
Cocoa Powder to Control High BP: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल न करने से आपको हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर को अच्छी जीवनशैली और हेल्दी डाइट से भी कंट्रोल में किया जा सकता है। कई औषधियों और फूड्स का सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी में कोको पाउडर का सेवन (Cocoa Powder Health Benefits) बहुत फायदेमंद होता है। कोको पाउडर को कई तरह के चॉकलेट प्रोडक्ट्स से बनाया जाता है। इसका सेवन करने से हार्ट और डायबिटीज की समस्या में भी बहुत फायदा मिलता है। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत फायदा मिलता है।
हाई ब्लड प्रेशर में कोको पाउडर के फायदे- Cocoa Powder to Control High Blood Pressure in Hindi
कोको पाउडर में कई ऐसे तत्व और गुण पाए जाते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें फ्लेवनॉइड पाया जाता है जो हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद होता है। कोको पाउडर का सेवन करने से आपके शरीर का ब्लड फ्लो ठीक होता है और सेल्स को डैमेज होने से बचाने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा कोको पाउडर में पोली फेनोल पाया जाता है, इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल में रखने में भी मदद मिलती है। यही नहीं शरीर की कई अन्य परेशानियों में भी कोको पाउडर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्या हाई ब्लड प्रेशर रोगी सेब खा सकते हैं? जानें इसे खाने से बीपी घटता है या बढ़ता है
कोको पाउडर के अन्य फायदे- Coco Powder Benefits For Health
कोको पाउडर का सेवन करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। इसका सेवन हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है। मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाने में भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। कोको पाउडर का सेवन करने से आपके शरीर को ये फायदे मिलते हैं-
- दिमाग या ब्रेन के लिए बहुत फायदेमंद
- सेल्स को डैमेज होने से बचाने में उपयोगी
- कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में फायदेमंद
- हार्ट डिजीज के खतरे को कम करे
- डायबिटीज में फायदेमंद
- वजन कम करने में फायदेमंद
कोको पाउडर के सेवन से जुड़ी सावधानियां
कोको पाउडर का संतुलित मात्रा में सेवन करने से आपको हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर शरीर की कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा पाने में फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से आपको डायबिटीज और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में भी फायदा मिलता है। लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में कोको पाउडर का सेवन करने से आपको कई परेशानियां भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बहुत ज्यादा मात्रा में कोको पाउडर का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से आपका पेट खराब हो सकता है और कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा बहुत ज्यादा मात्रा में कोको पाउडर का एवं करने से आपको एलर्जी, नींद में कमी जैसी परेशानी हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कोको पाउडर का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)