पहले के समय में इंसान अपने खानपान पर ज्यादा ध्यान नहीं देता था। बावजूद इसके वह स्वस्थ और बीमारी मुक्त रहता था। जबकि आज का आलम यह है कि खानपान पर विशेष ध्यान देने और अपने लाइफस्टाइल को दुरुस्त रखने के बावजूद व्यक्ति किसी ना किसी गंभीर समस्या में फंस ही जाता है। जिसमें से एक है हार्ट स्ट्रोक या दिल से जुड़ी बीमारियां। पहले के समय में सिर्फ उम्रदराज लोगों को ही दिल की बीमारियां होती थी। जबकि आज की स्थिति कुछ और ही है। आजकल नौजवानों को भी दिल की बीमारी का शिकार होना पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें : हार्टअटैक के खतरे को कम करता है 1 चॉकलेट बार
कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें लगता है कि खाना सिर्फ शरीर को चलाने तक ही सीमित है। जबकि ऐसी सोच वाले लोग बहुत नुकसान में रहते हैं। क्योंकि अगर इंसान का पेट सही और स्वस्थ है तभी वह एक अच्छी लाइफ जी सकता है। जो लोग दिल की बीमारी से पीड़ित हैं लेकिन नॉनवेज नहीं खाते उन्हें अपने खानपान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। जबकि जो लोग मांसाहारी होते हैं उनके लिए मछली सबसे अच्छा आहार माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल से जुड़ी बीमारी या हार्ट स्ट्रोक के लिए मछली बहुत फायदेमंद होती है।
इसे भी पढ़ें : टेककार्डिया को केवल 1 मिनट में रोकेगी ये 2 एक्सरसाइज
मछली में भारी मात्रा में प्रोटीन और फैट होता है। एक स्वस्थ शरीर के लिए जिन जिन पौषक तत्वों की जरूरत होती है वह सब मछली से मिलते हैं। जिन लोगों को विटामिन डी की कमी होती है उनके लिए मछली का सेवन करना लाभदायक है। एक रिसर्च में साफ हुआ है कि मछली का सेवन करने से हमारा दिल स्वस्थ रहता है और हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी काफी हद तक खत्म हो जाता है। हार्ट स्ट्रोेक से बचने के लिए हफ्ते में 2 बार मछली का सेवन करना चाहिए।
मछली में प्रचूर मात्रा में मौजूद फैटी एसिड्स और कम मात्रा में मौजूद फैट हमारे दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि जो लोग हफ्ते में 2 से 3 बार मछली का सेवन करते हैं उन्हें हार्ट स्ट्रोक आने का खतरा कम होता है। इसके साथ ही हार्ट के मरीजों को अपने लाइफस्टाइल पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Article On Heart health In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version