़ की हड्डी के किसी भी भाग में दबाव आने लगता है, जो दर्द और कई अन्य समस्याओं का कारण बनता है। रीढ़ की हड्डी में गैप की इस स्थिति को स्पाइनल डिस्क हर्नियेशन (Spinal Disc Herniation) कहा जाता है। यह एक गंभीर स्थिति है, जो हमारी रीढ़ के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। रीढ़ की हड्डी में गैप के कारण कई हो सकते हैं जैसे,

causes of gap in spinal cord treatment

  • कभी-कभी बहुत अधिक वजन उठाने से  रीढ़ की हड्डी में जगह बन सकती है।
  • अगर किसी व्यक्ति का वजन अधिक तेजी से कम होने लगे और वह भारी काम करने लगे तो इससे भी उनकी रीढ़ की हड्डी में गैप बन सकता है।
  • लंबे समय तक गलत तरीके से बैठने और काम करने से भी रीढ़ की हड्डी में जगह बन सकती है। यह समस्या अक्सर उन लोगों में देखी जाती है जो ऑफिस में काम करते हैं और सारा दिन बैठे रहते हैं।
  • कुछ मामलों में यह समस्या अनुवांशिक हो सकती है। अगर आपके परिवार में किसी को यह समस्या रही है, तो आपको भी यह हो सकती है।
  • गलत तरीके से खड़ा होना भी आपकी रीढ़ की हड्डी में गैप का एक बड़ा कारण हो सकता है।

रीढ़ की हड्डी में गैप के लक्षण- Symptoms Of Gap In Backbone

  • पीठ में दर्द
  • पसीने का बढ़ जाना
  • पैरों की कमजोरी
  • चलने में समस्याएं
  • सिर में चक्कर आना

इसे भी पढ़ें: झुकी हुई रीढ़ की हड्डी को सीधा करने के लिए करें ये 3 योगासन, धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा पॉश्चर

रीढ़ की हड्डी में गैप का इलाज- Treatment for Spinal Gap

अगर आप ऊपर दिए गए लक्षण सामान्य से अक्सर नोटिस करते हैं, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि रीढ़ की हड्डी में गैप का इलाज इसके कारण, गंभीरता, और रोगी की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। आमतौर पर डॉक्टर जो सुझाव देते हैं उनमें शामिल है...

दवाएं: डॉक्टर आपको कुछ दवाओं की सलाह देंगे, जो गैप के कारण होने वाले दर्द को कम करने और सूजन को कम करने में मदद कर सकती हैं।

व्यायाम और प्राकृतिक चिकित्सा: गैप के सामान्य इलाज में प्राकृतिक चिकित्सा, व्यायाम और योग आदि की सलाह दी जा सकती है, जिससे पीठ की मांसपेशियों को मजबूत और दर्द को कम किया जा सके।

फिजियोथेरेपी: फिजियोथेरेपी ट्रीटमेंट से गैप के साथ संबंधित मांसपेशियों को सुधारने और दर्द को कम करने के लिए किया जाता है।

चिकित्सकीय उपचार: यदि गैप काफी गंभीर है और इलाज की जरूरत होती है, तो चिकित्सक सर्जरी की सलाह दे सकते हैं। सर्जरी द्वारा गैप को कम करने की कोशिश की जाती है, जिसमें किसी विशेष तकनीक का उपयोग किया जा सकता है, जैसे कि स्पाइनल फ्यूजन या डिस्क आपरेशन।

इसे भी पढ़ें: रीढ़ की हड्डी में दर्द क्यों होता है, जानें इसके कारण परहेज और उपचार

स्थिरता और पोस्चर सुधार: डॉक्टर आपको अच्छे पोस्चर का अभ्यास और बैक सपोर्ट उपकरण का उपयोग करने की सलाह दी जा सकती है, जो गैप के इलाज में मदद कर सकता है।

रीढ़ की हड्डी में गैप का इलाज सही समय पर किया जाना चाहिए ताकि समस्या बढ़ने से बचा जा सके। इसके लिए डॉक्टर की सलाह और सही देखभाल का पालन करना महत्वपूर्ण है। स्वस्थ जीवनशैली, थैरेपी, और चिकित्सक के सलाह का पालन करने से गैप का इलाज संभव हो सकता है।

All Image Source: Freepik

Read Next

Crying Side Effects: हर बात पर रोने लगते हैं आप? तो जान लें ज्यादा रोने के नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 28, 2023 18:44 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content