हम सभी को कई बार ऐसा लगता है कि हमारा दिल तेज धड़क रहा है। ऐसा कई बार टेककार्डिया की वजह से होता है। यह किसी को भी कभी भी हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अचानक ऐसा होने से आप इसका इलाज भी कर सकते हैं, वह भी इंस्टेंट। घर बैठे ही आप इसका उपचार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-
दो आसान और साधारण से स्टेप्स जिसकी मदद से आप टेककार्डिया पर रोक लगा सकते हैं। सबसे पहले तो यह जानना जरूरी है कि ऐसा किस वजह से होता है। टेककार्डिया तब होता है, जब हमारे शरीर का तापमान तेजी से नीचे गिर जाता है। दिल की धड़कनें अचानक से धीरे होने लगती हैं। ऐसे में हमारा नर्वस सिस्टम शरीर के एक ऐसे नई कंडिशन से रू-ब-रू होता है, जिसकी शायद उसे आदत भी नहीं होती है। दिल के तेज धड़कने की वजह से हमारा चेहरा ठंडा हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हमारा फेस हार्ट के सबसे पास होता है।
इसे भी पढ़ेंः हार्टअटैक के खतरे को कम करता है 1 चॉकलेट बार, जानें कैसे
इसलिए अगर किसी को टेककार्डिया होता है, तो उसे केवल ये 2 एक्सरसाइज करनी चाहिए।
एक बड़े और गहरे बर्तन में ठंडा पानी डालें। पानी जितना ठंडा होगा, उतना अच्छा है। अगर आपके पास बर्फ है, तो आप वह भी इसमें डाल सकते हैं। सांस रोकें, अगर जरूरत पड़े तो नाक को उंगलियों से दबाएं। इसके बाद अपने फेस को ठंडे पानी में कुछ सेकेंड के लिए डालें। अगर आपके पास कोई बड़ा या गहरा बर्तन नहीं है, तो आप हाथों में पानी लें और उसमें अपना फेस डिप करें। इसके अलावा आप स्किन पर बर्फ भी मल सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः दिल को दुरस्त रखने के लिए काफी है 2 चम्मच राइस ब्रान ऑयल
दूसरी एक्सरसाइज में आप सबसे पहले लंबी सांस लें। ध्यान रहे, इतनी सांस लें, जिससे आपके नीचे के पेडुओं में खिंचाव महसूस हो। नाक को अंगूठें और पहली उंगली से बंद करें। मुंह और आंखों को भी बंद करें और नाक और मुंह से सांस निकालने की कोशिश करें। ध्यान रहे, इस क्रिया में आपको नीचे के पेडुओं में खिंचाव महसूस होना चाहिए।
टेककार्डिया की ये 2 एक्सरसाइज वही लोग कर सकते हैं, जिन्हें सीने में दर्द की शिकायत न हो। साथ ही जिन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होती हो। ऐसे में अगर आपको टेककार्डिया होता है, तो आप डॉक्टर से सलाह लें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Heart Health Related Articles In Hindi