Clove and Cinnamon Mouthwash: दांतों से जुड़ी समस्याएं आपकी खानपान की आदतों से संबधित भी होती हैं। अगर आप बहुत ज्यादा मीठा खाते हैं और दांतों की सफाई पर ध्यान नहीं देते, तो आपको कैविटी हो सकती है। अगर आप एसिडिट चीजें ज्यादा खाते हैं तो आपको दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है। इसी तरह दांतों की साफ-सफाई पर ध्यान न देने से मुंह से बदबू आने की समस्या हो जाती है। दांतों से जुड़ी इन समस्याओं के इलाज के लिए मार्केट में तरह-तरह से माउथ वॉश आते हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाले अधिकतर माउथ वॉश में केमिकल्स इस्तेमाल किये जाते है। इस कारण ये प्रोडक्ट्स नुकसानदायक भी हो सकते हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आप घर पर ही माउथ वॉश बना सकते हैं। इसके लिए आपको किचन में मौजूद प्राकृतिक चीजों से माउथ वॉश तैयार करना है। इसके लिए आपको लौंग और दालचीनी जैसी चीजें इस्तेमाल करनी है। इस माउथ वॉश की रेसिपी और फायदे बताते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर ईशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए लौंग और दालचीनी का नेचुरल माउथ वॉश- Clove and Cinnamon Mouthwash To Keep Teeth Healthy
सामग्री
- लौंग- 2 चम्मच
- दालचीनी- 2-3
- नारियल तेल- 2 चम्मच
- पानी- एक कप
बनाने का तरीका
एक कांच के बड़े बर्तन या बोतल में 1 से 2 कप गर्म पानी भरे। इसमें 2 चम्मच लौंग और 2-3 दालचीनी की स्टिक डालकर रख दें। अब इसमें दो चम्मच नारियल तेल भी मिलाएं। इसे कम से कम 1 घंटे तक रखे रहने दें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी लेकर माउथ वॉश की तरह इस्तेमाल करते रहें। ध्यान रखें कि आप इस्तेमाल करने से पहले इस पानी को अच्छे से शेक जरूर कर लें। इस्तेमाल के लिए पानी को मुंह में भरकर 3-4 मिनट तक रहने दें। आप इसे 2-3 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं। कोशिश करें कि आप ताजा बनाकर ही इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- मुंह की बदबू दूर करने के लिए घर पर कैसे बनायें माउथ वॉश
लौंग और दालचीनी के माउथ वॉश के फायदे- Benefits of Clove and Cinnamon Mouthwash
इस माउथ वॉश में मौजूद नेचुरल चीजें कई तरीकों से डेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है-
गुड़ बैक्टीरिया का बैलेंस बना रहता है
मार्केट के माउथ वॉश में आर्टिफिशियल इंग्रेडिएंट्स मौजूद होते हैं। इसे इस्तेमाल करने के कारण मुंह में मौजूद गुड़ बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ जाता है। लेकिन लौंग और दालचीनी का माउथ वॉश गुड़ बैक्टीरिया का बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। इसमें लौंग, दालचीनी और नारियल तेल जैसी सभी प्राकृतिक चीजें इस्तेमाल की गई हैं। ये चीजें दांतों को साफ रखने में मदद करती हैं।
दांतों के दर्द से राहत मिलती है
इस माउथ वॉश में दालचीनी इस्तेमाल की गई है। यह मुंह की सूजन कम करने में मदद करती है। साथ ही, इसमें लौंग भी इस्तेमाल किया गया है। लौंग में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण दांतों के दर्द से जल्द राहत देते हैं और बैक्टीरिया बढ़ने से रोकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दांतों के लिए लौंग के तेल के क्या फायदे हैं? डॉक्टर से जानें
मुंह की बदबू कम होती है
लौंग के इस्तेमाल के मुंह से बदबू आने की समस्या भी कम होती है। पानी मुंह को हाइड्रेट रखता है और बैक्टीरिया इकट्ठा होने से रोकता है। वहीं, नारियल तेल में एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करते हैं।
इस तरह से आप घर पर ही माउथ वॉश बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो माउथ वॉश में इस्तेमाल न करें। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।
View this post on Instagram