रसोई की ये 2 मामूली चीजें कोलेस्ट्रॉल को रखती हैं नॉर्मल

जब शरीर में कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ जाती है तो यह शरीर के लिए खतरनाक साबित होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
रसोई की ये 2 मामूली चीजें कोलेस्ट्रॉल को रखती हैं नॉर्मल


जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो यह शरीर के लिए खतरनाक साबित होता है। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल का कब्जा जब शरीर पर होता है तो यह कई अन्य बीमारियों को न्यौता देता है। जिसमें हृदय रोग सहित कई गंभीर बीमारियां शामिल हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के पीछे का एक बड़ा कारण हमारा खानपान भी है। आजकल की भाग्दौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग अनियमित खानपान और तनाव भरे जीवन से जूझ रहे हैं। जिसके चलते शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है। खानपान की स्वस्थ आदतें अपनाकर इस पर आसानी से नियंत्रण किया जा सकता है। कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें कोलेस्ट्रॉल के बारे में सही जानकारी नहीं होती है। इसलिए सबसे पहले हम ये जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल होता क्या है।

इसे भी पढ़ें : टेककार्डिया को केवल 1 मिनट में रोकेगी ये 2 एक्सरसाइज

 

क्या होता है कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल एक तरह का वसायुक्त तत्व है, जिसका उत्पादन लीवर करता है। कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा चिकना पदार्थ है, जो ब्लड प्लाज्मा द्वारा शरीर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचता है। कोलेस्ट्रॉल का सबसे महत्वपूर्ण काम कोशिकाओं की दीवारों, नर्वस सिस्टम के सुरक्षा कवच और हॉर्मोस का निर्माण करना होता है। यह प्रोटीन के साथ मिलकर लिपोप्रोटीन बनाता है, जो फैट को खून में घुलने से रोकता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं एक को अच्छा कोलेस्ट्रॉल कहते हैं और एक को बुरा कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। एचडीएल हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन, अच्छा कोलेस्ट्रॉल होता है। यह बहुत हल्का होता है और यह ब्लड वेसेल्स में जमे फैट को अपने साथ बहा ले जाता है। जबकि एलडीएल लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन, बुरा कोलेस्ट्रॉल होता है। यह बहुत गाढा और चिपचिपा होता है।

जब शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो जाती है तो यह ब्लड वेसेल्स और आर्टरी में की दीवारों पर जम जाता है, जिससे खून के बहाव में रुकावट आती है। इसके बढने से हार्ट अटैक, हाई ब्लडप्रेशर और ओबेसिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए व्यक्ति को समय समय पर अपने कोलेस्ट्रॉल की जांच करानी चाहिए और इस पर नियंत्रण के लिए उपाय करने चाहिए। आज हम आपको 2 ऐसी मामूली चीजें बता रहे हैं जिनके नियमित सेवन से आप अपने बढ़ते कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : गरीब के बच्चों को भविष्य में रहता है हार्ट अटैक का खतरा!

नारियल का तेल

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए नारियल का तेल सबसे अच्छा विकल्प है। नारियल का तेल शरीर में वसा को कम करता है। जिससे बढ़ते कोलेस्ट्रॉल पर पूरी तरह लगाम लगती है। जिन लोगों को बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उन्हें अपनी डाइट में नारियल के तेल को जरूरी शामिल करना चाहिए। आप चाहे तो इस तेल में अपना खाना भी बना सकते हैं। आॅर्गेनिक नारियल के तेल को रोजाना भी 1 से 2 चम्मच लिया जा सकता है।

लाल प्याज का सेवन

लाल प्याज का सेवन कोलेस्ट्रॉल के लिहाज से बहुत फायदेमंद माना जाता है। लाल प्याज के सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल पर पूरी तरह लगाम लगती है। शहद के साथ लाल प्यज के रस को मिलाकर पीने से बहुत लाभ मिलता है। इसके अलावा दही या फिर छाछ में भी लाल प्याज को काटकर खाने से फायदा मिलता है। आप चाहे तो दही में प्याज के साथ काला नमक और काली मिर्च का पेस्ट भी डाल सकते हैं। इसके अलावा भी आप अन्य रूप में लाल प्याज का सेवन कर सकते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Article On Heart health In Hindi

Read Next

हफ्ते में 2 बार खाएं मछली, जड़ से खत्म होगी ये जानलेवा बीमारी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version