Gold Facial Steps on Chhath Puja in Hindi: चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत आज से हो गई है। इस पर्व पर सूर्य देव और षष्ठी माता की पूजा की जाती है। इसमें पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। इस दिन की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है। इस पूजा के लिए सभी तैयारियां पहले से कर ली जाती हैं। अकसर महिलाएं चाहती हैं कि इस मौके पर उनके चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी बना रहे। इसके लिए कई महिलाएं पार्लर जाती हैं और फेशियल करवाती हैं। हालांकि, आप चाहें तो घर पर भी फेशियल कर सकती हैं। छठ के मौके पर आप घर पर गोल्ड फेशियल कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा और आपकी खूबसूरती बढ़ेगी। आइए, जानते हैं छठ पर गोल्ड फेशियल कैसे करें-
छठ पूजा पर गोल्ड फेशियल कैसे करें?- How to Do Gold Facial on Chhath Puja in Hindi
1. चेहरे की क्लींजिंग करें
छठ पूजा पर इंस्टेंट ग्लो के लिए आप गोल्ड फेशियल कर सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले चेहरे की क्लींजिंग करें। क्लींजिंग, फेशियल का पहला स्टेप होता है। इसके लिए आप कच्चा दूध लें। अब इसमें कॉटन बॉल डुबोएं और फिर चेहरे की सफाई करें। इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से पोंछ लें। इससे चेहरे की गहराई से सफाई होगी।
2. चेहरे की स्क्रबिंग करें
छट पूजा पर ग्लो लाने के लिए आपको चेहरे की स्क्रबिंग भी जरूर करनी चाहिए। स्क्रबिंग फेशियल का दूसरा स्टेप होता है। इसके लिए आप एक चम्मच ब्राउन शुगर लें। इसमें शहद और 2-3 बूंद नींबू का रस मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और उंगलियों से 2-3 मिनट तक स्क्रब करें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें। इससे चेहरे की डेड स्किन सेल्स आसानी से निकल जाएंगे। ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से भी छुटकारा मिलेगा। इसमें मौजूद नींबू का रस चेहरे के दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- किचन में मौजूद इन 7 चीजों से घर पर करें गोल्ड फेशियल, बिना केमिकल 30 मिनट में मिलेगा पार्लर जैसा निखार और ग्लो
3. चेहरे की मसाज करें
मसाज करना, फेशियल का अगला स्टेप होता है। मसाज करने से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इससे चेहरे पर ग्लो आता है। चेहरे की मसाज करने के लिए आप एलोवेरा जेल लें। इसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। 10-15 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। फिर टिश्यू या स्पंज से चेहरे को पोंछ लें। इससे चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा और खूबसूरती बढ़ेगी।
4. फेस मास्क लगाएं
फेशियल का आखिरी स्टेप फेस मास्क लगाना होता है। आप गोल्ड फेशियल करने के लिए हल्दी और बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी और बेसन इंस्टेंट ग्लो में मदद करते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें चुटकीभर हल्दी, 2 चम्मच दूध और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के लिए चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें। फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा और आपको पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें- Gold Facial: अब पार्लर जाकर नहीं घर पर इन 4 ईजी स्टेप्स के साथ करें गोल्ड फशियल, आएगा त्वचा में निखार
आप भी घर पर गोल्ड फेशियल कर सकते हैं। छठ पूजा पर इंस्टेंट ग्लो के लिए इस तरह से फेशियल किया जा सकता है। इस फेशियल से आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा। हालांकि, अगर आपको इनमें से किसी भी इंग्रीडिएंट से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।