वेस्टिबुलर माइग्रेन क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और लक्षण

अगर आपको भी बार-बार सिरदर्द होता है तो यह वेस्टिबुलर माइग्रेन हो सकता है। आगे जानें वेस्टिबुलर माइग्रेन क्या होता है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
वेस्टिबुलर माइग्रेन क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और लक्षण


Causes Of Vestibular Migraine In Hindi: आप सभी को जीवन में कभी न कभी सिरदर्द की समस्या हुई होगी। आपको बता दें कि माइग्रेन सिरदर्द का ही एक प्रकार है। माइग्रेन कई तरह के होते हैं। डॉक्टरों के अनुसार माइग्रेन के प्रकार के आधार पर व्यक्ति को अलग-अलग तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। वेस्टिबुलर माइग्रेन (Vestibular Migraine) भी इस तरह का एक सिरदर्द है। इसमें व्यक्ति को बार-बार चक्कर आते हैं और कई बार उसको संतुलन बनाकर चलने में भी परेशानी होने लगती है। इसमें सिर में नसों फड़कती हुई महसूस हो सकती हैं। इस रोग का इलाज किया जा सकता है। साथ ही, डाइट में आवश्यक बदलाव से भी आप इसकी तीव्रता को कम कर सकते हैं। हेल्थलाइन के अनुसार यह समस्या किसी व्यक्ति को कुछ सेकेंड या मिनटों के लिए हो सकती है। जबकि इसके गंभीर मामलों में व्यक्ति को पूरा दिन भी इसके लक्षण महसूस हो सकते है। आगे मेडिकवर अस्पताल नवी मुंबई के सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर जयेंद्र यादव से जानते हैं कि वेस्टिबुलर माइग्रेन की समस्या क्योंं होती है और इसमें क्या लक्षण महसूस होते हैं। 

वेस्टिबुलर माइग्रेन के क्या कारण होते हैं? - Causes Of Vestibular Migraine In Hindi

वेस्टिबुलर माइग्रेन में व्यक्ति को चक्कर आते हैं। कई बार उन्हें आस-पास की चीजें घूमती हुई नजर आती हैं। "वेस्टिबुलर" आपके आंतरिक कान की प्रणाली को बताता है, जो आपके शरीर के संतुलन को नियंत्रित करता है। जब इसमें समस्या आती है तो आपको वेस्टिबुलर माइग्रेन के लक्षण महसूस होते हैं। स्टेंफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार वेस्टिबुलर माइग्रेन एक आनुवंशिक विकार है, जो इंवोर्मेंटल और हार्मोनल कारणों से प्रभावित होता है। यह माता-पिता से बच्चे को हो सकता है। जबकि व्यक्ति के हार्मोनल बदलाव, तनाव, स्ट्रेस के कारण इसे होने में सालों लग सकते हैं। 

फिलहाल, कई डॉक्टर इसके सटिक कारणों की पहचान नहीं कर पाए हैं। लेकिन, कई डॉक्टर्स मानते हैं कि ब्रेन में कैमिकल्स के स्तर में होने वाले बदलाव इसमें भूमिका निभाते हैं। आगे ऐसे कुछ कारक बताए गए हैं, जिनसे वेस्टिबुलर माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है। 

  • तनाव
  • नींद की कमी
  • डिहाईड्रेशन
  • मौसम में परिवर्तन, 
  • पीरियड्स
  • चॉकलेट का अधिक सेवन
  • रेड वाइन पीना
  • कॉफी
  • कैफीन के साथ सोडा लेना, आदि। 

vestibular migraine causes

वेस्टिबुलर माइग्रेन के लक्षण - Symptoms Of Vestibular Miraine In Hindi 

वेस्टिबुलर माइग्रेन में व्यक्ति को आगे बताए लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

  • सिर हिलाने पर मोशन सिकनेस होना
  • संतुलन बनाने में परेशानी
  • कार, बस या ट्रेन में सिर घुमना या चक्कर आना
  • जी मिचलना या उल्टी आना
  • सिर में दर्द रहना, आदि। 

वेस्टिबुलर माइग्रेन का इलाज कैसे किया जाता है? - Treatment Of Vestibular Migraine In Hindi

वेस्टिबुलर माइग्रेन में डॉक्टर मरीज को वर्टिगो में दी जानें वाली दवाएं देते हैं। ये दवाएं मोशन सिकनेस, चक्कर आने, उल्टी और जी मिचलाने में आराम देती हैं। इसके अलावा, मरीज को बार-बार वेस्टिबुलर माइग्रेन के लक्षण महसूस होने पर डॉक्टर अन्य प्रकार के माइग्रेन की दवाएं भी दे सकते हैं।  

इसके अलावा, लाइफस्टाइल में बदलाव की भी सलाह दी जाती है। 

  • सुनिश्चित करें कि पर्याप्त नींद लें। 
  • रोजना एक्सरसाइज करें। 
  • डिहाईड्रेशन से बचने के लिए पानी पीएं। 
  • मेडिटेशन करें। 
  • तनाव कम करने में गार्डनिंग करें। 
  • अगर, किसी तरह की दवा का सेवन करने से आपको माइग्रेन हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लें। 

इसे भी पढ़ें: माइग्रेन अटैक कितनी देर तक रहता है? डॉक्टर से जानें

वेस्टिबुलर माइग्रेन को कम करने के लिए आप डॉक्टर से इलाज कराएं। साथ ही, स्ट्रेस व तनाव को कम करने के लिए आप रोजाना पार्क में टहलें। लोगों से बातचीत करें। 

Read Next

करियर में उतार-चढ़ाव के चलते डिप्रेशन का शिकार हुए थे ‘बाटला हाउस’ एक्टर संदीप यादव, जानें उनकी कहानी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version